Browsing: मध्यप्रदेश

भिंड: शहर में कांक्रीट मिक्सर मशीन में ऑयल लीकेज को सही करते समय एक युवक की रोलर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर अटेर रोड रेलवे क्रासिंग से पहले चंदनपुरा में हुई। युवक को रोलर के नीचे दबा देखकर साथ में काम करने वाले लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन शव बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मिक्सर मशीन ठीक करने की कोशिश कर रहा था जानकारी के अनुसार शहर में अटेर रोड पर चंदनपुरा के पास […]

Read More

शिक्षा को आधुनिक बनाने और बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. लेकिन, स्कूलों के हालात है कि सुधर नहीं रहे. स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन शुरू हो गए हैं. इसके बाबजूद उज्जैन के सीएम राइस स्कूल ने छात्रों के रिजल्ट घोषित होने के बाद भी उन्हें मार्कशीट नहीं दी है. इसकी वजह से छात्रों को दूसरे स्कूलों में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है. जब मामला बिगड़ा तो आनन-फानन में स्कूल द्वारा हाथ से कागज पर लिखकर रिजल्ट दिया गया. सीएम स्कूल की यह घटना चर्चा में बनी हुई है. हैरत की बात यह है […]

Read More

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सवर्ण जाति के लड़के का अनुसूचित जाति की लड़की के साथ 7 सालों तक अफेयर चला. दोनों के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर न था. फिर भी समाज की परवाह न करते हुए दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज कर ली. दोनों को एक प्यारी सी बेटी भी हुई. इस बीच दो महीने पहले पति अचानक से लापता हो गया. पत्नी ने उसे ढूंढने की तमाम कोशिशें कीं. लेकिन वो नहीं मिला. फिर उसे पता चला कि उसके पति की दूसरी शादी करवा दी गई है. पीड़िता न्याय के लिए थाने पहुंची. […]

Read More

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों ने हत्या कर शवों को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच इधर सूचना मिलने के बाद […]

Read More

बालाघाट। बालाघाट के हनुमान चौक के पास नए राम मंदिर के सामने तेजस ट्रक से टकरा गया। अनियंत्रित होने से तेजस ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हनुमान चौक से प्रेम नगर अपने घर जा रहा था तेजस के पिता रूपेश की कांता स्वीट्स के नाम से दुकान है। दोपहर करीब एक बजे तेजस स्कूटी क्रमांक- एमपी 50 एसबी 1590 से हनुमान चौक से प्रेम नगर अपने घर जा रहा था। […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाने में नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तहत पहली एफआईआर गाली गलौज की धारा 296 में दर्ज की गई। इस प्रकार की घटना होने पर पहले आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज होता था। नए कानून में इस धारा में तीन महीने का कारावास या जुर्माना भी लगा सकता है। इसके साथ दोनों के तहत सजा दे सकती है। इस प्रकार के प्रकरण में सिर्फ धारा बदली है, सजा करीब-करीब बराबर ही है। रात 12.05 मिनट की है घटना हनुमानगंज गंज पुलिस के मुताबिक ईसरानी मार्केट थाना हनुमानगंज निवासी […]

Read More

नई दिल्ली। 1 जुलाई 2024, सोमवार से देश में 3 नए क्रिमिनल लॉ लागू हो गए। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई व्यवस्था की खूबियां गिनाईं और विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि बदलते समय की जरूरत को देखते हुए कानूनों में बदलाव किए हैं। अब न्याय जल्दी मिलेगा। विपक्ष के आरोपों का जवाब अमित शाह ने कहा कि नए कानूनों पर विपक्ष झूठ फैला रहा है। विपक्ष कह रहा है कि बिना चर्चा के कानूनों को पारित कर दिया गया, जबकि ऐसा नहीं है। बकौल अमित शाह, 2020 […]

Read More

बैतूल: राधा रानी पर विवादित टिप्पणी पर माफी मांगने के बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को अभी जरा सी राहत मिली थी कि अब उन्होंने ताप्ती मैय्या के खिलाफ की गलत टिप्पणी करके खुद को मुश्किल में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पंडितों ने कथावाचक से माफी मांगने के लिए कहा है। दरअसल, बैतूल जिले के मुलताई ताप्ती उदगम स्थल ताप्ती मंदिर के पुजारियों ने अब पंडित मिश्रा से माफी मांगने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर पं प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पंडित मिश्रा कह रहे […]

Read More

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में आने वाले वालपुर क्षेत्र में सोमवार को एक ही परिवार के 5 लोगों के शव फंदे पर लटके हुए मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर एसपी राजेश व्यास पहुंच गए। यह मामला गुनेरी पंचायत के ग्राम राउड़ी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश और उनकी पत्नी ललिता ,बेटी लक्ष्मी बेटा प्रकाश और अजय के शव घर में मिले हैं। इसका पता तब चला जब राकेश का काका घर पर पहुंचा था। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

Read More

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आने वाली इमलिया चौकी के खजुरिया गांव में अचानक 16 फीट का मगरमच्छ आ गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए थे। सूचना पर तत्काल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया और उसे पिंजरे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। ग्रामीण बोले पहली बार देखा है इतना बड़ा मगरमच्छ वहीं ग्रामीणों का कहना है कि राजा पटना गांव […]

Read More

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मोहरी रोड़ पर मंदिर के महंत को सोते समय सांप ने काट लिया। तत्काल उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया यहां पर इलाज के दौरान मंदिर के महंत की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। यह घटना रविवार की है आपको बता दें कि मृतक का नाम जितेंद्र गिरी था।  जितेंद्र ने खुद को सांप के काटने की जानकारी परिजनों को दी थी। तत्काल उनको जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन […]

Read More

इंदौर : मध्यप्रदेश में मजदूर संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आज एक दिनी हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर में बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार के द्वारा इन्हें काफी कम वेतन दिया जा रहा है और उससे कई गुना अधिक काम लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शासन की अन्य योजनाओं के अलावा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से दो-दो एप पर भी काम कराया जा रहा है। […]

Read More

गुना : 16 वर्षीय युवक को रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर स्टंट करना भारी पड़ गया। नाबालिग हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से 90 प्रतिशत जल गया जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाबालिग मालगाड़ी पर चढ़कर स्टंटबाजी कर रहा था, उसे काफी समझाया गया, लेकिन नहीं माना और आखिरकर झुलस गया। घटना शनिवार देर शाम का बताई जा रही है। मालगाड़ी के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन से झुलसने वाले नाबालिग की पहचान राजू पुत्र प्रीतम मांझी के रूप […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खौफनाक वारदात देखने को मिली. कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से 13 बार जानलेवा हमला किया. इससे वह चीखने-चिल्लाने लगे. पति की चीख पुकार सुनकर मां भी वहां आ पहुंची. बेटे के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने मां पर भी हमला कर दिया. आनन-फानन में घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दो दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में गुरुवार रात का है. 47 साल के कमल गोडाने यहां अपने परिवार के साथ रहते थे. उनकी पत्नी […]

Read More

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी ग्वालियर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की बात एक बार फिर पुरानी हो गई है। पिछले कुछ माह से शहर की पावर सप्लाई व्यवस्था बेपटरी है। घर की बिजली कब बुझ जाए, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। बेहिसाब कटौती के साथ वर्षा की बूंदों से इंसुलेटर बस्ट हो रहे हैं। इससे बिजली की समस्या उपभोक्ताओं को परेशान किए हुए है। इसका उचित जवाब भले ही विद्युत वितरण कंपनी के अफसर न दे पाएं, लेकिन बिजली आपूर्ति की गड़बड़ाई व्यवस्था के पीछे कमजोर इंसुलेटर बताए जा रहे हैं। इसके चलते आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में […]

Read More

दतिया। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम बनवास में शनिवार रात हुई गोलीबारी में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं के युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतका का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेजा। घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है। मामले में गांव के सरपंच सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए रविवार को एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी बनवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जानकारी के […]

Read More