केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय ने तेलंगाना सरकार के बजट को लेकर कांग्रेस और रेवंत रेड्डी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार के बजट ने राज्य के लोगों को ‘गद्दीदा गुद्दू’ (गधे का अंडा) के साथ छोड़ दिया है. जो कि अस्तित्व में नहीं है. अल्पसंख्यकों के लिए खोला खजाना गुरुवार को तेलंगाना के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमर्क ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.91 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. इस बजट में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए करीब 3003 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव […]
Browsing: देश
आज करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ है. पूरा देश आज हमारे वीर जांबाजों के साहस और शौर्य को याद कर रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्रास में करगिल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने उनकी शहादत को याद किया. वॉर मेमोरियल कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी द्रास में वॉल ऑफ फेम का दौरा करेंगे. इसके अलावा शिंकुल ला परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अग्निपथ योजना की सच्चाई ये है कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और देश का सामर्थ्यवान युवा भी मातृभूमि की […]
बजट अभिभाषण के बीच लोकसभा में उपाध्यक्ष के चयन पर चर्चा शुरू हो गई है. सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने सरकार से यह पद विपक्ष को देने की मांग की है. इसके लिए पार्टी पुरानी परंपरा का उदाहरण दे रही है, लेकिन वर्तमान में जो 3 पॉलिटिकल सिनेरियो देख रहे हैं, उससे यह पद कांग्रेस को मिले, इसकी संभावनाएं कम ही है. वहीं डिप्टी स्पीकर को लेकर सरकार की तरफ से चुप्पी साध ली गई है. कहा जा रहा है कि सत्र के आखिर में सरकार उपाध्यक्ष पद को लेकर पत्ते खोल सकती है. 1. कांग्रेस शासित राज्यों में बीजेपी […]
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने विभव कुमार की जमानत देने से इनकार कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी विभव कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. विभव कुमार पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने 13 मई को सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद 16 मई को इस […]
भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. करीब 2 करोड़ 40 लाख लोग रोजाना भारतीय रेलवे की ट्रेनों से सफर करते हैं. भारतीय रेलवे न सिर्फ यात्रियों और सामानों का परिवहन करता है, बल्कि पूरे देश को भी एक सूत्र में जोड़ता है. भारतीय रेलवे का नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. हालांकि ट्रेन में सीटों को लेकर आज भी समस्या बनी हुई है. यात्रियों को कंफर्म टिकट न मिलने पर वेटिंग टिकट लेना पड़ता है, लेकिन वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वालों के लिए अब बुरी खबर है. अब वह वेटिंग टिकट पर ट्रेन […]
कल यानी 26 जुलाई को 25वां कारगिल विजय दिवस है. देश भर में इस दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इसी दिन साल 1999 में भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने पाकिस्तानी के खिलाफ फतह पाई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर कल कारगिल का दौरा करेंगे. 25वें कारगिल विजय दिवस पर प्रधान मंत्री मोदी सुबह करीब 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे. और दुश्मनों से मुकाबला करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे. शिंकुन ला सुरंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी इस […]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदलने का आदेश जारी किया है. अब इन्हें ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ के नाम से जाना जाएगा. इस आदेश में लिखा गया है कि राष्ट्रपति भवन भारत के लोगों की अमूल्य विरासत है. राष्ट्रपति भवन तक लोगों को पहुंच आसान बनाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. साथ ही राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक बनाने का भी प्रयास जारी है. नाम बदलने पर प्रियंका गांधी का तंज वहीं राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए इस आदेश […]
बारिश के मौसम में सांपों का निकलना आम बात है. लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव में गजब हो गया. यहां एक बंद मकान में एक-दो नहीं बल्कि 26 अजगर के बच्चों का झुंड निकलने से हड़कंप मच गया. इतनी बड़ी संख्या में अजगरों को निकलता देख पूरा गांव दहशत में आ गया. जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अजगर के बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी. टीम ने सभी अजगरों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ा है. बंद मकान से निकलते अजगर के बच्चों को देख ग्रामीण सहम गए. मकान […]
बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव दिया है जिसमें उत्तर बंगाल को नॉर्थ-ईस्ट में शामिल करने की बात कही गई है. सुकांता मजूमदार ने अपने एक बयान में कहा है कि उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उत्तर बंगाल को पूर्वोत्तर भारत में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने कहा कि अब इस पर पीएम मोदी को फैसला लेना है, लेकिन अगर उत्तर बंगाल को पूर्वोत्तर भारत में शामिल किया जाता है, तो इस क्षेत्र को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा. सुकांता मजूमदार ने कहा […]
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2024 रिजल्ट के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे अनुसार रिवाइज्ड नतीजे आज, 25 जुलाई को किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं. वहीं एनटीए ने नीट के बारे में फर्जी सूचनाएं देने वाली वेबसाइटों से स्टूडेंट्स को अलर्ट भी किया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अधिसूचना जारी कर कहा कि NTA और उसके अधिकारियों के नाम पर कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. एजेंसी ने कहा कि नीट परीक्षा के OMR के संबंध में गुमराह कर रहे ऐसे लोगों से छात्रों को सावधान रहने की जरुरत है. […]
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. हालांकि इस मुठभेड़ में एक सैनिक के भी शहीद होने की खबर है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत लोलाब इलाके में आतंकवादी और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम को इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद लोलाब में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बलों ने बताया है कि इलाके में अभी ऑपरेशन जारी है. शहीद जवान की पहचान 28 आरआर के […]
नीट यूजी 2024 परीक्षा का रिजल्ट अब फिर से सभी छात्रों के नाम के साथ जारी किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनटीए ने 20 जुलाई को एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज नतीजे जारी किए थे. जारी होने वाले रिवाइज्ड रिजल्ट में पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी और टाॅपर्स की संख्या भी घट जाएगी. वह भी 1 नंबर के कारण. आइए जानते हैं कैसे 1 अंक के कारण पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी. नीट यूजी परीक्षा में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और पेपर कुल 720 नंबरों का होता है, जिसमें प्रत्येक सही जवाब के लिए 4 […]
झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य की सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. गृह मंत्री अमित शाह हाल में रांची का दौरा किए थे, जहां से उन्होंने मिशन विधानसभा चुनाव का आगाज किया. अब इस बीच जानकारी सामने आई है कि पार्टी राज्य में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. बीजेपी ने तय किया है कि इस बार बीजेपी राज्य के अपने बड़े और कद्दावर नेताओं को भी चुनाव लड़ाएगी. इसमें वो नेता भी […]
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बुधवार को संसद परिसर में किसानों से मुलाकात होनी है. ये मीटिंग संसद में राहुल गांधी के चैंबर में होगी. हालांकि ये मुलाकात पहले ही चर्चा में आ गई है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों का पास नहीं बनाया जा रहा. हालांकि, जब ये मामला मीडिया में आया तो किसानों को राहुल से मुलाकात की इजाजत मिली. कांग्रेस सांसद ने कहा, नेता विपक्ष होते हुए मैंने कुछ किसानों को अपने चैंबर में बुलाया था, लेकिन उनका पास नहीं बनाया जा रहा. मैं खुद उनसे मिलने जा रहा हूं. राहुल गांधी ने कहा कि […]
शादी की पहली रात दूल्हा दुल्हन के लिए बेहद खास होती है. लेकिन क्या हो जब दुल्हन को पता चले कि सुहागरात उसके साथ पति नहीं बल्कि किसी और ने मनाई है. कोई भी महिला यह बर्दाश्त नहीं कर पाएगी. लेकिन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ऐसा ही हुआ है. दुल्हन के साथ दो महीने तक उसका पति नहीं बल्कि देवर सुहागरात मना रहा था. उसे शादी के बाद से ही रोज मिठाई देकर सुला दिया जाता. दुल्हन को जब शक हुआ कि उसके साथ कुछ तो गलत हो रहा है. एक दिन दुल्हन ने मिठाई नहीं खाई. अगले दिन […]
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया. युवाओं और महिलाओं साथ-साथ देश के अल्पसंख्यकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मोदी सरकार बजट में मेहरबान दिखी. वित्त मंत्री ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट में 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की है. मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट में इस बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए कुल 3183.24 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रावधान किया है, जो पिछले बजट की तुलना में 574.31 करोड़ रुपये अधिक है. वित्त मंत्री ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के लिए इस वर्ष […]
