Browsing: राजस्थान

राजस्थान के बाड़मेर से घर पर बिना बताए निकले तीन नाबालिग बच्चों को जीआरपीएफ पुलिस ने नागौर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर लिया. तीनों बच्चे घर से ट्यूशन के लिए निकले और रेल में बैठे नागौर आ गए. तीनों नाबालिग में बड़ा बच्चा जो नागौर के चाऊ गांव का है. वो अपनी बहन के ससुराल बाड़मेर में पढ़ाई करने के लिए गया था. इस दौरान वहां पर उसका मन नहीं लगा, तो वो घर पर बिना बताए अपनी बहन के दो बच्चों को साथ लेकर ट्यूशन का बता कर घर से निकल गया और बाड़मेर रेलवे स्टेशन से जोधपुर […]

Read More

राजस्थान के जोधपुर में एक हैवान पति ने शराब के नशे में चूर होकर पहले अपनी पत्नी को बुरी तरह मारा-पीटा. जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तो पलंग पर सो रहे 3 साल के मासूम पर तेजाब डाल दिया. एसिड से मासूम की दोनों आंखें, सिर, हाथ और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए. चीखते-चिल्लाते मासूम को महिला घर के नजदीक के हॉस्पिटल लेकर पहुंची. जहां कुछ घंटे के इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया. महिला ने फिर थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. घटना जोधपुर के प्रताप नगर […]

Read More

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राजस्थान में तगड़ा झटका लगा है. बीजेपी का क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाना तो दूर की बात है, आधी सीटें गंवा दी है. राज्य के पांच विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. कांग्रेस के सामने अपने विधायकों की सीट बचाने की चुनौती है तो बीजेपी की कोशिश उपचुनाव के ट्रेंड तोड़ने की है. पिछले दस सालों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी रही है. कांग्रेस सत्ता में रही हो या फिर विपक्ष में उपचुनाव की बाजी मारती रही है. ऐसे में सत्ता की कमान […]

Read More

शुक्रवार की शाम जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इस दौरान जमकर हिंसा हुई. दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बाजी की गई. हिंसक भीड़ ने एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. हिंसा पर काबू करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया. पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ स्थिति को कंट्रोल किया. हिंसक झड़प में एक महिला घायल हुई, उसकी आंख में चोट आई है. एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. पुलिस ने अब तक इस मामले में 42 लोगों को […]

Read More

राजस्थान के चुरू में पुलिस ने ऐसी ‘कुंवारी’ दुल्हन को गिरफ्तार किया, जिसने 6 युवकों से शादी करके उन्हें चूना लगा दिया. महिला की कुछ साल पहले एक शख्स से शादी हुई थी. उसे तीन बच्चे भी हुए. लेकिन बाद में उसने पति को तलाक दे दिया. इसके बाद महिला लुटेरी दुल्हन बन गई. वह खुद को कुंवारी बताकर युवकों को झांसे में लेती. उनसे शादी करती. 10 से 15 दिन उनके साथ रहती. फिर रातोरात ससुराल से पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती. महिला कि कुल 7 शादियां हुईं. जैसे ही वह आठवीं शादी करने जा रही थी, […]

Read More

राजस्थान में जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मकान में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी की मौत हो गई. असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर (आदर्शनगर) लक्ष्मी सुथार ने बताया कि हादसे में प्रवीण वर्मा (65) और उनकी पत्नी रेणु (60) की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे, तभी एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई. वहीं खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण धुआं कमरे […]

Read More

जब भी कहीं राजस्थान का जिक्र होता तो एक तस्वीर निकलकर सामने आती है जिसमें रेत के बड़े-बड़े टीले नजर आते हैं और उन टीलों पर अपनी इठलाती चाल से चलते ऊंठ. लेकिन ये बात भी सच है की इस रेगिस्तानी राज्य में पानी के लिए कई जगहों पर लोगों को परेशान होना पड़ता है. लेकिन भीलवाड़ा के लोग ज्यादा पानी से परेशान हो रहे हैं. यहां के कुछ यही हाल है भीलवाड़ा का. कुछ सालों पहले तक भीलवाड़ा के लोगों की प्यास ट्रेन से आयातित पानी ही बुझाता था. साल 2016 में जब चंबल का पानी भीलवाड़ा आया तो […]

Read More

राजस्थान के डूंगरपुर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला. बेटी को कमरे में बंद कर उसके साथ रेप कर डाला. पीड़िता की मां ने आरोपी के सिर पर लट्ठ मारकर बेटी को हैवान पिता के कब्जे से छुड़ाया. उसे कमरे में बंद कर दिया. सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां एक 19 साल की बेटी को पिता ने […]

Read More

राजस्थान में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत खराब होने लगी. अस्पताल पहुंचते-पहुंचते तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, 22 से अधिक लोग का इलाज जारी है. इनमें से कुछ स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं.घटना राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटडा थाना क्षेत्र की है. सावन क्यारा गांव मेंबीती रात को एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग हो गई और उससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद एक महिला सहित तीनों लोगों की मौत हो गई. वहीं, 22 लोगों को कोटडा अस्पताल में भर्ती कराया […]

Read More

राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा गांव है, जहां के लोग एक दिन घर की रसोई में खाना नहीं बनाते हैं. इसके लिए गांव वाले घर से बाहर खेत में जाते हैं, वहां सभी सामान ले जाकर चूल्हा जलाकर खाना बनाते हैं. गांव में यह परंपरा सालों से चली आ रही है. गांव वालों को भरोसा है कि ऐसा करने से वह किसी भी तरह की आपदा से सुरक्षित बचे रहेंगे. लुहरी गांव में इस रीति-रिवाज को आगे बढ़ाने के लिए गांव के युवा वर्ग भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. गांव के सभी परिवार इस भीषण गर्मी की […]

Read More