प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता की. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद संसद के पहले सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसदों के साथ उनकी ये पहली बातचीत थी. एनडीए की यह बैठक ऐसे समय में हुई जिस समय संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा चल रही है. बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. एनडीए का हर सांसद इस बैठक में मौजूद था. पीएम का माला पहनाकर संसदीय दल की बैठक […]
Browsing: देश
नीट-यूजी पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है. देश की सबसे बड़ी अदालत पर लाखों छात्रों, अभिभावकों की नजर लगी हुई है. सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय बेंच में पूरे मामले पर अब 8 जुलाई को सुनवाई होने वाली है. नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अभी तक 24 याचिकाएं सूचीबद्ध की गई हैं. ये सभी याचिकाएं अलग अलग किस्म की हैं. इनमें कोचिंग सेंटर, परीक्षा देने वाले छात्र और संगठन हैं, जिनकी ओर से अदालत की निगरानी में केंद्रीय एजेंसी या फिर एसआईटी गठित कर जांच कराने की मांग की […]
लोकसभा चुनाव में बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद सपा की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है. इंडिया गठबंधन के साथ सपा महाराष्ट्र में कम से कम 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. हालांकि, पार्टी की तैयारी विधानसभा की 35 सीटों पर है. सपा के इस विस्तार नीति को सफल बनाने के लिए अखिलेश यादव ने इंद्रजीत सरोज को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है. अखिलेश यादव के कार्यकाल में यह पहली बार है, जब समाजवादी पार्टी ने यूपी से बाहर किसी बड़े राज्य में अपने दिग्गज नेता को प्रभारी बनाकर भेजा है. ऐसे में सियासी गलियारों में इस नियुक्ति को लेकर […]
लोकसभा चुनाव 2024 में मिली हार का हिसाब बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में करने का प्लान बनाया है. लोकसभा चुनाव में विधायक से सांसद बनने के चलते खाली हुई सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. सीएम योगी ने 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने 16 मंत्रियों की’स्पेशल टीम’ बनाई है. यूपी सरकार के मंत्रियों को एक-एक विधानसभा सीट का जिम्मा सौंपा गया, जो इसी हफ्ते से मोर्चा संभाल लेंगे. ऐसे ही जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई बल्कि विधानसभा सीट के जातीय समीकरण के लिहाज से […]
मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हो सके. उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने कोर्ट से समय मांगा. जिसके बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेता को अंतिम मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को तय की है. सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल सदन की कार्यवाही में व्यस्त हैं ऐसे में वह कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं. वकील ने कोर्ट से आगे का समय मांगा. जिसे कोर्ट […]
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण से कुछ अंशों को हटाया गया है, जिसके बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका दावा है कि सत्य को मिटाया नहीं जा सकता, वह हमेशा सत्य ही रहने वाला है. राहुल गांधी ने सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला. दरअसल, राहुल गांधी की ओर से भाषण दौरान हिंदू, अग्निवीर, अल्पसंख्यकों और हिंसा से संबिधित की गई टिप्पणियां लोकसभा की कार्यवाही से हटा दी गई हैं. राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मोदी जी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता […]
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में शामिल होते हुए समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. पेपर लीक को लेकर अखिलेश ने कहा कि सरकार इसलिए पेपर लीक करवा रही है ताकि किसी को नौकरी न देना पड़े. साथ ही ईवीएम को लेकर अखिलेश ने कहा कि हम इसके समर्थन में कभी नहीं थे और इसके खिलाफ हम संघर्ष करते रहेंगे. अखिलेश ने एक बार फिर अग्निवीर योजना को खत्म किए जाने की बात कही. संसद की कार्यवाही आज मंगलवार को शुरू होने पर पहला भाषण अखिलेश यादव […]
लोनावला के भुशी डैब में रविवार को डूबने से चार लोगों की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं कि पुणे के प्लस वैली स्थित तामिनी घाट वाटर फॉल में डूबने से सेना के रिटायर्ड जवान की मौत हो गई. भोसरी इलाके में रहने वाले इस जवान का शव तीन दिन बाद मिला है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह जवान अपने साथियों के साथ तामिनी घाट वाटर फॉल में कूदते नजर आ रहा है. इसके बाद वह किनारे पत्थरों को पकड़ कर निकलने की कोशिश भी करता है, लेकिन तेज बहाव की वजह से वह […]
देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए आज सोमवार से 3 नए कानूनों को लागू कर दिया गया है. विपक्ष नए कानून को लेकर हमला कर रहा है तो सत्ता पक्ष इसके फायदे गिना रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि औपनिवेशिक कानून का दौर अब खत्म हो गया है. अब देश में दंड की जगह न्याय मिलेगा. देरी की जगह त्वरित सुनवाई होगी. राजद्रोह कानून को भी खत्म कर दिया गया है. अमित शाह ने कहा, “देश की जनता को मैं बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि आजादी के 77 साल […]
गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय को ISO 9001:2015 का सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है. यह प्रमाण पत्र अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध, जनता-केंद्रित और सुचारू कामकाज के लिए दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय ऑनलाइन जन शिकायत निवारण कार्यक्रम स्वागत (स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवेंसेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी) और ISO ऑडिट की परम्परा भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ी है. इस सफलता की वजह से मुख्यमंत्री कार्यालय को 2024 से 2026 तक की अवधि के लिए ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को यह प्रमाण पत्र टेक्नोक्रेट कंसल्टेंट्स […]
लोकसभा में सोमवार को हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीरों की भर्ती करने वाली अग्निपथ योजना पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं देती. उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जाता. अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो इस योजना को हटाएगी. यह सेना की योजना नहीं, पीएमओ की स्कीम है, जिनके लिए एक अग्निवीर यूज एंड थ्राे मजदूर है. अग्निवीर वो सैनिक होते है जिनकी भर्ती इस योजना के तहत 4 साल की अवधि के लिए की जाती है. राहुल गांधी के बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब […]
लोकसभा में सोमवार को स्पीकर के अभिवादन पर घमासान मच गया. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के अभिवादन के तरीके पर सवाल उठाया. राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ये आसन पर आरोप है. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को संस्कार का पाठ पढ़ाया और बताया कि वह किस वजह से ऐसा करते हैं. राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने अग्निवीर, […]
आज युवा कई प्रकार की आदतों के शिकार हो रहे हैं और यही वजह है कि उनके भीतर कई मोर्चे पर हताशा भी देखने को मिलती है. ऐसे युवाओं में लव अफेयर्स, ब्रेक अप्स और सोशल मीडिया की लत सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. बीते रविवार 30 जून, 2024 को दिल्ली में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से ऐसे ही युवाओं को दिशा देने के लिए मेगा यूथ फेस्ट का आयोजन किया गया. इस फेस्ट का नाम दिया गया था- उठो पार्थ, युद्ध करो. मानेकशॉ ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जाने माने स्टैंड-अप कॉमेडी आर्टिस्ट, नृत्य-नाटक कलाकार […]
राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर हंगामा मच गया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान खरगे ने कहा कि आरएसएस एक मनुवादी संस्था है. इसकी विचारधारा देश के लिए खतरनाक है. भारत के संस्थानों पर आरएसएस का कब्जा हो रहा है, यह देश के चिंता का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि संघ के लोगों ने गांधी की हत्या की थी. खरगे ने कहा कि गोडसे को उकसाकर गांधी की हत्या कराई थी. खरगे के बयान पर सभापति ने संघ का बचाव किया. सभापति ने कहा कि आरएसएस का सदस्य होना गुनाह […]
देश में मानसून दस्तक देने लगा है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इस आफत की बारिश में कई परिवार उजर गए. इस हाहाकारी बारिश ने पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक कहर बरपा रखा है. कहीं सैलाब तो कहीं हाहाकार वाली स्थिति है. कहीं गाड़ियां बह गईं तो कहीं लोग बह गए. मानो ऐसा लग रहा है जैसे पानी कोई बर्बादी की कहानी लिख रहा हो. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से अब 11 लोगों की मौत हो चुकी है. बाकी शहरों में भी कई लोगों की मौतें हुई हैं. दिल्ली […]
आजकल एक्सट्रामैरिटल अफेयर की खबरें आम हो गई हैं. चाहे पति हो या पत्नी, हमें कई केस ऐसे देखने को मिलते रहते हैं जहां शादी के बाद भी लोग किसी और से अफेयर चलाते हैं. इसी बीच ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से भी सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति से अजीब डिमांड की है. उसका कहना है कि वो अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है. दोनों बेटियों को भी अपने साथ रखेगी और प्रेमी के साथ रहेगी. लेकिन खर्च पति को ही उठाना होगा. पति की भी जिद है कि वो अपनी पत्नी […]
