Browsing: राज्य समाचार

जबलपुर। भेड़ाघाट के पचवंटी घाट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना हुई। युवक कटंगी से नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे उसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के साथ नाव का ठेका लेने वालों ने मारपीट की। पीड़ित युवकों ने कहा कि ठेकेदार के अलावा वहां के स्थानीय नाविक भी इस मारपीट में शामिल थे। भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। लक्ष्मण पटेल और कुछ लोग भंडारा कर रहे थे   युवकों ने बताया कि नाविक उन्हें नर्मदा में डुबाेने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान युवकों ने बीच बचाव किया। […]

Read More

उज्जैन। गौतम मार्ग को चौड़ा करने में बाधा बने 22 धार्मिक स्थलों में से 18 धार्मिक स्थलों का जरूरी हिस्सा दो दिन सतत चली कार्रवाई में हटा दिया गया। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान एक विशेष वर्ग ने हल्का विरोध भी किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक तक को आना पड़ा। घंटेभर की बहस, बातचीत के बाद नगर निगम ने विरोध को दबाकर चिह्नित हिस्सा हटाकर ही दम लिया। प्रशासन ने दावा किया कि शेष धार्मिक स्थलों का जरूरी हिस्सा भी एक-दो दिन में हटा दिया जाएगा। जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा […]

Read More

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार श्रावण मास की शुरुआत सोमवार के दिन होने से पहले ही दिन भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। महापर्व शुरू होने में दो माह का समय शेष है, ऐसे में मंदिर समिति श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी, श्रावण महोत्सव व दर्शन व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार कर रही है। 4 जून को चुनाव आचार संहिता समाप्त के बाद प्रबंध समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। श्रावण मास में महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में विशेष बदलाव होता है। भगवान […]

Read More

इंदौर। गर्मी शहर में कई स्थानों पर पेयजल समस्या देखने को मिल रही है। वहीं शनिवार को इस समस्या के विरोध में भाजपा पार्षद ने धरना दे दिया। दरअसल, पानी की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 65 के पार्षद कमलेश कालरा स्नेह नगर पानी को टंकी पहुंचे और अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए।  

Read More

भोपाल। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुराना कबाड़खाना इलाके में एक दोमंजिला इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। इमारत में बिस्किट की बेकरी का संचालन होता है। आसपास के लोगों और राहगीरों ने जब बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद न्यू कबाड़खाना, फतेहगढ़, पुल बोगदा और बैरागढ़ से दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास रहने वाले भी दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी […]

Read More

देवास। जिले में चल रहे भीषण गर्मी के दौर के बीच पानी व बिजली को लेकर कई क्षेत्रों में घमासान मचा हुआ है। इसके लिए लोग सड़क पर उतर रहे हैं और विवाद भी हो रहे हैं। ऐसे ही तीन मामलों में से दो में शासकीय कार्य में बाधा, नुकसान सहित एक अन्य में मारपीट का केस दर्ज हुआ है। एक मामले में सरपंच व उसके स्वजन भी आरोपी हैं। पानी के लिए प्रदर्शन, कई गांवों की बिजली बंद कराई   देवास के खातेगांव क्षेत्र के जियागांव में जल संकट को लेकर शुक्रवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। जियागांव ग्रिड पर […]

Read More

पुणे कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दादा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर जुर्म कबूलने के लिए दबाव डाला, ताकि पोते को बचाया जा सके। बता दें, आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सीपी पुणे अमितेश कुमार ने बताया, नाबालिग आरोपी के दादा को पुणे पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी 365 और 368 के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे होश […]

Read More

इंदौर से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हत्या के कथित प्रयास के मामले में गिरफ्तारी वॉरंट को लेकर अक्षय कांति बम और उनके पिता को शुक्रवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। मामले में पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति प्रेमनारायण सिंह ने इस याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की है। सत्र न्यायालय ने बम (46) और उनके पिता कांतिलाल (75) के खिलाफ 10 मई को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस के एक अधिकारी […]

Read More

राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा गांव है, जहां के लोग एक दिन घर की रसोई में खाना नहीं बनाते हैं. इसके लिए गांव वाले घर से बाहर खेत में जाते हैं, वहां सभी सामान ले जाकर चूल्हा जलाकर खाना बनाते हैं. गांव में यह परंपरा सालों से चली आ रही है. गांव वालों को भरोसा है कि ऐसा करने से वह किसी भी तरह की आपदा से सुरक्षित बचे रहेंगे. लुहरी गांव में इस रीति-रिवाज को आगे बढ़ाने के लिए गांव के युवा वर्ग भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. गांव के सभी परिवार इस भीषण गर्मी की […]

Read More

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस पर 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। मंत्री लोधी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल […]

Read More

भविष्य के इंदौर को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के द्वारा दो दिवसीय बैठक में इंदौर के विकास और आम लोगों को भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की, आगामी 20 साल को देखते हुए तैयार किये जा रहे मास्टर प्लान में देश के विशेषज्ञों के द्वारा भी अहम् सुझाव दिए जा रहे हैं। मास्टर प्लान को लेकर हुई बैठक दूसरे दिन भी करीब साढ़े चार घंटे लंबी चली,बैठक में हर बिंदु को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा की गई। इस दौरान इंदौर के प्रत्येक सेक्टर में हो रहे कार्यों की जानकारी भी साझा […]

Read More

कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने जाने माने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की चुनाव आयोग शिकायत की है। कांग्रेस महासचिव ने पं मिश्रा की कथाओं पर रोक लगाने की मांग की है और पंडित प्रदीप मिश्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी बात कही है। ये है पूरा मामला पंडित प्रदीप मिश्रा की 6 मई को परतवाड़ा में कथा थी जिसके अंतिम दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने सनातन के नाम पर जनता से वोट की अपील की व पीएम मोदी की तारीफ की। इसी बात को लेकर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा निर्वाचन आयोग पहुंच गए और […]

Read More

इन दिनों पूरा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को राजधानी भोपाल में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया गुरुवार को भोपाल में पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी पूरे मध्य प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। बात करें पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर की तो गुरुवार को मध्य प्रदेश के गुना में सबसे […]

Read More

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में दारू ठेका कंपनी के आतंक का मामला सामने आया है। जहां दारू कंपनी के चार गुंडों ने मिलकर एक दलित युवक को रास्ते से उठाकर कार में डालकर ले गए और चलती गाड़ी में कांच बैंड 5 करके 3 घंटे तक मारपीट करते रहे। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत ओटापुरवा के अंतर्गत रमपुरा गांव का 30 वर्षीय अजुद्दी अहिरवार (पिता ग्यासी अहिरवार) डरुवा पटेल के घर से कच्ची दारू लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में दारू कंपनी की कार खड़ी थी। जहां उस कार से चार लोग उतरे और अजुद्दी अहिरवार […]

Read More

मध्य प्रदेश का टूरिज्म विभाग अपना 46 वा स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान मध्य प्रदेश के समस्त टूरिज्म के होटल, टूरिस्ट प्लेस, रेस्टोरेंट में स्थापना दिवस के आयोजन किए जा रहे हैं। भोपाल के रेलवे कोच रेस्टोरेंट होटल अशोका लेकव्यू पर दिव्यांग बच्चों के साथ सेलिब्रेशन करते हुए डांस और व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए मनाया। इस दौरान पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और पर्यटन विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर टी ईलैया राजा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को गिफ्ट दिए और रेलवे कोच रेस्टोरेंट में भोजन करवाया। मध्य प्रदेश टूरिज्म स्थापना दिवस के […]

Read More

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में तीन बच्चे नदी में डूब गए बताया जा रहा है कि इनमें दो सगे भाई बहन थे। घटना शुक्रवार रात की है ग्रामीणों ने दो बच्चों के शव निकाल लिए थे। तीसरे बच्चे का शव शनिवार की सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया। आपको बता दें कि मोनू ,मुस्कान और राजू अपने परिवार के साथ छालड़ा गांव गए थे। यहां पर वह दाह संस्कार में शामिल हुए। परिवार के साथ गए थे नदी में नहाने  बच्चे महिलाओं के साथ नदी पर नहाने पहुंच गए। जब महिलाएं नहाने के बाद लौट […]

Read More