18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान सांसदों के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ग्रहण की और उसके बाद सदन में ही जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया. सबसे पहले उन्होंने जय भीम बोला. फिर जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलस्तीन का नारा लगाया. फिलिस्तीन को लेकर ओवैसी के नारे के बाद राजनीति गरमा गई है. सवाल उठता है कि यह नारा लगाने के बाद क्या ओवैसी को दोबारा शपथ लेनी होगी? या वह लोकसभा के लिए अयोग्य हो जाएंगे? आइए जानते हैं कि संविधान में ऐसे मामलों के लिए […]
Browsing: देश
18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है. सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ओम बिरला को सदन का अध्यक्ष चुना गया. इसके बाद लोकसभा के सदस्यों ने ओम बिरला को शुभकामना संदेश दिया. पीएम मोदी के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष को बधाई दी. बतौर नेता विपक्ष राहुल गांधी का सदन में ये पहला संबोधन था. राहुल गांधी ने कहा, आप (ओम बिरला) दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं. मैं पूरे विपक्ष और इंडिया गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता […]
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इस मामले को लेकर जमकर बवाल काटा जा रहा है. छात्रों के साथ ही कई संगठन और राजनीतिक दल भी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इसकी जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है. जिसके लिए सीबीआई टीम सोमवार 24 जून को बिहार पहुंची. इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली अहम जानकारी के मुताबिक सीबीआई बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि एक-एक कर सभी आरोपियों को रिमांड […]
18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है. 3 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दूसरे दिन यानी आज भी नए सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है. सत्र के पहले दिन 262 सांसदों ने शपथ ली. आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच राहुल गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत 270 सांसद लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद पद की शपथ ली. वहीं, आज लोकसभा के स्पीकर के चुनाव के लिए नाम तय किया गया है. एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ […]
सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गुस्से से भर गए हैं. इसमें अस्पताल का एक कर्मचारी बिस्तर पर लेटे बुजुर्ग मरीज को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में कर्मचारी को मरीज के पेट पर बार-बार कोहनी से वार करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर वीडियो शेयर कर प्रोफेसर सुधांशु त्रिवेदी नाम के यूजर ने दावा किया कि आरोपी एक डॉक्टर है. उन्होंने लिखा है, ‘लोगों ने डॉक्टर को भगवान […]
भारत की आजादी के 9 साल बाद 1 नवंबर 1956 में भाषा के आधार पर केरल नाम से एक अलग राज्य बना था. अब 68 साल बाद केरल सरकार ने भाषा के ही आधार पर इस राज्य के नाम को बदलकर केरलम करने का फैसला किया है. इसके लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव लाया गया जो सर्वसम्मिति से पास हो गया है. बस अब केंद्र की मंजूरी मिलना बाकी है. केरल विधानसभा ने दूसरी बार प्रस्ताव पारित किया है. पिछले साल 2023 में भी किया था लेकिन गृह मंत्रालय ने पहले प्रस्ताव की समीक्षा की थी और कुछ तकनीकी बदलावों […]
राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा में स्पीकर पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवार होंगे. ओम बिरला इससे पहले 17वीं लोकसभा के स्पीकर थे. ओम बिरला का स्पीकर बनना तय माना जा रहा है. ओम बिरला अगर स्पीकर बन जाते हैं तो लगातार दूसरी बार स्पीकर बनने वाले वह चौथे नेता होंगे. इससे पहले एमए अयेंगर, गुरदयाल सिंह ढीलो और बलराम जाखड़ ये कारनामा कर चुके हैं. ओम बिरला की गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती है. वह 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने. साल 1997 में बिरला युवा मोर्चा के राष्ट्रीय […]
धड़कन फिल्म का ये डायलॉग को आपने सुना ही होगा. फिल्म में सुनील शेट्टी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड यानि शिल्पा शेट्टी के लिए यह डायलॉग मारते हैं. लेकिन ऐसा रियल लाइफ में भी हुआ है. जी हां, दिल्ली में जब एक्स बॉयफ्रेंड ने किसी और से सगाई कर ली तो गुस्साई प्रेमिका ने उसके साथ कुछ ऐसा करने की कोशिश की जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. प्रेमिका अब को इस कृत्य के लिए जेल ही हवा खानी पड़ सकती है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं… निहाल विहार इलाके में 30 […]
18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है. 3 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दूसरे दिन यानी आज भी नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. सत्र के पहले दिन 262 सांसदों ने शपथ ली. आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच राहुल गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत 270 सांसद लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद पद की शपथ ली. वहीं, आज लोकसभा के स्पीकर के चुनाव के लिए नाम तय किया जाएगा. पीएम मोदी ने सभी सांसदों का अभिवादन किया. इस दौरान राहुल गांधी के साथ […]
आज 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज हो गया. एनडीए 293 सांसदों के साथ एक ओर बैठी दिखी तो पिछले एक दशक के दौरान काफी हद तक भटका और अपने अंतर्विरोधों के कारण बिखरा विपक्ष इस बार इंडिया गठबंधन के बैनर तले एक संगठित और मजबूत भूमिका में दिखलाई दिया. वैसे तो इंडिया ब्लॉक से 20 सहयोगी दलों के 234 सांसद जीते थे लेकिन 3 निर्दलीय सांसदों के समर्थन मिल जाने से इनकी संख्या 237 पहुंच गई है. यानी सरकार और विपक्षी गठबंधन के बीच 56 सीटों का फासला रह गया है. एनडीए के खेमे में गठबंधन की राजनीति […]
17 वीं लोकसभा में कैश-गिफ्ट के बदले सवाल पूछने के आरोप में लोकसभा से बर्खास्त की गईं तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा चुनाव जीतकर फिर से लोकसभा में वापस कर गई हैं. महुआ मोइत्रा ने कृष्णनगर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में दूसरी बार जीत हासिल की है. 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू होने पर महुआ मोइत्रा संसद पहुंचीं और महिला सांसदों के साथ एक्स अकाउंट पर फोटो पोस्ट किया और लिखा…Warriors are back (योद्धा वापस आ गए हैं). 18वीं लोकसभा का सत्र सोमवार को शुरू हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने […]
नीट का पेपर कहां से लीक हुआ है इसे लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध यूनिट एग्जाम सेंटरों की छानबीन कर रही है. आर्थिक अपराध यूनिट (EOU) की टीम बिहार से लेकर झारखंड तक जांच में जुटी हुई है. पिछले दिनों टीम झारखंड के हजारीबाग में स्थित ओएसिस स्कूल भी गई थी और प्रबंधन से पूछताछ की थी. टीम को आशंका है कि ओएसिस स्कूल में भेजे गए नीट एग्जाम के सील क्वेश्चन पेपर के साथ छेड़छाड़ की गई है. अब इस पूरे मामले पर ओएसिस स्कूल के प्रबंधक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम जानकारी दी है. ओएसिस स्कूल […]
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए (पिछड़ा-दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूला हिट रहा. उत्तर प्रदेश की 80 में से सबसे अधिक 37 लोकसभा सीटें सपा जीतने में कामयाब रही है. अखिलेश अब 2024 के चुनाव में यादव-मुस्लिम के अलावा सपा के साथ आए नए वोट बैंक को जोड़े रखने की कवायद में हैं. सपा को इस बार कुर्मी, निषाद, बिंद, जाट, राजभर, लोधी, भूमिहार, मौर्य, कुशवाहा और शाक्य जैसी जातियों ने भी ठीक-ठाक वोट दिए हैं. सपा अब इन्हें अपने साथ मजबूती से जोड़े रखने के लिए गांव-गांव ‘पीडीए पंचायत’ कराने का रूपरेखा बना रही […]
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर सेक्टर में पिछले 2 दिनों से चल रहा सर्च ऑपरेशन अब खत्म हो गया है. एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया. इस एनकाउंटर के जरिए यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी सेना के लिए बनाए गए चीनी दूरसंचार उपकरणों का इस्तेमाल अब भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने के लिए भी किया जा रहा है. उरी एनकाउंटर में सर्च ऑपरेशन में सेना को चीनी दूरंसचार उपकरण भी मिले हैं. पाकिस्तान सेना के लिए बने चीनी दूरसंचार उपकरण अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकवादियों के हाथों में पहुंच गए […]
18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर सहित केंद्रीय मंत्रियों ने सांसद पद की शपथ ली. इस दौरान विपक्ष का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला. उसने सरकार पर संविधान तोड़ने का आरोप लगाया. लोकसभा में आज जब पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शपथ लेने के लिए गए तब कांग्रेस और विपक्ष के सांसदों ने संविधान की प्रति अपने हाथ में लेकर लहराई. इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ ग्रहण के लिए जैसे ही उठे वैसे […]
18वीं लोकसभा का पहला विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. आज और कल नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर, अन्य केंद्रीय मंत्री समेत 280 सांसद को शपथ दिलाई जाएगी और मंगलवार को 264 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. ये शपथ सांसदों को राज्यवार दिलाई जाएगी. प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सांसदों को शपथ दिलाएंगे. वहीं, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई. कहा जा रहा है कि NEET-NET के मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार हैं. सूत्रों के हवाले से खबर […]
