Browsing: राज्य समाचार

महाराष्ट्र के वाशिल जिले में तैनात ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई हुई है. पूजा की ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है. उनको मसूरी अकादमी में वापस बुलाया गया है. 23 जुलाई तक रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (उत्तराखंड) ने महाराष्ट्र से पूजा का ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द किया है. अकादमी ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को लेटर लिखा है. डिप्टी डायरेक्टर एस. नवल की ओर से महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को जारी लेटर में कहा गया है कियह निर्णय लिया गया है कि पूजा खेडकर, आईएएस-2023 बैच के प्रशिक्षण […]

Read More

केदार घाटी में इन दिनों भोलेनाथ के जयकारे के साथ-साथ सरकार के विरोध के घंटों -डमरूओं की गूंज सुनाई दे रही है. सत्ताधारियों की बुद्धि-शुद्धि की प्रार्थनाएं भी हो रही हैं. इस विरोध के केंद्र में बुराड़ी (दिल्ली) में बन रहा केदार नाथ मंदिर है. मंदिर का भूमिपूजन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था. इसका संदेश प्रस्तावित मंदिर से सरकार के जुड़ाव के तौर पर लोगों तक गया. हालांकि स्थानीय आबादी के विरोध और हाल के उपचुनावों में शिकस्त के कसैले संदेश के बीच राज्य सरकार ने दिल्ली के मंदिर से पल्ला झाड़ लिया है. धामी ने […]

Read More

भोपाल। प्रदेश के 55 सरकारी महाविद्यालयों को प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित किया गया है। इन कालेजों को उन्नत करने के लिए 366 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अवधारणा के तहत पढ़ाई होगी। इन सभी कालेजों के विद्यार्थियों के लिए इस सत्र से ड्रेसकोड लागू किया गया है। एक अगस्त से विद्यार्थी एक समान एक रंग के ड्रेस में कालेज आएंगे।इस संबंध में कालेज प्राचार्यों ने विद्यार्थियों को निर्देशित कर दिए हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं को कुछ विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ग्रे कलर के शर्ट और ब्लैक पैंट में […]

Read More

खाचरौद। तहसील कार्यालय में जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री का खेल चल रहा है। यहां भूमि मालिक को पता भी नहीं चलता और उसकी जमीन कि रजिस्ट्री दूसरे को कर दी जाती है। ग्राम चांपाखेड़ा के किसान की लगभग आठ बीघा जमीन एक व्यक्ति ने आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर बेच दी। 16 दिन बाद इसका नामांतरण भी हो गया। संबंधित को जब जानकारी लगी तो आरोपित समझौते करने उसके घर पहुंच गए। बात नहीं बनी तो एक माह बाद दोनों रजिस्ट्री निरस्त करा दी। जमीन मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने व वरिष्ठ अधिकारियों को की है। मामले में अभी तक […]

Read More

उज्जैन। माकड़ोन थाना पुलिस ने कंजर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने करीब तीन माह पूर्व चलते ट्रैवलर वाहन पर चढ़कर उस पर रखे पांच बैग चोरी कर लिए थे। इनमें हीरे व सोने के आभूषण रखे हुए थे। मामले में चार आरोपित अब भी फरार हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को डाॅ. सतीश लाहोटी निवासी गुमास्ता नगर इंदौर ने शिकायत की थी कि वे रात को अपने परिवार व साथियों के साथ कोटा में शादी समारोह में शामिल होकर वापस ट्रैवलर वाहन से इंदौर जा रहा था। ढाबला हर्दू के पास अज्ञात […]

Read More

ग्वालियर। स्थानीय कलेक्टोरेट में दोपहर को एक महिला ने पेट्रोल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि जब पुलिस कर्मियों ने देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन तब तक महिला पेट्रोल गटक चुकी थी। महिला को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। महिला ने पेट्रोल इसलिए गटका है, क्योंकि उसकी जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है और इस बात की शिकायत उसने पुलिस व प्रशासन से की। लेकिन न तो दबंगों का कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई और न ही कोई एक्शन हुआ। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। जानकारी […]

Read More

जबलपुर । मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में नगर संभाग पश्चिम के सुपर मार्केट की तीन मंजिला बिल्डिंग के सबसे नीचे वाले तल में जहां पर की एक दर्जन से अधिक बिजली के मीटर लगे हुए थे। उसमें अचानक ही आग लग गई। व्यापारी मीटर की गुणवत्ता काे लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग बिल्डिंग के ऊपर वाले फ्लोर में फंसे हुए थे स्‍मार्ट मीटर में आग लगने के बाद आसपास लगे कई और मीटर उसकी चपेट में आ गए और तेज धमाके के साथ सभी मीटर जलने लगे। आसपास के लोगों ने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी तो […]

Read More

कटंगी, बालाघाट। कटंगी थाना पुलिस ने एक 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के वाले 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार, बालिका के स्वजनों ने सोमवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 14 जुलाई को दोपहर 1 से 5 बजे के बीच पड़ोस में रहने युवक ने बेटी के साथ दुराचार किया। मामा कहकर पुकारती थी बच्ची आरोपित ने जिस बालिका के साथ दुराचार किया, वह बालिका उसे ‘मामा’ कह कर पुकारा करती थी। जिस वक्त बालिका के साथ घटना […]

Read More

धार: नगर के अर्जुन कॉलोनी क्षेत्र में फड़के स्टूडियो की पहाड़ी पर मंगलवार को दोपरर 4:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभरी रूप से जख्मी हुआ है। इसका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं तीनों बच्चों के शव जिला चिकित्सालय पहुंचाए गए हैं। घटना के दौरान बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए थे। ये बच्चे मैदान में खेल रहे थे। तभी अचानक तेज वर्षा से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और तीन बच्चें का जीवन समाप्त हो […]

Read More

भोपाल: प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के पात्र एक करोड़ 20 लाख परिवारों के लगभग चार करोड़ 70 लाख लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के अंतर्गत लाभ नहीं मिलेगा। इन लोगों को केवल उन्हीं बीमारियों में स्वेच्छानुदान दिया जाएगा जो आयुष्मान योजना में शामिल नहीं हैं या फिर योजना के अंतर्गत निर्धारित पांच लाख रुपये की राशि उपचार में व्यय हो चुकी है। विशेष बीमारियों के लिए भी स्वेच्छानुदान से राशि दी जा सकेगी। दरअसल, अभी तक यह पता करना मुश्किल था कि स्वेच्छानुदान की मांग करने वाला रोगी आयुष्मान योजना का हितग्राही है या नहीं। ऐसे में कई लोग आयुष्मान योजना […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए भोपाल में सात-आठ फरवरी, 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगी। इसकी थीम भविष्य के लिए तैयार मध्य प्रदेश रखी गई है। समिट से पहले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास नीति को भी संशोधित किया जाएगा। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी नीति प्रस्तुत की जाएगी। प्रयास यह किया जा रहा है कि 1000 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को निर्यातक के रूप में स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तय किया है कि वह समिट की तैयारी को लेकर हर 15 दिन में समीक्षा करेंगे। कृषि क्षेत्र के बाद अब सरकार का […]

Read More

सिवनी। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले में चल रहे उच्च जोखिम महिलाओं व गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन के तहत अंतरा फाउंडेशन के साथ लखनादौन ब्लॉक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनीषा सिरसाम, मारूफ मिर्जा और एमएच कोऑर्डिनेटर कविता खोब्रागडे ने ब्लाक में चल रही सेक्टर समीक्षा बैठक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर सिरमंगनी विकासखंड लखनादौन और आदेगांव में बैठक की। आदेगांव सेक्टर की बैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के केस-टू-केस समीक्षा के दौरान एएनएम जोबा साहू ने हाई रिस्क गर्भवती नम्रता इनवाती के बारे में बताया। इस महिला के परिवार के लोग बाबा से उपचार कराने के […]

Read More

मुरैना: बिजली का बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पूरा प्रशासन लामबंद हो चुका है। पुलिस और राजस्व विभाग भी मिलकर बिजली चोरी से लेकर बिजली बिल की बकाया की वसूली करवाने में बिजली कंपनी का साथ देंगे। ऐसे लोगों के कंधों से बंदूकें उतरवाई जाएंगी, जिनके नाम बंदूक के लाइसेंस हैं और बिजली बिल का पैसा जमा नहीं कर रहे। बड़े बकायदारों की सम्पत्ति कुर्क करने, बैंक खाते सीज कराने, जिलाबदर, वाउंडओर जैसी कार्रवाई की तैयारी है।जिलेभर में बकायदारों के नाम की लिस्ट टांगी जा रही है, जिनके खिलाफ कुर्की तक की कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। […]

Read More

धार: नगर के अर्जुन कॉलोनी क्षेत्र में फड़के स्टूडियो की पहाड़ी पर मंगलवार को दोपरर 4:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभरी रूप से जख्मी हुआ है। इसका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं तीनों बच्चों के शव जिला चिकित्सालय पहुंचाए गए हैं। घटना के दौरान बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए थे। ये बच्चे मैदान में खेल रहे थे। तभी अचानक तेज वर्षा से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और तीन बच्चें का जीवन समाप्त हो […]

Read More

भोपाल : मध्यप्रदेश में राज्य भर में आगामी 18 जुलाई से राजस्व महाअभियान का दूसरा चरण शुरु होगा, जो 31 अगस्त तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस महाअभियान की तैयारियों को लेकर कल मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक ली। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की रोजाना मॉनिटरिंग हो। पटवारी अपने-अपने हलके में रहें और अभियान के तहत समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। राजस्व अभियान में अभिलेख दुरुस्ती को लेकर भी समय सीमा तय हो। ई केवाईसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे अन्य सुविधाओं से […]

Read More

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के सिर पर छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में युवक का सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और जीआरपी ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गयी। लेकिन इस काफी इंतजार के बाद एंबुलेंस पहुंची। बताया जा रहा है कि स्टेशन पुनर्विकास का कार्य चल रहा है, जिसके चलते जगह-जगह खुदाई और कटिंग हो रही है इसी वजह से यह प्लास्टर झड़कर गिरा। हादसे में बालाबाई का बाजार निवासी हर्षित गुप्ता घायल हो गया। वह  झांसी जाने […]

Read More