Browsing: देश

आज यानी 8 जून को कांग्रेस की संसदीय दल (Congress Parliamentary Party) और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working committee) की मीटिंग होनी है. इन मीटिंग में तय हो सकता है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी कौन संभालेगा. हालांकि पार्टी में मांग उठ रही है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी राहुल गांधी संभाले. कांग्रेस पार्टी के सांसद केसी वेणुगोपाल, माणिक टैगोर और गौरव गोगोई सहित पार्टी के कई सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं. माणिक टैगोर ने कहा कि राहुल लोकसभा में कांग्रेस के नेता बनें. माणिक टैगोर ने आगे कहा […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है. गठबंधन के सभी घटक दलों ने उनको लोकसभा में नेता चुनने का समर्थन दिया है. इसके बाद वह 9 जून की शाम को शपथ ग्रहण करेंगे. संभावना है कि उनके साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं. पर केंद्र में कुल कितने मंत्री बनाए जा सकते हैं और कितनी तरह के मंत्री बनाए जाते हैं? आइए समझते हैं. एनडीए के सरकार बनाने की घोषणा के साथ ही इसके सभी घटक दलों की मांगें सामने आने लगी हैं. एनडीए […]

Read More

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले उनकी सीटें 2019 के मुकाबल कम हुईं तो वहीं अब उनके दो नवविर्वाचित सांसदों ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से संपर्क किया है. उन्होंने एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई है. शिवसेना शिंदे गुट ने इसका दावा किया है. शिवसेना शिंदे गुट के नेता और नवनिर्वाचित सांसद नरेश महस्के ने कहा है कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से चुनकर आए दो नव निर्वाचित सांसदों ने एकनाथ शिंदे से संपर्क किया है. वह […]

Read More

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7000 लोगों को न्योता भेजा गया है. कल यानी रविवार की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर मोदी का शपथ ग्रहण होगा. पीएम के शपथ ग्रहण के आमंत्रण की तस्वीर सामने आई है. नरेंद्र मोदी कल लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शुक्रवार को उन्हें एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें रविवार को सरकार बनाने का न्योता दिया. मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. इसको […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को एनडीए की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया. पुराने संसद की सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के कई दलों के नेता शामिल हुए. इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बैठक को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि भाजपा की संसदीय कमेटी की बैठक नहीं हुई पर NDA ने एक-तिहाई प्रधान मंत्री पहले ही नियुक्त कर दिया. जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा है कि यह बैठक इसलिए की गई क्योंकि नरेंद्र मोदी को विश्वास नहीं था कि […]

Read More

संसद भवन परिसर से महात्मा गांधी, अंबेडकर और शिवाजी महाराज की मूर्तियों को हटाने का मामला तुल पकड़ लिया है. अब इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इन मूर्तियों को उखाड़कर पीछे कहीं लगाई जा रही हैं. एक देश एक भगवान खुद को मानने वाले खीझ निकाल रहे हैं. परिसर से महात्मा गांधी की मूर्ति, शिवाजी की मूर्ति और बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति हट गई है. खेड़ा ने कहा कि एनडीए की बैठक में पीएम मोदी का भाषण सिर्फ खीझ निकालने […]

Read More

लोकसभा चुनाव-2024 में कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आए हैं. कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है तो कई सीटों पर प्रत्याशी की जीत ने हैरान भी किया है. चुनाव से पहले दिल और दल बदलने वाले कई नेताओं को इस बार जनता ने खारिज किया है. ऐसे ज्यादातर उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा है. आइए जानते हैं इस चुनाव में दलबदलू नेताओं का प्रदर्शन कैसा रहा? भाजपा और कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 76 दलबदलू नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा था. ये 76 नेता किसी तरह जुगत लगाकर टिकट तो पा […]

Read More

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,077 वोटों से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद थरूर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने शुक्रवार को पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा कि अगर अगले लोकसभा चुनाव पांच साल बाद होते हैं, तो वह खुद को निचले सदन के लिए एक और चुनाव लड़ते हुए नहीं देखते हैं, क्योंकि उनका मानना ​​है कि युवा पीढ़ी को आगे आने के लिए हमें कब पीछे हटना चाहिए, यह जानना जरूरी […]

Read More

एनडीए संसदीय दल की शुक्रवार को बैठक हुई. संसद के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने रखा था. नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि मैं विनम्रता के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं. एनडीए के सहयोगी दलों और सांसदों का भरोसा जताने के लिए मैं उनका आभारी हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, मेरे जीवन का हर पल डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए भारत […]

Read More

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मामले के मामले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता रोकेश टिकैत ने सीआईएसएफ की जवान का समर्थन किया है. उन्होंने साफ कहा कि हम सब सभी उस परिवार और बेटी के साथ हैं. राकेश टिकैत ने फेसबुक पर वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि देखो थप्पड़-वप्पड़ तो कुछ नहीं लगा. बहस उनकी जरूर हुई होगी और उनको किसी न किसी बात का दर्द होगा. जब देश में जय जवान और जय किसान का नारा लगता है. किसानों के साथ जैसा व्यवहार हुआ, तो वह कहीं ना कहीं […]

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. लोकसभा चुनाव में शिंदे और अजित गुट को बड़ी हार मिली है. शिंदे गुट मौजूदा सांसदों की सीटें भी बरकरार नहीं रख सका है. लोकसभा चुनाव में मौजूदा सांसदों में से सिर्फ सात सांसद ही चुने गए हैं. ऐसे में विधासनभा चुनाव से पहले शिंदे गुट के खेमे में भगदड़ मचने के आसार हैं. सूत्रों का कहना है कि शिंदे गुट के छह विधायकों ने उद्धव ठाकरे से संपर्क किया है. ये सभी छह विधायकों ने ठाकरे समूह में शामिल होने की इच्छा […]

Read More

पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है. उससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई. इस दौरान एक बार फिर पीएम मोदी का अनोखा अंदाज देखने को मिला है. प्रधानमंत्री मोदी यहां संविधान के आगे नतमस्तक हुए तो सभी साथी सांसद उनको देखते रह गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान के आगे ना केवल नतमस्तक हुए बल्कि उसे उठा कर माथे से भी लगाया. जिसके बाद हॉल में मौजूद एनडीए के सभी सांसदों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री […]

Read More

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान गवर्नर शक्तिकांत दास ने कर दिया है. जहां एक ओर महंगाई अनुमान के आंकड़ों को जस का तस रखा है. वहीं दूसरी ओर जीडीपी के अनुमान में पिछली बार के मुकाबले 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर वित्त वर्ष 2025 के लिए 7.20 फीसदी का दिया है. दिलचस्प बात तो ये है कि आरबीआई ने अपने ग्रोथ के अनुमानित आंकड़ें को वित्त वर्ष 2024 के रियल जीडीपी के आंकड़ों से कम रखा है. वहीं लगातार 8वीं बार आरबीआई ने पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. वो भी […]

Read More

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक शुक्रवार, 7 जून की सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित की गई. इस बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एनडीए की बैठक में भी शामिल हुए. बैठक में कई और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया. बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी की […]

Read More

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा. यह घटना तब हुई जब वो चंड़ीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं. फ्लाइट पकड़ने से पहले एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मारा. इस घटना के बाद महिला जवान को हिरासत में ले लिया गया. महिला जवान से पूछताछ की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में सवाल है कि थप्पड़ मारने की सजा क्या है? आर्म्ड फोर्स में होने के नाते महिला जवान को कितनी सजा मिल सकती है, क्या इसके […]

Read More

कुख्यात गैंगस्ट गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के 9 परिसरों में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने ताबड़तोड़ तलाशी ली है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज चंढीगढ से संबंधित जबरन वसूली और गोलीबारी के मामले में इस तरह की कार्रवाई की है. एनआईए का ये एक्शन करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में गोल्डी बराड़ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के एक दिन बाद लिया गया है. उन सभी से पूछताछ जारी दरअसल एनआईए गोल्डी बराड़ के इन सभी सहयोगियों से उसके गैंग के बारे में और अधिक जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए ने पिछले […]

Read More