उत्तर प्रदेश के बरेली में भूमि संरक्षण विभाग के एक जेई का 1 मिनट 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जेई ने वीडियो में आरोप लगाया है कि वह दलित है, इसलिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. वीडियो में जेई रो-रोकर सभी से मदद की गुहार लगा रहा है. वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह एससी है, इसलिए उसकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं की जा रही है. वह बाहर टॉयलेट करने के लिए भी जाता है तो उसे नौकरी से निकाले जाने का लेटर देने की धमकी […]
Browsing: उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक फौजी पति ने प्रेमिका के विवाद में पत्नी की पिटाई कर दी. उसे इतना पीटा कि उसका हाथ कट गया. आरोपी पति यहीं नहीं रुका उसने पत्नी की कटी उंगली पर सिलाई मशीन चला दी. पति की पिटाई से पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी ने पीड़िता की वीडियो बनाई. उससे जबरन कहलवाया गया कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती है. पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत इलाका पुलिस से की. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट से आरोपी को […]
गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार घाट के आरोपी महंत को 3 राज्यों में खोजा जा रहा है. उसे पकड़ने के लिए 2 पुलिस टीमें बनाई गईं हैं. उसकी तलाश में गाजियाबाद समेत दिल्ली, हरिद्वार, बागपत, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज में पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपी महंत के शर्मसार कर देने वाले कारनामों से हर कोई हैरान है. पुलिस को सीसीटीवी के डीवीआर से करीब 300 फुटेज बरामद हुए हैं, जिनमें चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती महिलाओं के फुटेज हैं. आरोपी महंत इनको अपने मोबाइल में लाइव देखता था. पुलिस ने आरोपी महंत द्वारा घाट पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त […]
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली के सभी सात सीटों के साथ-साथ आज यानी 25 मई को 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. तपती गर्मी के बीच भी लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य कई नेताओं ने मतदान दिया है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया मतदान देने पहुंची. नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में लोधी रोड पर स्थित एक मतदान केंद्र पर प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया ने वोट दिया है, मिराया ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. इस […]
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी, ओडिशा की पुरी सीट पर वोटिंग के बीच ईवीएम खराब होने की जानकारी सामने आई है. राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कहना है कि धीमी वोटिंग चल रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग सुचारू मतदान सुनिश्चित करे.आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भी कहा कि दिल्ली के कुछ इलाके में धीमी वोटिंग हो रही है. चांदनी चौक का दिल्ली गेट इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है. यहां पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में लाइन लगी है और पिछले 2 घंटे […]
उत्तर प्रदेश के नोएडा से साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ठगों ने पीड़ित को 25 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट किया और इसके बाद 35 लाख रुपये ऐंठ लिए. आरोपियों ने पीड़ित को यह कहकर डराया था कि उनके नाम पर एक पार्सल मिला है, जिसमें ड्रग्स को रखकर तस्करी की जा रही थी. फिलहाल पीड़ित युवक ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है. घटना नोएडा के सेक्टर 31 की है. पीड़ित युवक का नाम हेमंत छाबड़ा है. हेमंत के मुताबिक, एक मई को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया […]
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर की पत्नी की हत्या कर दी गई. 25 मई की सुबह जब वह गोल्फ खेलकर घर वापस लौटे तो घर में मौजूद सामान बिखरा हुआ था. साथ ही उनकी पत्नी का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. घटना शानिवार यानि 25 मई सुबह की है. यहां बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर पर लूटपाट […]
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार अर्टिका कार का टायर फटने से कार पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई. कार में सवार दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग इतनी भयानक थी की कार पूरी तरह से राख में बदल गई. घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मामला हरदोई के सांडी थानाक्षेत्र के हरदोई मार्ग के बघराई गांव का है. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स समेत एएसपी पूर्वी […]
देशभर में आज यानी शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. जैसे-जैसे दिन का तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बयानबाजी भी तेज हो गई है.समाजवादी पार्टी ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया है कि पूर्वांचल की अंबेडकर नगर सीट पर सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा को नजरबंद कर दिया गया है. पार्टी ने इसकी जानकारी एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है और इलेक्शन कमिशन पर सवाल खड़े किए हैं. इस सीट से लालजी वर्मा के सामने बीजेपी ने रितेश पांडेय को उम्मीदवार बनाया है तो मायावती […]
उत्तर प्रदेश में माफियाओं की संपत्तियों पर प्रशासन समय-समय पर बुलडोजर चलाता आया है. इस कार्रवाई पर विपक्ष भी योगी सरकार पर निशाना साधता आया है. वहीं, गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के गाजीपुर से प्रत्याशी पारस राय ने एक नुक्कड़ सभा में बताया कि आखिर क्यों उत्तर प्रदेश सरकार को बुलडोजर नीति लानी पड़ी, इसके बारे में उन्होंने खुलकर बताया. पारसनाथ राय भाजपा के टिकट पर गाजीपुर से चुनावी मैदान में हैं. वह गाजीपुर में लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. साथ ही वे लगातार सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी और उनके भाई मुख्तार अंसारी पर भी जमकर हमला कर रहे […]
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक चौंकाने वाला सामने आया है. यहां निकाह के अगले दिन दावत-ए-वलीमा का प्रोग्राम रखा गया. इस बीच दूल्हा बाइक लेकर कहीं निकला लेकिन वापस ही नहीं लौटा. दुल्हन उसका रात भर इंतजार करती रही. जब शौहर वापस नहीं आया तो वह परेशान हो गई. घर वालों के साथ मिलकर उसने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने दूल्हे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है. मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला दर्जियान का है. हाजी कल्लन के 31 वर्षीय बेटे सलमान की शादी सोमवार को उझारी के […]
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस मामले में विधवा बहू ने अपने जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मृतक का नाम खुशीराम है. वह मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली गांव के रहने वाले थे. खुशीराम 2012 में दरोगा पद से रिटायर हुए थे. सोमवार को वह गांव में वोट डालने आए थे. वोट डालकर देर शाम वापस जाते […]
उत्तर प्रदेश के एटा में ग्राम प्रधान ने बीडीओ पर जानलेवा हमला कर दिया. जिला प्रशासन ने 36 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान के घर को बुलडोजर से जमींदोज किया है. जिस घर को तोड़ा गया है वह ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया था. आरोपी प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर अवागढ़ बीडीओ की कार के आगे बुलडोजर लगाकर उसे रोक दिया था. आरोपियों ने बीडीओ को गाड़ी से बाहर निकालकर लाठी डंडों से पीटा. उनके ऊपर फायरिंग भी की थी. आरोपी प्रधान और उसके साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. […]
उत्तर प्रदेश का कन्नौज इत्र की खुशबू के लिए प्रसिद्ध है. लेकिन यही कन्नौज इन दिनों किसी और ही चीज के लिए चर्चा में छाया हुआ है. यहां 17 साल की लड़की ने प्रेमी के कहने पर अपने पूरे परिवार को मार डालने का प्लान बनाया. उन्हें सोमवार को डिनर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं. जब परिवार बेहोश हो गया तो उसने प्रेमी को फोन किया और घर बुला लिया. लड़की ने प्रेमी की मदद से पहले तो धारदार ब्लेड से अपने पिता का गला काटा. फिर भाई पर हथौड़े से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल […]
उत्तर प्रदेश की पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी गुरुवार को पहली बार अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं. वे वहां से बीजेपी की सांसद भी हैं. बीजेपी ने इस बार वरुण गांधी के बदले पीलीभीत से जितिन प्रसाद को टिकट दे दिया. जितिन अभी यूपी सरकार में मंत्री हैं. टिकट कटने के बाद से वरुण गांधी अब तक बीजेपी के किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं. पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा से भी वे दूर रहे हैं. पहले ये कहा गया था कि […]
ईसाई धर्म में शादी में एक रस्म होती है, जब दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को किस करते हैं. लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा कोई रिवाज नहीं है. फिर भी आज के समय में कई शादियों में अक्सर कपल एक दूसरे को किस कर देते हैं. लेकिन यूपी में एक दूल्हे को ऐसा करना महंगा पड़ गया. यहां जब दूल्हे ने स्टेज पर सबके सामने दुल्हन को किस किया तो दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए. दूल्हे पक्ष के साथ खूब बहस हुई. मामला मारपीट तक पहुंच गया. यहां तक कि शादी भी टूट गई. हंगाना होते ही दोनों […]
