Browsing: राज्य समाचार

बुधनी: बुधनी में एक युवती ने उफनती नर्मदा नदी में पुल से नीचे छलांग लगा दी जिसकी सूचना ब्रिज पर तैनात एक रक्षक ने नर्मदा में नाव चला रहे एक मछुआरे को दी। मछुआरे नाविक ने करीब 03 किमी दूर नाव चलाकर गवाडिया नर्मदा घाट पर युवती को बचा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने लेकर आई जहां घटना के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। नगर निरीक्षक चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवती बुधनी के वार्ड 15 जमुनिया की रहने वाली है। फिलहाल अभी कारण सामने नहीं आया कि युवती ने आखिर ये कदम […]

Read More

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अमोला थाना क्षेत्र में सिरसौद पंचायत के टेकनपुरा में आने वाले माजरा गांव में एक किसान के घर पर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। किसान सोमवार को अमोला थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की है, माजरा गांव में रहने वाला किसान मनीराम लोधी ने बताया है कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ घर के पीछे बने खेत पर काम कर रहे थे। जब शाम को खेत से काम कर घर पर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था।  घर में रखे एक लाख 65 हजार रुपए और […]

Read More

मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने लोकसभा सदन में बजट 2024-25 की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये बजट हर वर्ग के लिए मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वित्त मंत्री और पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास की तर्ज पर काम किया है। यह बजट देश, युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और समाज के हर वर्ग को ताकत देगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2024-25 के केंद्रीय बजट के माध्यम से पीएम मोदी की […]

Read More

भिंड।  मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की अब उनके निशाने पर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तक आ गए हैं, शहर कोतवाली थाना अंतर्गत वॉटरवर्कस इलाके स्थित वन विभाग कैंपस के अंदर शासकीय क्वार्टर में निवासरत एसडीओ फॉरेस्ट बहादुर सिंह के आवास पर बीती रात एक चोर ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, चोर सूटकेस में रखे पच्चीस हजार रुपये नगद और जरूरी शासकीय दस्तावेज भी चोर उड़ा ले गया। चोरी की वारदात कैंपस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें चोर पहले घर के अंदर आता है और […]

Read More

जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज सोमवार को दोपहर लगभग सवा दो बजे सात गेट खोल दिए गए। बांध के इक्कीस में से सात स्पिल-वे गेट औसतन 1.07 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिए गए हैं और इनसे 35 हजार 562 क्यूसेक ( घनफुट पानी प्रति सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है। कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे के अनुसार खोले गए सात गेट में से गेट नम्बर दस, ग्यारह और बारह को डेढ़-डेढ़ मीटर, गेट नम्बर नौ और तेरह को एक-एक मीटर तथा गेट नम्बर आठ और चौदह को आधा-आधा मीटर […]

Read More

उज्जैन: आज सावन के दूसरे सोमवार में उज्जैन में बाबा महाकाल जनता की हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान बाबा महाकाल चांदी की पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में और हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकलेंगे।  लेकिन इस बार बाबा की सवारी में खास बात यह होगी कि इस सवारी में 350 पुलिस जवानों के टुकड़ी मधुर बैंड की प्रस्तुती देंगे। सीएम मोहन यादव ने इसे लेकर कहा कि आज उज्जैन में इतिहास रचेगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज बाबा श्री महाकाल की सवारी में 350 जवानों […]

Read More

गुना। जानी-मानी सूफी गायिका समरजीत सिंह रंधावा की कार में गुना जिले के एक पेट्रोल पम्प पर पानी भर दिया गया। इसके बाद रंधावा की कार खराब हो गई, उन्हें आधी रात को बियाबान इलाके में पुलिस की मदद लेना पड़ी और करीब 24 घंटों तक गुना जिले में ही यहां से वहां परेशान भी होना पड़ा। कानपुर निवासी समरजीत सिंह रंधावा इन दिनों मुम्बई में रहती हैं। वे 27 जुलाई को मुम्बई से कार द्वारा कानपुर जा रही थीं। रात लगभग 11.30 बजे उन्होंने गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र में स्थित राधेश्याम फीलिंग स्टेशन से पेट्रोल भरवाया। कुछ देर […]

Read More

ग्वालियर: ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कहा कि विधायक ने उनके साथ मारपीट की। महिलाओं ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ एस पी ऑफस पहुंचक ज्ञापन सौंपा है और विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएम मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर जिले की ग्रामीण विधानसभा की मऊ पहाड़ी इलाके में बिजली समस्या को लेकर कुछ महिलाएं कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के घर अलकापुरी पहुंची हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने विधायक से विधानसभा चुनाव में […]

Read More

ग्वालियर: ग्वालियर में सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया। हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में शाम 5 बजे के करीब अनीता गुप्ता बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं। […]

Read More

इंदौर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आओ भगत करनी कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ गई। भारी विरोध के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्हें उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नोटिस 20 जुलाई को जारी किया गया था। इसी बीच मीडिया से सुरजीत चड्ढा ने बात की थी और बताया था कि उन्हें किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। आज सोशल मीडिया पर नोटिस जमकर वायरल हो रहा है। ये है पूरा मामला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत […]

Read More

इंदौर। देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भरने के बाद IAS की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की हुई मौत के मामले में देश भर में माहौल बन गया है, इसी मामले को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी कोचिंग संस्थानों की जांच करने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एजुकेशन हब के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आईआईएम और IIT जैसी दोनों ही संस्थान है जो देश भर में कहीं पर भी नहीं है इसके साथ ही MPPSC यूपीएससी और इंजीनियर […]

Read More

बिहार के पूर्णिया में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला रोकने में पुलिस पहले ही नाकाम साबित हो रही थी कि इसी बीच एक और बड़ा कांड सामने आया है. चोरों ने इस बार पुलिस को ही अपना शिकार बना लिया है. थाने के अंदर बने मंदिर को ही चोरों ने निशाना बना लिया और शिवलिंग पर विराजित नाग और कलश को लेकर चले गए. आश्चर्य कर देने वाली बात तो ये है कि चोरी एक साथ नहीं की गई है. चोरी तीन दिन के अंदर से दो बार में की गई है. इसके बाद भी पुलिस चोरों को नहीं […]

Read More

राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिला कर रख दिया. तीन बेटों ने मिलकर पहले तो अपने पिता, सौतेली मां और बहन की हत्या की, फिर शव को पत्थर से बांधकर पास के एनीकट में फेंक दिया. सौतेली मां छह महीने से प्रेग्नेंट थी. वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपी दो बेटों को पकड़ लिया, जबकि एक बेटा विदेश भाग गया. गिरफ्तार बेटों से पूछताछ में पता चला कि पिता ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी कर ली थी. सौतेली मां जब घर आई तो एक बेटी साथ में लेकर आई, तभी से वह […]

Read More

गुजरात के कच्छ-मुंद्रा सीमा पर कस्टम विभाग ने छापा मार कार्रवाई के दौरान 110 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की हैं. कस्टम विभाग ने दो दिनों की कार्रवाई के बाद सभी अवैध दवाओं को जब्त किया है. अधिकारियों के मुताबिक ट्रामाडोल नाम की दवा की 68 लाख गोलियां जब्त की गई हैं जो कि नशे के काम आती हैं. अधिकारियों को जांच में घोषित दवाओं के अलावा रॉयल 225 नाम की दवा मिली है जो कि ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट 225 मिलीग्राम है. कच्छ के बंदरगाह पर कस्टम विभाग ने ट्रामाडोल टैबलेट को जब्त किया है. ड्रग्स की दो खेपें अलग-अलग […]

Read More

मुंबई के गोरेगांव में नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में 26 आवारा कुत्तों की मौत हो गई. आरोप है कि इन सभी कुत्तों की मौत भूख के कारण हो गई है. यहां मौजूद सभी कुत्तों को जब खाने को कुछ भी नहीं मिला तो भूख के कारण तड़प- तड़प कर उनकी जान चली गई. इतनी ज्यादा संख्या में कुत्तों के मर जाने के कारण एग्जिबिशन सेंटर में हड़कंप मच गया. 26 कुत्तों के मौत की खबर जब पशु प्रेमियों को मिली तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की. इस मामले में लापरवाही करने के लिए पुलिस ने नेस्को […]

Read More

बिहार में 65% आरक्षण मामले में नीतीश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. SC ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने 20 जून को बिहार सरकार के 65% जाति आधारित आरक्षण देने के फैसले को असंवैधानिक मानते हुए रद्द कर दिया था. पटना हाईकोर्ट के फैसले को नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन फिलहाल उसे कोई राहत नहीं मिली है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की अपील को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है. कोर्ट ने वकील मनीष कुमार को […]

Read More