Browsing: उत्तरप्रदेश

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन साल का पांचवां महीना होता है. इस सावन का महीना 22 जुलाई 2024 से शुरू होने वाला है. इस बार सावन की शुरुआत सोमवार के दिन से होने जा रही है, जिससे इस माह का महत्व और भी बढ़ जाता है. सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय माना जाता है. शिव पुराण में भी सावन मास की महिमा का वर्णन मिलता है. यह महीना देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना गया है. सावन माह के शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो जाती है, जिसके दौरान उत्सव […]

Read More

इन दिनों बरसात के मौसम में सांप के काटने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. उत्तर प्रदेश के देवास से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक किशोर को जहरीले सांप ने काट लिया. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया. घटना कानकुंड खटांबा इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, 15 साल का चंदन मालवीय बुधवार रात को डिनकर करके अपने कमरे में सोने चला गया. लेकिन न तो उसे और न ही उसके परिवार को पता था कि […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुछ महिलाओं को झाड़ियों के पास भगवान कृष्ण की मूर्ति मिली है. यह मूर्ति धातु से बनी हुई है, जो कि काफी पुरानी लग रही है. महिलाओं ने मूर्ति के बारे में पुलिस को बताया. भगवान कृष्ण की मूर्ति देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुट गई. मूर्ति ढाई फीट ऊंची है और इसका वजन 12 किलोग्राम है. कुछ लोग तो मूर्ति को देख उसकी पूजा करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर पुरातत्व विभाग को इस बारे में बताया. पुरातत्व विभाग की टीम मूर्ति को अपने साथ ले गई है. मूर्ति […]

Read More

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर खाने-पीने की दुकानों पर संचालकों और मालिकों के नाम के फरमान के बाद अब उत्तराखंड और राजस्थान में भी विशेष आदेश जारी किए गए हैं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में मीट की दुकानों पर झटका या हलाल लिखना जरूरी होगा. यह आदेश ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर ने दिया है. वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम लिखने का आदेश जारी किया है. हरिद्वार डीएम धीराज सिंह ने बताया कि कांवड यात्रा की शुद्धता बनाए रखने और […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों के नाम लिखे जाने के फरमान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में लागू कर दिया है. इस फैसले के बाद अब प्रदेश के सभी कांवड़ यात्रा रूट पर पड़ने वाले रास्ते की हर खाने वाली दुकान या गुमटी-ठेले के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड यानी अपना नाम लिखवाना होगा. इसे लेकर योगी सरकार के कदम को बीजेपी जायज ठहरा रहे ही है तो विपक्षी दल इस कदम को असंवैधानिक बता रहे हैं. विपक्षी दलों के साथ-साथ बीजेपी की सहयोगी जेडीयू और आरएलडी योगी सरकार के फैसले से […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट वाला नियम अब पूरे प्रदेश में लागू होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों के मालिकों को नेमप्लेट लगाने का आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि कांवड़ मार्गों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान लिखना होगा. कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है. हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी […]

Read More

यूपी के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ. चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो गई. झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई तो वहीं 27 घायल हो गए. घायलों को गोंडा के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है. वहीं हादसे के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हादसा हुआ कैसे. सिग्नल की मिस्टेक […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन साल की बच्ची की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. पता चला है कि बच्ची को तंत्र-मंत्र के चक्कर में मार डाला गया. फिर उसके शव को जानवरों को खिला दिया गया. लेकिन जानवरों ने शव को सिर्फ थोड़ा सा ही खाया. इस कारण बाकी का शव वहीं पड़ा रह गया. डॉक्टरों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. दरिंदगी का हैरान करने वाला मामला मेरठ के दतावली गांव का है. सोमवार को मामा की बारात में आई 3 […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. ये ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी. तभी यह हादसा हो गया. हादसा गोंडा जिले के झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच में हुआ. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है. अभी तक यात्रियों के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. सूचना मिलने पर मौके पर दुर्घटना सहायता ट्रेन को रवाना कर दिया गया. रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोंडा में हुए ट्रेन […]

Read More

उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई को शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार की तरफ से एक नया फरमान जारी किया गया है. इसके मुताबिक अब कांवड़ यात्रा के रास्ते में आने वाले हर खाने-पीने वाली दुकान या ठेले के मालिक को दुकाने के बाहर या ठेले पर अपना नाम बोर्ड पर लिखकर टांगना होगा, ताकि किसी भी कांवड़िये को कोई कन्फ्यूजन न हो. आदेश जारी कर कहा गया है कि यह फैसला कांवड़ियों को किसी भी प्रकार के कंफ्यूजन से बचने के लिए लिया गया है, ताकि किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू न हो और […]

Read More

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 22 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए, एक नया अपडेट जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस की बैठक में 27 जुलाई की रात से 5 अगस्त तक हलके वाहनों का डायवर्जन करने का फैसला लिया गया. इसमें बाईक, स्कूटी, कार, ऑटो जैसे वाहनों को शामिल किया गया है. गाजियाबद-दिल्ली सीमा से गाजियाबाद-गौतम बुद्ध नगर की सीमा के बीच 18 किलोमीटर के रास्ते पर ऑटो का प्रवेश बंद किया जाएगा. साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पर भी 28 और 29 जुलाई की रात से हल्के वाहनों को अनुमती नहीं दी […]

Read More

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक इस बार नतीजे नहीं आए हैं. देश के जिन राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन 2024 में ठीक नहीं रहा, उनमें सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की हो रही है. यूपी में बीजेपी 62 लोकसभा सीटों से घटकर इस बार सिर्फ 33 सीट पर ही नहीं सिमटी बल्कि उसका वोट शेयर भी 8.50 फीसदी कम हो गया है. यूपी की हार पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने 80 सीटों पर पार्टी के 40 हजार कार्यकर्ताओं से बातचीत और फीडबैक के आधार पर तैयार 15 पेज की रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी है. […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक्शन में हैं. वह ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं. उन्होंने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक की, जिसमें मुस्लिम उम्मीदवारों का मुद्दा भी उठा. मीटिंग में इस बात पर चर्चा हुई कि क्या मुस्लिम बहुल विधानसभा सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतार सकते हैं. इसके अलावा बैठक में कहा गया ईमानदार और जिताऊ प्रत्याशी का ही चयन किया जाए. सिफारिश करने वाले प्रत्याशी को टिकट न दिया जाए. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जातिगत समीकरण क्या है. […]

Read More

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक को 7 बार सांप द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया था. लेकिन अब इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि युवक को सांप ने सिर्फ एक ही बार काटा था. लेकिन एक बीमारी के चलते युवक 7 बार यही सोचता रहा कि उसे बार-बार सांप डस रहा है. वो इसके लिए अस्पताल भी जाता रहा. डॉक्टर भी इसका इलाज करते रहे. जब स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारी को इस मामले से संबंधित रिपोर्ट सौंपी तो सभी हैरान रह गए. पता चला कि युवक को स्नेक फोबिया है. जिला के […]

Read More

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चम्पतपुर गांव है. यहां एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है. युवक का शव पेड़ से लटका मिला, वहीं युवती की लाश एक खेत से बरामद हुई. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दोनों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलवार को कडरी चम्पतपुर गांव के बाहर श्मशान घाट के पास दो शव बरामद हुए. शवों की पहचान सीमा दिवाकर और सोनू यादव के रूप में की गई. गांववालों ने बताया कि […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं. सरकार की तरफ से हर एक विधानसभा सीट के लिए 3-3 मंत्रियों और संगठन के एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है कि वह उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर पार्टी की जीत के लिए काम करें. पार्टी की ओर से इन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है कि सभी प्रभारी मंत्री विधानसभा में जाएं, वहां के माहौल को समझें, और किस उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया जाना है इसको लेकर रणनीति बनाएं. हालांकि इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद […]

Read More