लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 23 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए हैं. संगठन में हुई इस नियुक्ति में कई नाम चौंकाने वाले हैं तो सूची में कुछ ऐसे भी नाम हैं, जो पहले से ही इस पद पर काबिज थे. हालांकि, बीजेपी की इस सूची में सबसे खास बात नेताओं की कम उम्र है. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक हालिया नियुक्त बीजेपी के 23 में से 12 प्रभारियों की उम्र 60 साल से कम है. 2 प्रभारी तो 45 साल से भी कम उम्र के हैं. 38 साल के अनिल एंटोनी को नगालैंड और मेघालय का प्रभार सौंपा […]
Browsing: देश
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदरगाम के बाद शनिवार को चिन्नीगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर जोन के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के यारीपोरा के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में संपर्क स्थापित हो गया है. पुलिस और सुरक्षा बल अपने काम में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि चिन्नीगाम में सुरक्षा बलों का यह दूसरा ऑपरेशन है, इससे पहले मोदरगाम कुलगाम में भी एक ऑपरेशन चल रहा है. मुठभेड़ में एक जवान हुए शहीद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों […]
रक्षा अनुसंधान और विकास प्राधिकरण (डीआरडीओ) का हल्के युद्धक टैक जोरावर चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. गुजरात के हजीरा में हल्के युद्धक टैंक जोरावर का शनिवार को परीक्षण शुरू किया गया. लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) लिमिटेड और डीआरडीओ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जोरावर को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) चीन से मुकाबला को तैयार है. इसे लद्दाख में तैनात करने की योजना बनाई जा रही है. डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने शुक्रवार को गुजरात के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो संयंत्र में परियोजना में हुई प्रगति की समीक्षा की. लद्दाख के उच्च ऊंचाई वाले […]
बीजेपी जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर हो गई है. परिसीमन के बाद अब राज्य में इसी साल चुनाव होने के आसार बने हैं. ऐसे में बीजेपी के तरफ से चुनावी रणनीति खुद गृहमंत्री अमित शाह तैयार कर रहे हैं. हाल में ही अमित शाह और जेपी नड्डा ने राज्य में पार्टी का काम देख रहे ‘टीम 7’ के नेताओं के साथ बैठक भी की थी और राज्य की स्थिति और चुनाव की तैयारी की समीक्षा और रणनीति पर चर्चा की. इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, रवींद्र रैना, संगठन महासचिव अशोक कौल, प्रदेश के तीन महामंत्री, जितेंद्र […]
इस साल पूरे देश में कई जगहों पर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिली है. कश्मीर में भी गर्मी ने इस साल कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिसका असर अमरनाथ यात्रा पर देखने को मिल रहा है. यात्रा शुरू होने के महज 7 दिन के अंदर ही बाबा बर्फानी का शिवलिंग पिघल गया है. अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यूट्यूब पर जो वीडियो जारी किए हैं उसमें बाबा बर्फानी के शिवलिंग के पिघलने की पुष्टि हो रही है. बाबा बर्फानी 30 जून के वीडियो में स्पष्ट दिख रहे हैं, लेकिन अब शिवलिंग दिखाई नहीं दे रहा है. गौरतलब हैं कि ऐसा पहली […]
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर हैं. अहमदाबाद में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी जैसे अयोध्या में हारी वैसे ही गुजरात में हारने वाली है. प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि पीएम मोदी वाराणसी में मुश्किल से जीते अयोध्या में तो हार जाते. काशी में वो जान बचा के निकले. वहां वो केवल 1 लाख वोट से जीते. कांग्रेस पार्टी गुजरात में जीतेगी और यहीं से नई पार्टी बनेगी. […]
उम्र 62 साल… दोनों फेफड़े खराब, एक बार दिल धोखा दे चुका है, ‘सांसें’ भी रोजाना खरीदनी पड़ती हैं. इतनी परेशानियों के बाद न कोई गिला और न किसी से शिकवा. पूरी हिम्मत के साथ बीते बसंतों की यादों की तरह कमजोर हो चुके हाथों से ई-रिक्शा थामते हैं और निकल पड़ते हैं अपने और अपनी बेगम के पेट भरने की जुगाड़ में. ये दर्दभरी कहानी है हरिद्वार जिले के रुड़की के गुल मोहसिन की. शिक्षानगरी रुड़की की सड़कों पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ एक बुजुर्ग ई-रिक्शा चलाते अकसर नजर आ जाएंगे. ये गुल मोहसिन हैं. बीमारियों से ‘गुल’ टूट […]
झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. आम लोगों की बात छोड़ें, अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब पुलिस के अफसरों को भी लूटने से नहीं डर रहे. हाल ही में अपराधियों ने रांची सीआईडी में तैनात एक अधिकारी को निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी डीएसपी सरिता मुर्मू से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है. अधिकारी के साथ लूट की ये घटना 25 जून को हुई थी. डीएसपी सरिता रांची के कचहरी चौक के समीप से गुजर रही थीं. इसी दौरान […]
मानसून आने के बाद जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है. पहलगाम में जारी भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. भारी बारिश के कारण, अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. शुक्रवार को पहलगाम में भारी बारिश हुई थी. इसके बाबजूद अमरनाथ यात्रा जारी रही थी. बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी गजब का जोश बना हुआ था. 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ […]
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर सदन में गलत और भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद ने अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में निर्देश 115(1) के प्रावधानों को लागू करने का अनुरोध किया है. उन्होंने मांग की है कि इस संबंध में अपेक्षित कार्यवाही शुरू की जाए और उचित कार्रवाई की जाए. विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 8,500 रुपये प्रति माह देने का झूठा वादा किया था. विपक्षी दल ने कहा कि यह जीत […]
मुकेश अंबानी गुरुवार को सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे. यहां उन्होंने सोनिया गांधी को अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन के बंधेंगे. इससे पहले शादी की तमाम रस्में शुरू हो चुकी हैं. अनंत और राधिका की शादी से पहले मुंबई में उनके निवास एंटीलिया पर मामेरु समारोह रखा गया. मामेरू के बारे में कहा जाता है कि यह एक गुजराती शादी का रस्म है, जिसमें दुल्हन के मामा उसे मिठाई और उपहार देने आते हैं. अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर मुकेश […]
पति की जिंदगी में कोई और महिला आए, ये बात शायद ही कोई पत्नी बर्दाश्त कर पाएगी. लेकिन आंध्र प्रदेश में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की पहले से ही दो बीवियां थीं. फिर उन दो पत्नियों ने अपने ही पति के लिए तीसरी दुल्हन ढूंढी. फिर उससे अपने पति की शादी भी करवाई. यही नहीं, तीनों पत्नियां अब हंसी-खुशी साथ-साथ एक ही घर में रह भी रही हैं. हैरान कर देने वाला ये मामला विशाखापट्टनम के अल्लूरी सीताराम राजू जिले का है. यहां एक महिला ने पहले अपने पति की दूसरी शादी करवाई. फिर दोनों पत्नियों […]
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पिछले दिनों आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों के मारे जाने के बाद घटनास्थल पर राजनीतिक दौरों का सिलसिला तेज होता जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्रियों के घटनास्थल का दौरा करने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं. कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी हाथरस में प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनका दुख-दर्द जानेंगे. हाथरस में हुए हादसे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दुख जताते हुए कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण […]
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां का हरियाणा के सोनीपत में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. बुधवार को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ी. आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कमला देवी ने दवा की जगह कीटनाशक दवाई पी ली थी. उसी के कारण उनकी मौत हुई. इस बीच आज काला जठेड़ी छह घंटे की पैरोल पर बाहर आया. मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ. सोनीपत के राई में रहने वाली 60 साल की कमला देवी लंबे […]
2 जून को हाथरस में हुए वीभत्स हादसे में 121 लोगों को मौत हो गई. नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में यह बड़ा हादसा हुआ. इस घटना के बाद से भोले बाबा गायब हैं. पुलिस उनकी तलाश में है. हादसे के बाद बाबा के कई आलीशान आश्रम सामने आ रहे हैं. इन्हीं में एक उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मौजूद भोले बाबा प्रवास कुटिया भी है. जिले की चंदोसी तहसील के गांव सराय सिकंदर के करीब भोले बाबा का आश्रम बना हुआ है. करोड़ों रुपयों की लागत से बना इस आश्रम पर सन्नाटा पसरा है. […]
पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों मॉब लिंचिंग की एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें एक स्थानीय नेता 2 लोगों को बीच सड़क पर बुरी तरह से मार रहा था. इस घटना पर राज्य सरकार की बड़ी किरकिरी हुई थी. राज्य सरकार से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में लिंचिंग की लगातार बढ़ती घटनाओं को रोकने और उन पर काबू रखने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने समेत कई अन्य उपाय करने का निर्देश दिया है. राज्य के एडीजी (कानून और व्यवस्था) मनोज वर्मा ने कल बुधवार को पुलिस अधीक्षकों, […]
