Browsing: राज्य समाचार

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि धुंए का गुब्बार आसमान तक फैल गया। सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां आग पहुंची है,जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।\ मामला पीथमपुर के सेक्टर 1 और 3 के बॉर्डर का है। यहां फिगनेट नाम की फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंपनी सीट और प्लास्टिक का पाइप बनाने का काम करती है। फिलहाल आग लगने के […]

Read More

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के लोगों ने इतना उग्र प्रदर्शन किया कि कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया। डीएम और एसपी दफ्तर परिसर में रखी सैकड़ों दो पहिया, चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं एसपी और कलेक्टर को भागकर जान बचानी पड़ी। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन की तैयारी में है। दरअसल, बलौदा बाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शनकारी गिरौधपुरी में अपने धार्मिक चिन्ह जैतखाम और मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रशासन को लगातार ज्ञापन दे रहे थे लेकिन प्रशासन […]

Read More

मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की नई व्यवस्था प्रारंभ हुई। पहले ही दिन काफी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां आवेदकों को अधिकारियों के कक्ष ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले दिनों में इस व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। हमारा फोकस आवेदक की सुनवाई का तुरंत निराकरण करना है। इस दौरान कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठ कर दिव्यंग की समस्या सुनी। आचार संहिता के चलते कलेक्टर कार्यालय में होने वाले जनसुनवाई बंद थी, आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर जनसुनवाई […]

Read More

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना में सर्विस सेंटर में खड़ी कई कारें चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की सांघी टोयटा मोटर शोरुम का है। जहां अज्ञात कारणों के चलते सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वहां सर्विस के लिए आई कई कारें […]

Read More

बिहार के पकड़ौआ विवाह के बारे में तो आपने सुना ही होगा. कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जहां लड़कों का जबरन किडनैप किया जाता है. फिर लड़कों की मर्जी के बिना ही किसी भी लड़की से उनकी शादी करवा दी जाती है. भागलपुर से फिर एक ऐसा ही केस सामने आया है. यहां एक होमगार्ड जवान का पहले अपहरण किया गया. फिर किडनैपर्स उसे 100 किलोमीटर दूर पूर्णिया ले गए. वहां उसका पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया. घटना नवादा के पास की है. पीड़ित होमगार्ड जवान सुमित कुमार नवगछिया थाना क्षेत्र के सकूचा का रहने वाला है. सुमित […]

Read More

उज्जैन के डिविजनल कमिश्नर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में उज्जैन के कमिश्नर संजय गुप्ता चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल अभिषेक करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद हंगामा शुरू हो गया. इस वीडियो की वजह से वो हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर भी उनका काफी विरोध हो रहा है. हंगामा बढ़ता देख अधिकारी ने आनन-फानन में माफी मांगी. इन दिनों उज्जैन में नगर निगम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मां […]

Read More

आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर और दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने राजधानी के कई इलाकों में पावर कट होने पर गंभीर चिंता जताई है और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाया है. आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली के कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया. दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से दिल्ली के कई हिस्सों में लंबा पावर कट हुआ है. भीषण गर्मी में बिजली कटना बहुत कष्टदायक है. आतिशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंडोला में आज एक पावर ग्रीड में भयंकर आग लग गई थी, इसकी वजह से दिल्ली के कई […]

Read More

बिहार के दरभंगा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है. यहां एक नवजात का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. नवजात का अधजला शव कूड़े के ढेर में मिला है. शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच की. बुरी हालत में नवजात का शव मिलने से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया. उन्होंने इस अमानवीय हरकत के लिए इलाके के निजी अस्पतालों को जिम्मेदार ठहराया है. गुस्साए लोगों को पुलिस ने शांत कराया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जिस इलाके में नवजात का शव मिला है यहां पहले भी इस […]

Read More

दिल्ली मेट्रो में रीलबाजों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अधिकारियों की तमाम चेतावनियों के बावजूद चलती मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है. अब भोजपुरी गाने पर ठुमके लगातीं दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे कुछ लोग मनोरंजक मान रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुचित और मेट्रो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए घोर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो को यातायात के साधन के रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इस तरह की गतिविधियां मेट्रो के अनुशासन और दूसरों के आराम में […]

Read More

दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे की मारपीट कर हत्या कर देने वाले हत्यारे को छतरपुर की गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शनिवार की रात 9:30 पर गुलगंज थाना क्षेत्र गुलगंज कस्बे के एक ढ़ाबे से हुई और बाद में आरोपी को दमोह पुलिस को सौंप दिया गया है। दरअसल दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी समाज के माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के द्वारा बिना कारण ही मारपीट करके मार डाला गया और उस व्यक्ति का हुलिया रेलवे स्टेशन पर लगे cctv कैमरे में कैद […]

Read More

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन वन अमले ने रात्रि के समय सूअर का शिकार कर मांस पकाते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। जिन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगाव के ढाना ग्राम मे दबिश दी जहां एक घर पर जंगली सुअर का मांस पकाते हुए कुछ लोगों को पकडा है। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर मे दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी, शिकार के फंदे के लिए उपयोग में लाया गया। जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री […]

Read More

अगर कहा जाए कि दतिया में बदमाश पुलिस को चोर सिपाही का खेल खेला रहे हैं तो वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से शायद यह गलत नहीं होगा। जिले में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या, हत्या के प्रयास जैसी घटनाएं कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस लाचार दिखाई दे रही है। जिले में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से जिला थर्रा गया है। पुलिस एक हत्या को वर्कआउट नहीं कर पाती कि, बदमाश दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। पुलिस पर सुरक्षा का भरोसा करने वाली जनता अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। कोतवाली […]

Read More

नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। मोदी कैबिनेट में इस बार मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। पहली बार केंद्र में मंत्री बने शिवराज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो अहम विभाग दिए गए हैं। उन्हें कृषि एवं किसान […]

Read More

छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार रविवार को हिंसा की आग में जल उठा. जमकर पथराव और आगजनी हुई. सतनामी समाज के लोगों ने खूब बवाल काटा. बेकाबू भीड़ ने कलेक्टर भवन में आग लगा दी. पास में ही जिला पंचायत भवन और तहसील ऑफिस भी था, यहां भी तोड़फोड़ कर आगजनी की गई. 100 से अधिक गाड़ियां जला दी गईं. पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी निशाना बनाया गया. पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लाचार नजर आया. प्रदर्शनकारी एक-एक कर गाड़ियों में आग लगा रहे थे. […]

Read More

चिलचिलाती धूप के कारण अब उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पिछले 47 दिन से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है जो सुबह-शाम,दिन-रात चारों पहर लोगों को सता रही है। ऐसे में परेशानियों से बचें और मेहनत कम व सेहत का ध्यान ज्यादा रखें। अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार भी बन सकते हैं। क्योंकि अधिक मेहनत करने पर शरीर से पसीना निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी आने लगती है। यदि शरीर में पानी की कमी पूरी ना की जाए तो जेएएच के […]

Read More

जबलपुर। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार के बीच गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र, तेलगांना सहित अन्य प्रदेशों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के ऊपर भी चक्रवातीय परसंचरण बना हुआ है। तीन मौसमी प्रणालियां भी सक्रिय हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे मौसम की रंगत बदल रही है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप, बादल और शाम को तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान में घट-बढ़ […]

Read More