प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश में सरकार बन गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेकर मोदी सरकार का हिस्सा बन गए हैं. मोदी सरकार की नई मंत्रिपरिषद के गठन के साथ ही बीजेपी संगठन में बदलाव की नींव भी रख दी गई है. जेपी नड्डा के मंत्रिमंडल में शामिल होने के साथ ही अब बीजेपी को नए अध्यक्ष की तलाश करनी होगी. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी की कमान अब किसे मिलेगी और कौन पार्टी का चेहरा होगा? 2014 में राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष थे और लोकसभा […]
Browsing: देश
9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली और पीएम की जिम्मेदारी संभाली, उन के साथ ही 71 सांसदों ने भी शपथ ली. इसी कड़ी में केरल से बीजेपी के सांसद सुरेश गोपी जिन्होंने पहली बार केरल में बीजेपी को जीत दिलाई उन्होंने राज्य मंत्री की शपथ ली थी. लेकिन शपथ लेने के अगले ही दिन उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्में करनी है, वो मंत्री नहीं बनना चाहते थे. हालांकि, अब उन्होंंने इस बात को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था. इससे पहले आया कि सुरेश गोपी ने मीडिया से बात करते […]
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार बन गई है और दस साल बाद केंद्र में बिहार की सियासी धमक बढ़ गई है. मोदी मंत्रिमंडल में बिहार के मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर आठ हो गई है. मोदी सरकार 3.O में बिहार से आठ मंत्री बनाए गए हैं, जिसमें 4 कैबिनेट और चार केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ ली है. बीजेपी कोटे से 4 मंत्री बने हैं, तो 4 मंत्री पद सहयोगी दलों के हिस्से में गए हैं. जेडीयू से दो, एलजेपी (आर) से एक और हम पार्टी के इकलौते सांसद जीतनराम मांझी को […]
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. पीएम मोदी बीजेपी के पहले और देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार सत्ताकी हैट्रिक लगाई है. नरेंद्र मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली. मोदी सरकार 3.O के मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं मिली है. आजादी के बाद केंद्र की यह पहली सरकार है, जिसके मंत्रिमंडल के गठन में किसी भी मुसलमान को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया. इस तरह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार में मुस्लिम प्रतिनिधित्व का सिलसिला तीन से […]
जम्मू-कश्मीर के रियासी में यात्री बस पर हुए आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है. हमला उस बस पर किया गया, जो शिव खोड़ी से लौट रही थी. बस में सवार सभी तीर्थयात्री शिव खोड़ी में भोले बाबा के दर्शन के लिए गए थे और वापस कटरा लौट रहे थे. हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. दहशतगर्दों ने 30 से 40 राउंड फायर किए और एक गोली बस ड्राइवर को लगी, जिसके चलते बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. बस पर दो आतंकवादियों ने हमला किया. सूत्रों […]
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सरकार में शामिल मंत्रियों को शपथ दिलाई. पीएम मोदी की अगुवाई में NDA साल 2014 और 2019 के बाद लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है. शपथ ग्रहण के बाद अब सभी की निगाहें इस पर लगी हैं कि किस मंत्री को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. सियासी गलियारों में हर कोई अलग-अलग अंदाजा लगा रहा है. पीएम मोदी की तीसरी पारी में सरकार का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल बना है, जिसकी आज शाम 5 बजे पहली बैठक है. कहा […]
नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया है और वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. इस बीच एनडीए के तमाम नेताओं के साथ मोदी ने पीएमओ में चाय पार्टी की है. इस पार्टी में जिन नेताओं को बुलाया गया उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के दो नेता मंत्री बनेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शाम सात बजे होना है और राष्ट्रपति […]
अभिनेता सह तृणमूल कांग्रेस विधायक सोहम चक्रवर्ती ने टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को बुरा-भला कहने पर रेस्तरां मालिक को सरेआम मुक्का मारा. इसे लेकर हंगामा मच गया है. रेस्टोरेंट मालिक अनिसुल आलम और सोहम चक्रवर्ती ने एक-दूसरे के खिलाफ टेक्नो सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि सोहम चक्रवर्ती ने बाद में रेस्तरां मालिक को मुक्का मांगने के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वह भी एक इंसान हैं और उन्हें उस समय गुस्सा आ गया था. बता दें कि न्यू टाउन में रेस्टोरेंट के सामने कारों को पार्क को लेकर सोहम चक्रवर्ती एवं उनके […]
लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को जारी किया गया, जिसमें बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए ने बहुमत हासिल की है. आज यानी 9 जून को प्रधानमंत्री के साथ नई कैबिनेट में कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ समारोह में अब तक के सबसे कम उम्र के युवा मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं. ये युवा मंत्री तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद राम मोहन नायडू किंजरापु हैं जिन्होंने आंध्र प्रदेश चुनाव के श्रीकाकुलम लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है, इस चुनाव में उनकी लड़ाई वाईएसआरसीपी उम्मीदवार पेराडा तिलक से थी. राम मोहन सम्मानित […]
देश में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने जा रही है. नरेंद्र मोदी को एक बार फिर संसदीय दल का नेता चुना गया है और वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. देश में चुनाव के बाद अब सरकार का गठन तो लगभग पूरा होने को है, लेकिन सबसे अहम बात ये है कि सरकार बनते ही सबसे बड़ा काम बजट पेश करने का है. देश में चुनाव से पहले सरकार अंतरिम बजट पेश करती है और फिर चुनाव के बाद जो नई सरकार बनती है, वह पूर्ण बजट […]
नरेन्द्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. संविधान के अनुच्छेद 99 में सांसदों द्वारा शपथ लेना अनिवार्य बताया है. लेकिन क्या होगा अगर कोई सांसद बिना शपथ लिए सदन में बैठता है या मत देता है? आइए जानते हैं. अनुच्छेद 99 के मुताबिक, संसद के लोकसभा सदन में अपना स्थान ग्रहण करने से पहले हर सदस्य को राष्ट्रपति या उनकी ओर से इस काम के लिए नियुक्त किए गए व्यक्ति के सामने शपथ लेनी पड़ती […]
एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद अब सांसद चंद्रशेखर हो गए हैं. उनका मिशन देश की हुकूमत पर बहुजन का शासन स्थापित करना है. उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से 2024 का चुनाव जीतकर वो इस मंज़िल की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा चुके हैं. चुनाव में जीत के बाद चंद्रशेखर पूरे देश में कहीं भी और किसी पर भी होने वाले जुल्म के खिलाफ लड़ने की हुंकार भर रहे हैं. सरकार को चैन से न बैठने देने की कसमें खा रहे हैं और संसद में रंग जमाने का दावा कर रहे हैं. महज 36 साल की उम्र में चंद्रशेखर 140 करोड़ […]
कांग्रेस ने इस बार उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व जीत हासिल की है. अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद हाल ही में किशोरी लाल ने दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका से मुलाकात की थी. जिसका एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें सोनिया गांधी समेत सभी लोग एक साथ मौजूद हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया और 99 सीटें हासिल करने में कामयाब हुई. इसकी वजह […]
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जब 7.15 पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी. उसके साथ ही मोदी पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के चुनावी रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे. मोदी 2014 और 2019 के बाद तीसरी शपथ लेने जा रहे हैं. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं. कुछ पहुंचने वाले हैं.पीएम मोदी की ताजपोशी में 7 हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हो रहे हैं. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि मंत्री कौन […]
नरेंद्र मोदी आज (9 जून) भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ तीसरी बार लेंगे. दिल्ली में शपथ समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है. पूरा कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा में आयोजित हो रहा है. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को शपश समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. देश के आजाद होने के बाद ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी एक नेता ने 3 बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली हो. नरेंद्र मोदी से पहले केवल जवाहरलाल नेहरू […]
नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं. नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया है और वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. इस बीच एनडीए के कई सांसदों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन गया है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के दो नेता मंत्रिपद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शाम सात बजे होना है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ दिलाएंगी. ये समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा और समारोह में शामिल होने के […]
