Browsing: राज्य समाचार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रौंडा़ में एक विक्षिप्त युवक ने अपनी पत्नी एवं दूधमुही बच्ची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम रौंडा़ में खेर माता मंदिर के बगल में रहने वाले मनोज पटेल पिता कोमल पटेल 26 वर्ष ने किसी अज्ञात कारण के चलते अपनी पत्नी सोमा बाई पटैल 24 वर्ष एवं बच्ची देविका पटेल 6 माह की कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। पता चला है कि युवक मनोज मानसिक रूप से कमजोर था। युवक को […]

Read More

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा झारखंड पहुंच गए हैं। अपने चुनावी दौरे की शुरुआत वीडी शर्मा ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में पूजा अर्चना कर की बीजेपी अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिल संतोष भी मौजूद रहे। अपने दौरे की शुरुआत बाबा वैद्यनाथ के दर्शन पूजा अर्चना से शुरू कर वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश और देशवासियों के लिए मंगल कामनाएं की।

Read More

मध्य प्रदेश के सीधी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोपियों ने आवाज बदलने वाली एप का इस्तेमाल कर छात्राओं से बात कर मिलने बुलाया और फिर उनके साथ रेप किया. आरोपी कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में छात्रों से बात करके स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज के नाम पर बुलाते थे. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जहां आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने गुनाह कबूल लिए हैं. इस मामले की सभी पीड़ित छात्राएं एसटी कैटेगिरी की है. आरोपी उन कॉलेज को निशाना बनाते थे, जहां स्कॉलरशिप मिलती है. एक पीड़िता ने जब […]

Read More

 जबलपुर। रेलवे ने ट्रेनों की भीड़ से राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं, ताकि यात्रियों को वेटिंग टिकट की बजाए कंफर्म टिकट मिले। ये ट्रेनें जबलपुर से भी चल रही हैं, लेकिन इन्हें जुलाई तक ही चलाने की स्वीकृति थी, जो अब बढ़ा दी गई है। यह स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी। पमरे ने गर्मियों को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं में विस्तार कर दिया है। अब यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित अवधि में भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण का लाभ ले सकेंगे। बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 28 दिसंबर तक चलेगी   पमरे के अनुसार जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल […]

Read More

 उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक के पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा था। ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर पहले तीनों आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटा और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बिछडौद के समीप ग्राम सुलिया रोड पर […]

Read More

भोपाल। लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को हो जाएगी। लगभग तीन माह आचार संहिता का दौर था। इसके पहले ढाई माह सरकार को काम करने का अवसर मिला। इसमें मंत्री अपना कोई खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। आचार संहिता हटने के बाद मंत्रियों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ जाएगा। इसकी वजह यह है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हुए छह माह बीत जाएंगे। सरकार को विधानसभा चुनाव के समय हुए घोषणाओं को अमल में लाना है और पार्टी की ओर से दी गई गारंटियों को अमलीजामा पहनाना है। इसकी झलक जुलाई में प्रस्तुत होने वाले मोहन सरकार के […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस बड़ा बदलाव करने जा रही है। जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर अब कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था अब नहीं रहेगी। पूर्णकालिक अध्यक्ष ही मनोनीत किए जाएंगे। यह व्यवस्था नाराज कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने और जो अध्यक्ष संगठन की कसौटी पर खरे नहीं उतरते थे, उनके विकल्प के तौर पर बनाई गई थी। चूंकि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने के बाद अब कोई चुनाव नहीं होना है, इसलिए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी दो माह के भीतर करने की तैयारी है। संगठन के लिए समय न […]

Read More

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के चुनाव प्रचार पर हैं। पीएम मोदी ने शिमला की रैली में कही ये बातें   पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में रैली को संबोधित किया। @BJP4India के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार […]

Read More

भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आज सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत आगामी 4 जून को 3 संसदीय क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाली जिले की 4 विधानसभाओं की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम […]

Read More

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। बाबा महाकाल से भाजपा की सर्वत्र विजय की कामना की है। बाबा की कृपा रहेगी तो सब जगह विजय मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने मंदिर के गर्भगृह के बाहर देहरी से दर्शन किए और नंदी हाल में बैठकर पूजा अर्चना की। मंदिर के पुरोहित सत्यनारायण जोशी ने उनसे पूजन कराया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचकर महंत विनीत गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने […]

Read More

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपी के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। साथ ही आरोपी के घर के बाहर रखी टपरी को भी प्रशासन ने तोड़ दिया है। आरोपी के मकान का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया था। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत मकान पर बुलडोजर चलाया गया,  मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने के लिए एक दिन पहले आक्रोशित लोगों […]

Read More

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल की सगाई राजधानी भोपाल की प्रख्यात चिकित्सक रहे जैन की पोती से दो दिनों पहले एक बेहद निजी कार्यक्रम में हुई। बेहद पारिवारिक और सादगी भरे ढंग से हुए इस रोका में शिवराज सिंह चौहान का परिवार और जैन परिवार शामिल रहा। सगाई के बाद दोनों परिवारों में हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है। आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कार्तिकेय अक्सर शिवराज सिंह चौहान के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में और राजनीतिक रेलियों को संबोधित करते दिखाई दिए जाते हैं तो दूसरी […]

Read More

खरगोन जिले के बड़वाह थाना में रात करीब 11.30 बजे पंचवटी होटल के कर्मचारी मोहन सिंह (33) अपने साथी शंभु (36) और अन्य दो व्यक्तियों के साथ 02 साल की बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह बच्ची पंचवटी होटल पर रो रही थी इसके माता पिता इसे छोड़कर चले गए हैं। यह सुनते ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह अर्चना रावत ने तुरंत थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक निर्मल श्रीवास को निर्देश दिए और माता-पिता को ढूंढने के लिए एक टीम बनवाई। इस टीम ने रात्रि में ही 02 वर्ष की बच्ची के माता पिता की तलाश के लिए […]

Read More

भोपाल: इमरती में रस खत्म हो चुका है…बयान को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मुश्किलों कम नहीं हो रही। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पीसीसीचीफ की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि जीतू पटवारी इस बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं। लेकिन इमरती देवी का कहना है कि उनकी गल्ती माफी के काबिल नहीं है। उनको जल्द से जल्द उठाकर जेल में डालना चाहिए। इमरती देवी ने सीएम मोहन यादव से जीतू पटवारी की गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, जीतू पटवारी ने इमरती देवी के राजनीतिक भविष्य को लेकर बयान दिया था कि ‘इमरती देवी का रस खत्म […]

Read More

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें की युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है और वीडियो भी बनाया जिसमें उसने कहा कि इसे मेरी मजबूरी समझें मेरे पास अब कोई और चारा नहीं बचा था। घटना गुरुवार की है। युवक का नाम अंकित है युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपने हाथ की नस काट ली तत्काल परिजन उसको अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उस ने दम तोड़ दिया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक की पत्नी डॉक्टर है। सुसाइड से पहले युवक […]

Read More

शादी…वो लड्डू है जो खाए वो भी पछताए और जो न खाए वो भी…दमोह के हटा थाना क्षेत्र में भी एक युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां थोड़ी उम्र बीती तो वो शादी के लिए तरसने लगा। जैसे कैसे शादी भी हो गई। लेकिन शादी के दूसरे ही दिन उसकी दुल्हनिया भाई के एक्सीडेंट का कहकर माइके चली गई। लेकिन लौटी नहीं। फिर घर में जांच पड़ताल की तो गहनें और नकदी भी गायब मिली। ऐसे में मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद जो बताया उसे सुनकर सबके होश उड़ गए। दूल्हे की […]

Read More