Browsing: उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पति ने अपने ससुराल में जाकर फांसी लगा ली. ससुराल से ही शख्स की पत्नी और बच्चे का भी शव पाया गया है. पुलिस को आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चे की हत्या की उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. एक ही घर में तीन लोगों के शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घरवालों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पति और पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था. पुलिस ने तीनों शव […]

Read More

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बुजुर्ग का शव खून से लथपथ बरामद हुआ है. बुजुर्ग का शव उनके ही घर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. घर में कई दिन तक शव के पड़े रहने के कारण पड़ोसियों को बदबू से समझ में आया कि बुजुर्ग के घर में कुछ गड़बड़ है. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बुजुर्ग की हत्या का शक पुलिस को उसके बेटे पर हुआ. बुजुर्ग का बेटा शराबी और गलत संगत में है, इसलिए पुलिस ने युवक को पूछताछ […]

Read More

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां राजभवन डिवीजन में एक लाइनमैन हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल लाइनमैन की हालत गंभीर है. वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है. घटना लखनऊ के राजभवन डिवीजन की है. यहां बालू अड्डे के पास चालू लाइन में एसडीओ आषुतोष तिवारी खड़े होकर लाइनमैन राममिलन से काम करवा रहे थे. लेकिन इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया और लाइनमैन हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया. अस्पताल में भर्ती हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने […]

Read More

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां राजभवन डिवीजन में एक लाइनमैन हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल लाइनमैन की हालत गंभीर है. वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है. घटना लखनऊ के राजभवन डिवीजन की है. यहां बालू अड्डे के पास चालू लाइन में एसडीओ आषुतोष तिवारी खड़े होकर लाइनमैन राममिलन से काम करवा रहे थे. लेकिन इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया और लाइनमैन हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया. अस्पताल में भर्ती हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने […]

Read More

उत्तर भारत समेत यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. आशंका है कि मिर्जापुर के बाद अब राज्य के बाराबंकी जिले में एक जून को चार लोगों की मौत गर्मी से हो गई, हालांकि, अभी इनके मरने का कारण गर्मी है, इस बाद की पुष्टि नहीं हुई है. मरने वालों में दरोगा समेत तीन और लोग शामिल हैं. रामनगर में पीआरवी दरोगा एक किलोमीटर तक पैदल चले. पैदल चलने के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. आनन-फानन में दरोगा को अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. एक युवक बाराबंकी रेलवे स्टेशन […]

Read More

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में कई दिनों से चल रही सुनवाई के बाद अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है. न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की बैंच मामले की सुनवाई कर रही थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह केस में दाखिल सिविल वादों की पोषणीयता पर चल रही सुनवाई शुक्रवार को करीब दो घंटे के बाद पूरी हुई. जिसके बाद सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. हिंदू पक्ष ने यह दलील दी थी कि शाही ईदगाह मस्जिद का श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन पर अवैध कब्जा […]

Read More

गोरखपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक अध्यापक की मृत्यु होने के बाद भी लोकसभा चुनाव में उसकी ड्यूटी लगाई गई. मृत अध्यापक का नाम लिस्ट में भेज दिया गया. इसके बाद चुनाव में होने वाले प्रशिक्षण में जब शिक्षक का नाम अनुपस्थित सूची में आया तो उसके खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गोरखपुर के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया. जब मृत शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की सूचना उनके परिवार वालों को लगी तो वह थाने गए और बीएसए कार्यालय के चक्कर काटने लगे. मृत शिक्षक गोरखपुर के चारगांव के अंतर्गत आने […]

Read More

उत्तर प्रदेश के इटावा में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घरवालों का आरोप है कि पति इतना निर्दयी हो गया कि जमीन में लिटाकर डंडे से पिटाई की. पीटते-पीटते उसने अपनी पत्नी को अधमरा कर दिया. पत्नी की इतनी ज्यादा पिटाई कर दी गई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. पति मृत अवस्था में पत्नी को जिला अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घरवालों ने बेटी की […]

Read More

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कंटेनर ट्रक ने आधा दर्जन गाड़ियों को रौंद दिया. ये हादसा तब हुआ जब गाड़ियां रेलवे कॉसिंग के गेट पर खड़ी थीं. इसी बीच पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आया और आधा दर्जन गाड़ियों को रौंदता चला गया. इस हादसे में लगभग तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है. क्रॉसिंग बंद होने के कारण गाड़ियां रोड पर कतार में खड़ी थीं. इसी दौरान ट्रक ने पीछे से गाड़ियों ने टक्कर मार दी. घटना […]

Read More

उत्तर भारत में सूरज आग उगल रहा है, तपती गर्मी के चलते हीट वेव (लू) बड़ी मुसीबत बनी हुई है. पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है, जिसके चलते हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए निर्देश दिया कि हर स्तर पर गांव हो या शहर बचाव के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए. सीएम ने कहा राज्य में अनावश्यक बिजली कटौती न हो, खराब ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग, फाल्ट जैसी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए. सीएम योगी ने जारी किए दिशा-निर्देश सीएम योगी ने मुश्किल बनती हीटवेव (लू) […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बारांबकी में दहेज प्रताड़ना का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बहू दहेज में रजाई ससुराल नहीं लाई, तो सास ने उसकी सुहागरात ही रोक दी. पीड़िता ने एसपी से इसकी शिकायत की है. इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा. परामर्श केंद्र के काउंसलर भी पीड़िता की बात सुनकर हैरान थे. बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र की युवती की शादी लखनऊ में एक सरकारी अस्पताल में संविदा पर काम करने वाले युवक के साथ हुई थी. यह शादी 25 फरवरी 2024 को हुई थी. युवती ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मेरठ में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी. पत्नी को उसके ससुर से मिली रकम पर आरोपी पति की नजर थी. आरोपी पत्नी से रकम हड़पना चाहता था. घर के खर्चों को भी लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के भेजा है. मृतक महिला के मायके वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने मृतका के ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. […]

Read More

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने डूंगरपुर मामले में आजम खान को 10 साल की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने आजम पर 14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

Read More

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शादी के दौरान दूल्हे ने दूल्हन के माथे पर किस की. इस बात से दुल्हन पक्ष नाराज हो गया और शादी में काफी हंगामा भी हुआ, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. लेकिन दुल्हन को यह बात नागवार गुजरी उसने अगले दिन अपने घर से भागकर दूल्हे के साथ शादी कर ली.दूल्हा-दुल्हन दोनों बचपन के दोस्त हैं. दूल्हे का नाम दीपांशु और दूल्हन का नाम सविता है. दोनों की शादी तय दिन के अनुसार होने वाली थी. इसके लिए दोनों परिवारों ने धूमधाम से सारी तैयारियां भी कीं. वहीं, बारात […]

Read More

उत्तर प्रदेश में फिर एक बार टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे अलीगढ़ के एक परिवार को ऑनलाइन पेमेंट के विवाद में टोल कर्मियों ने पीट दिया. आरोपियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा उनके साथ भी मारपीट की गई.घटना मुजफ्फरनगर जिले के हाइवे टोल की है. अलीगढ़ निवासी चेतन शर्मा अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे थे. जब वे लोग दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे. तब टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया. चेतन की गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था. […]

Read More

समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शिकायत दर्ज की गई है. पूजा पाल समेत 9 लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप है. कोर्ट के आदेश के बाद वादी उमेश सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है. उमेश सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं. वहीं, पूजा पाल चायल से विधायक हैं. वह इससे पहले इलाहाबाद की शहर पश्चिमी सीट से भी दो बार विधायक रह चुकी हैं. पूजा पाल के साथ ही उनके भाई राहुल पाल के खिलाफ प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में FIR दर्ज […]

Read More