Browsing: राज्य समाचार

इंसान ने विज्ञान में खूब तरक्की कर ली है. सुनामी हो, तूफान हो या ज्वालामुखी विस्फोट, आज की आधुनिक मशीनों से इनका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है. लेकिन भूकंप एक ऐसी आपदा जो कब आ जाए या कहां आ जाए, कोई नहीं बता सकता. भारत सरकार अब इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए महाराष्ट्र में 6 किलोमीटर गहरा गड्ढा खोद रही है. इसे साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग कहा जाता है. आइए जानते हैं ये क्या है और इससे धरती के बारे में क्या-क्या नई जानकारी मिलेगी. महाराष्ट्र के कराड में स्थित बोरहोल जियोफिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (Borehole Geophysics Research Laboratory- BGRL) राज्य […]

Read More

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर हुए उप चुनाव में बीजेपी ने कड़ी टक्कर के बीच जीत दर्ज कर ली है. इस विधानसभा में भाजपा ने 16 साल बाद जीत दर्ज की है. साल 2008 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से बीजेपी के प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत हासिल की थी.शनिवार को पीजी कॉलेज में हुई काउंटिंग में काफी उतार चढ़ाव होते रहे हैं. शुरुआत चार राउंड तक भाजपा आगे रही, लेकिन इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने वापसी की और 17वें राउंड तक लीड बनाए रखी. मतगणना के कुल 20 राउंड हुए. शुरुआती 4 राउंड की […]

Read More

कई बच्चों के लिए हॉस्टल जेल की तरह होता है. शायद ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वहां के अपने नियम कायदे होते हैं जो बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर का एक हॉस्टल वाकई में एक बच्चे के लिए जेल बन गया जहां उसे हॉस्टल की संचालिका ने अपहरण कर बंधक बनाकर रखा. मुजफ्फरपुर के एक हॉस्टल की संचालिका ने बच्चे की हॉस्टल फीस ना मिलने पर कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर कोई सहम गया. हॉस्टल संचालिका ने फीस नहीं देने पर दूसरी क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे का […]

Read More

भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कपड़ा कारोबारी की शिकायत पर शराब का व्यवसाय करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। कोलार थाने के एसआइ पप्पू कटियार ने बताया कि भिलाई, छत्तीसगढ़ में रहने वाले चंद्रमणि सोनी कपड़े का कारोबार करते हैं। व्यवयास के सिलसिले में उनका भोपाल आना-जान लगा रहता है। इस दौरान उनके पूर्व परिचित परिचय रीवा निवासी शशिधर पांडे ने चंद्रमणि का परिचय रीवा में शराब का कारोबार करने वाले सतीश शुक्ला और उनके बेटे सचिन शुक्ला से कराया था। […]

Read More

सीहोर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित छोटी ग्वालटोली निवासी 26 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका विवाह लगभग सात माह पूर्व भोपाल में हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट न मिलने की वजह से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका कैंसर रोग से पीड़ित थी और इसी वजह से सदमे में रहती थी। हाल ही में आई थी मायके पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी ग्वालटोली निवासी स्वर्गीय राधेश्याम यादव […]

Read More

भोपाल। पुराने शहर के शाहजहांबाद थाना इलाके में शुक्रवार देररात नूरमहल रोड स्थित बाग मुंशी हुसैन खां तालाब में एक कार गिर गई। हालांकि हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया। इससे अनहोनी टल गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। शाहजहांबाद थाना पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे हुआ। घटना के समय हल्की वर्षा भी हो रही थी। तभी नूरमहल रोड पर एक कार सड़क किनारे से फिसलते हुए […]

Read More

बनवार दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में बनवार थाना क्षेत्र के हटरी गांव में एक मगरमच्छ का आतंक देखने को मिला। यहां व्यारमा नदी में शनिवार की सुबह अपने पिता के साथ नहाने के लिए गए एक आठ साल के बच्चे को मगरमच्छ नदी के अंदर खींच ले गया। यह घटना इतने कम समय में हुई कि बच्चे का पिता चाहकर भी अपने जिगर के टुकड़े को नहीं बचा पाया। नदी में काफी देर तक बच्चे की तलाश की गई। इधर एसडीआएफ की टीम मौके पर पहुंच कर तलाश में जुटी है। वहीं जिस जगह शनिवार को घटना हुई, वहीं पास […]

Read More

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस की एक युवती से पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर दूसरे शहर ले गया। वहां उसने होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इधर, युवती के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और रायसेन जिले के बाड़ी-बरेली की एक होटल से आरोपित को गिरफ्तार किया। साथ ही युवती को बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय रेहान खान सुभाष कालोनी में रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता भी पड़ोस में अपने परिवार के साथ किराये से रहती है। इसी […]

Read More

मंदसौर। मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम धानडाखेड़ा के पास कालीसिंध नदी में शुक्रवार को करीब 50 से अधिक कंजरों ने स्टापडेम तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने ही पत्थर फेंककर कंजरों को भगाया। जवाब में उन्होंने फायर भी किए। ग्रामीणों के ज्यादा संख्या में पहुंचने पर कंजर भाग गए। इसी स्टापडेम में बने इंटकवेल से ही सुवासरा में पेयजल सप्लाई होता है। राजस्थान से कुछ लोग कथा सुनने धानडाखेड़ा आए, उन्होंने कंजरों द्वारा स्टापडेम को तोड़ने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद कुछ ग्रामीण नदी पर स्थित नगर परिषद के […]

Read More

ग्वालियर। इंटरनेट मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कलेक्ट्रेट गेट के सामने ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्थाओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो के सामने आने के बाद साइबर सेल ने युवती को नोटिस दिया है और वीडियो हटाने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यदि वीडियो नहीं हटाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल ने जब वीडियो की तहकीकात की, तो पता चला कि वीडियो इंस्टाग्राम […]

Read More

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में आने वाले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नेहा राठौर नाम की महिला अनूपपुर जिले में किराए के मकान में रहती थी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पंखे पर एक फंदा लटका हुआ था। पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस  लेकिन महिला का शव […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कुपोषण मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि केन्द्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मध्यप्रदेश भीषण कुपोषण की चपेट में आ गया है। प्रदेश की आंगनबाड़ियों में पंजीकृत 6 वर्ष से कम उम्र के 66 लाख बच्चों में से 26 लाख यानि 40% बच्चे बौने पाये गये हैं, वहीं क़रीब 17 लाख यानि 27% बच्चों का वजन मानक औसत वजन से कम पाया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित पोषण ट्रेकर की माह जून 24 की रिपोर्ट दर्शाती है कि मध्यप्रदेश में पिछले […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जौरा थाना क्षेत्र में आने वाले रानीपुर रोड़ बिजली घर के पीछे की है। युवक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। इस बात से युवक दुखी था और लड़की के विदाई वाले दिन उसने खुद को गोली मार ली घटना शुक्रवार की है।युवक का नाम बॉबी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जौरा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच […]

Read More

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा तहसील के एक प्राइवेट स्कूल में क्लास के दौरान अचानक एक छात्रा पर चलता हुआ पंखा गिर गया। इस हादसे में बच्ची घायल हो गई है, जिसको भोपाल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले के आष्टा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का यह मामला है। स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा तीसरी में पढ़ाई के […]

Read More

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव की नतीजा आज घोषित हो जाएगा। कुछ ही देर में स्थिति साफ हो जाएगी कि इस सीट पर किसकी परचम लहराएंगा। अब तक की मतगणना में अब तक कांग्रेस आगे चल रही है हालांकि 14 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंन शाह की लीड कम होती नजर आ रही है। वे भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह से 2851 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरेन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने देवरमण भलावी मैदान में है। इस सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई […]

Read More

इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने बड़ा फ़ैसला लिया है। रात्रिकालीन बाज़ार और दुकानें खोले जाने के आदेश को निरस्त कर दिया। इसके पूर्व 13 सितंबर 2023 को जारी हुए आदेश के मुताबिक, इंदौर के निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक के बीआरटीएस के आसपास 100 मीटर के दायरे में दुकान 24 घंटे खुली रख सकते थे। जिसके लिए निर्धारित परमिशन एवं मापदंड का पूरा होना जरूरी था। वही झोंन 2 डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद रात 11 बजे कलेक्टर, डीसीपी सहित तीन थानों के बल के […]

Read More