असम सरकार राज्य में मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम को निरस्त करेगी. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इन दोनों कानूनों को निरस्त करने के लिए गुरुवार को कैबिनेट मेंअसम रिपीलिंग बिल यानी असम निरसन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है सीएम सरमा ने ऐलान किया है कि अब इस निरसन विधेयक को विधानसभा में रखा जाएगा. विवाह और तलाक के पंजीकरण में समानता लाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को असम रिरसन विधेयक को मंजूरी दे दी है. सीएम हिमंता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस बिल का उद्देश्य […]
Browsing: देश
नीट पेपर लीक मामले में बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना एम्स के चार छात्रों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सुबह इन्हें हिरासत में लिया था और पूछताछ कर रही थी. इसमें 3 एमबीबीएस स्टूडेंट्स 2021 बैच के थर्ड ईयर के हैं और एक सेकेंड ईयर का है. इनकी पहचान चंदन कुमार (थर्ड ईयर), राहुल कुमार (थर्ड ईयर), करण जैन (थर्ड ईयर ) और कुमार शानू (सेकेंड ईयर) के रूप में हुई है. इन सभी पर पेपर सॉल्व करने का आरोप है. सीबीआई ने हाल ही में पटना से पंकज उर्फ आदित्य को […]
एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के निर्देश पर नाराजगी जाहिर की है. खाने-पीने की चीजों वाले ठेलों पर दुकानदारों के नाम लिखने के मामले पर उन्होंने प्रशासन और सरकार को घेरा है. ओवैसी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उनमें हिटलर समा गए हैं. इसके साथ ही ही ओवैसी ने श्रीनगर में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने वाली घटना और असम के सीएम के बयान पर भी हमला बोला है. ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार छुआछूत को प्रमोट कर रही है. उन्होंने दावा किया कि मुजफ्फरनगर के […]
नीट यूजी के अभ्यर्थियों ने एक ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी समस्याएं बताई. इसमें सभी अभ्यर्थियों ने अपनी बात रखी. इसी तरह अभ्यर्थी काजल से भी पूछा गया कि आपको क्या उम्मीद है कोर्ट और सरकार से? क्या कहना चाहेंगी आप उनको? काजल ने कहा हम सभी स्टूडेंट्स चाहते हैं कि हमारे साथ जस्टिस हो. लेकिन नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) से हमें बहुत शिकायते हैं, क्योंकि… बस इतना ही बोल पाई थी काजल और उसकी आवाज भारी होने लगी थी. वो कुछ आगे बोलती लेकिन तब तक एनटीए के प्रति उसकी शिकायत आंखो से छलक उठी. उसके अंदर भरा […]
आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों ने कश्मीर के डोडा में मुहीम को तेज कर दिया है. पिछले चार दिन से जवान डोडा में आतंक पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं. आज सुबह तड़के जवानों ने डोडा के कास्तीगढ़ के घने जंगलों में आतंकियों को घेरा. जानकारी के मुताबिक, आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कास्तीगढ़ में हुई भारी मुठभेड़ में दो जवान जख्मी हो गए हैं. पूरे इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. दो जवान जख्मी अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन गांव में आतंकवादियों के […]
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर मुझे मरवाना चाहती है. फतेह बहादुर सिंह यूपी के पूर्व सीएम वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं. वह 2007 से 2012 की बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. फतेह बहादुर सिंह ने कहा, ‘उनकी जान को खतरा है. स्थानीय पुलिस वाले अपराधियों के साथ मिलकर मुझे जान से मारना चाहते हैं. वे लोग एक करोड़ रूपये चंदा भी इसके लिए इकट्ठा कर चुके हैं. मैंने ये सारी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को […]
झारखंड के धनबाद में एक शादी में उस वक्त हंगामा मच गया जब जूता चुराई की रस्म में दूल्हा अचानक से गालियां देने लगा. सालियों से उसने मारपीट भी की. यह देख दुल्हन पक्ष को गुस्सा आ गया. उन्होंने दूल्हे राजा को दौड़ा-दौड़ाकर पीट डाला. साथ ही बारातियों को भी बंधक बना लिया. मामला पुलिस तक जा पहुंचा. घंटों तक वहां भी हंगामा चलता रहा. इसके बाद यह शादी टूट गई. जानकारी के मुताबिक, मामला धनबाद के भौंरा ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 का है. यहां सोमवार की रात को महेश भुईंया की बेटी की शादी थी. बोर्रागढ़ सुरेंद्र कॉलोनी […]
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 17 जून को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था. यहां रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी थी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे. अब ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. इस रिपोर्ट में तकनीकी और मानवीय भूल दोनों की बात कही गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सिग्नल के बल्ब फ्यूज हो गए थे. लाइटनिंग के कारण रंगापानी और चटेर हॉट रेलवे स्टेशन के बीच के Relay hut के कुछ सर्किट्स और […]
जम्मू का इलाका हमेशा से बेहद शांत माना जाता रहा है. बीते दिनों जब आतंकवाद चरम पर था तब भी घाटी की तुलना में जम्मू में आतंकी वारदातें कम ही होती थीं. लेकिन करीब 3-4 महीनों में ये ट्रेंड बदल गया है. हाल के दिनों में कश्मीर से ज्यादा जम्मू के इलाकों में आतंकी हमले हो रहे हैं. माना जा रहा है कि आतंकी संगठनों ने अब अपनी रणनीति बदल दी है, यही वजह है कि जम्मू के इलाकों में अचानक आतंकी हमले बढ़ गए हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक जम्मू का इलाका आतंकियों के […]
आए दिन सड़क खराब होने के कारण लोगों को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले जाने के मामले सामने आते हैं. ठीक ऐसा ही एक मामला झारखंड के लातेहार जिले से देखने को मिला है. यहां गांव की सड़क की स्थिति बेहद खराब है. यहां एंबुलेंस गांव तक नहीं पुहंच पाती है. गांव में एक बीमार महिला को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था. उसी दौरान महिला की मौत हो गई. गांव के लोग सरकार के झूठे वादों से परेशान होकर कई सवाल उठा रहे हैं. मामला लातेहार जिले के बसेरिया गांव का है. यहां सोमवार की सुबह […]
ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर सुर्खियों में हैं. अधिकारों के दुरुपयोग के साथ ही दिव्यांगता सर्टिफिकेट को लेकर भी वो सवालों के घेरे में हैं. एम्स के पूर्व निदेशक डॉ एम सी मिश्रा ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में बताया है कि दिव्यांगता सर्टिफिकेट के क्या प्रावधान हैं. अगर कोई व्यक्ति दिव्यांगता की किसी भी श्रेणी में आता है तो इसके लिए उसे मेडिकल बोर्ड से गुजरना पड़ता है. एम्स के पूर्व निदेशक डॉक्टर एम सी मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर को यह बताना पड़ता है कि क्यों किसी व्यक्ति को दिव्यांगता का सर्टिफिकेट दिया जाए. साथ ही अगर व्यक्ति […]
‘देश भर से जवान अपनी ड्यूटी के लिए कश्मीर आते हैं, लेकिन ताबूतों में वापस चले जाते हैं‘…ये कहना है पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का. जम्मू संभाग के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार शहीद हो गए. जवानों की शहादत को लेकर पीडीपी प्रमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार कहती है कि आतंकवाद खत्म हो रहा है तो जम्मू में ये सब क्या हो रहा है , इतने लोग क्यों मारे जा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए […]
हरियाणा के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले थे. 10 लोकसभा सीटों से घटकर 5 सीटों पर सिमट गई. विधानसभा चुनाव से पहले पहले बीजेपी को हार से उभारने का जिम्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल लिया है और ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए. अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ओबीसी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे हैं. तीन हफ्ते में उनका यह दूसरा दौरा है. 29 जून को पंचकूला पहुंचे थे और अब महेंद्रगढ़ से दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र को साधने की कवायद करते नजर आएंगे. लोकसभा चुनाव में बिगड़े सियासी […]
अपनी मांग की वजह से महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अफसर पूजा खेडकर इस वक्त सुर्खियों में छाई हैं. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए इन पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाने का आरोप है. अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के गलत इस्तेमाल का आरोप है, क्योंकि पूजा क्रीमी लेयर में होने की वजह से ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण की हकदार ही नहीं हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आईएएस का दिव्यांगता (विकलांगता) प्रमाण पत्र अगर निरस्त किया गया तो क्या होगा? आइए जानने की कोशिश करते हैं. दिव्यांगता प्रमाण पत्र की हो रही जांच […]
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. जंगल में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. एनकाउंटर में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक एक से दो आतंकी जंगल में छिपे हो सकते हैं. सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है और हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस ऑपरेशन को सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ महीनों में आतंकी हमले बढ़े हैं. इसे लेकर कांग्रेस भी […]
IAS Pooja Khedkar News: विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच शनिवार को पुणे नगर निगम ने पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया है. जिसमें खेडकर को सात दिनों के अंदर बंगले की चारदीवारी के पास बने अनधिकृत ढांचे को हटाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने आईएएस ट्रेनी पूजा के माता-पिता मनोरमा और दिलीप खेडकर के अलावा पांच अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें मनोरमा भूमि विवाद को […]
