प्यार कोई सीमा का नहीं मानता है और न ही कोई बंधन मानता है. पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली 33 वर्षीय मेहवीश का दिल राजस्थान के चूरू के गांव पिथिसर के दो बच्चों के पिता रहमान पर आ गया था और अंततः उसने सारा बंधन तोड़ते हुए निकाह कर ली. लाहौर की रहने वाली मेहवीश ने अपने 2 बच्चों को छोड़कर अपने प्यार की हो गयी. इधर रहमान की पहले शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं. मेहवीश की तलाकशुदा है. रहमान की पहली पत्नी फरीदा पीहर भादरा में अपने दो बच्चों के साथ रह रही है. […]
Browsing: देश
लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने इजराइल के मजदल शम्स इलाके में रॉकेट से हमला किया. इसमें नौ इजराइली लोगों की मौत हो गयी, जबकि 30 घायल हो गये हैं. इजराइल में इस हमले के बाद बेहद तनाव है. इजराइल की वॉर कैबिनेट की मीटिंग बुलायी गयी है. इस मीटिंग के बाद इजराइल कोई बड़ा ऐलान कर सकता है. इजराइल दक्षिण लेबनान पर सीधा आक्रमण कर सकता है और हिजबुल्लाह के विरुद्ध जमीनी अभियान चलाया जा सकता है. लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने इजराइल के मजदल शम्स इलाके में रॉकेट से हमला किया. इसमें नौ इजराइली लोगों की मौत हो गयी, […]
झारखंड में सीपीआई (माओवादी) की गिरफ्तारी और हथियार जब्ती मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. एनआईए ने झारखंड के प्रदीप सिंह चेरो के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. वह इस मामले में 23वें आरोपी हैं. एनआईए की जांच में कई सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडर और जमीनी मददगारों की संलिप्तता सामने आई है. जांच एजेंसी को इस मामले की जांच जून 2022 में सौंपी गई थी. तब से अब तक एजेंसी पांच पूरक आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है. वहीं, इससे पहले मामले की जांच कर रही झारखंड पुलिस ने […]
अग्निवीर योजना पर अब सरकार फ्रंटफुट पर आ गई है. सड़क से लेकर संसद तक अग्निवीर पर विपक्ष के हंगामे के बीच शुक्रवार को कारगिल दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और राजस्थान और उत्तराखंड ने अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान कर दिया. इन सभी छह राज्यों की सरकारों ने कहा कि उनके राज्य की पुलिस भर्तियों में अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा. कई सरकारों ने अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार की पीठ भी थपथपाई. कारगिल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष पर हमला बोला था. पीएम मोदी […]
नीति आयोग की बैठक में विकसित भारत को लेकर बने विजन डॉक्यूमेंट के कुछ अंश रखे गए. इसमें यह बताने का प्रयास किया गया है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्या जरूरी होना चाहिए और कैसे भारत इस ओर अग्रसर होगा. बैठक में पीएम मोदी ने गांवों से गरीबी खत्म करने का लक्ष्य तय करने का आह्वान किया है. पीएम का मानना है कि जिले विकास के वाहक बनें. विकसित भारत क्या है, इसे परिभाषित करना जरूरी है. यह एक ऐसा भारत है जिसमें प्रति व्यक्ति आय के साथ एक विकसित देश के सभी गुण […]
विवादों में घिरीं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की ट्रेनी अधिकारी पूजा खेडकर जो फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट सामने आने के बाद जांच के घेरे में घिरी हैं. पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने पेरेंट्स के तलाक का दावा करके UPSC एग्जाम में OBC नॉन-क्रीमी लेयर का फायदा उठाया. न सिर्फ पूजा बल्कि उन के माता-पिता भी विवादों में घिरे हुए हैं. पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर और उनकी पत्नी मनोरमा खेडकर का भूमि विवाद को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें किसानों को बंदूक से धमकाने का मामला सामने आया था. इस मामले में शुक्रवार को अदालत ने […]
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नीति आयोग की बैठक में शामिल होने का ऐलान भी था, तैयारी भी थी, लेकिन फिर भी वह नहीं पहुंचे. आखिरी वक्त में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली इस मीटिंग का बायकॉट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, नीति आयोग की इस मीटिंग का बहिष्कार करने वाले हेमंत इकलौते मुख्यमंत्री नहीं हैं. हेमंत से पहले देश के 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया. आखिर वक्त में हेमंत क्यों हो गए गायब? हेमंत को लेकर चर्चा इसलिए है क्योंकि शनिवार सुबह तक उनके आने की चर्चा थी, […]
कर्नाटक के बेंगलुरु से दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है. बेंगलुरु के पीजी में घुसकर एक युवक ने युवती की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. युवक पीजी में घुसा और युवती को कमरे से घसीटकर बाहर निकालकर लाया. उसने कई बार युवती पर जानलेवा हमला किया. युवती चिल्लाती रही और बार-बार उसने अपने आप को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन युवक ने उसकी एक न सुनी और हत्या करके मौके से फरार हो गया. युवती की चीख सुनकर पीजी में रह रही और लड़कियां सीढ़ी से नीचे आईं और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. […]
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है जबकि चार घायल हैं. वहीं, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को भी मार गिराया है. फिलहाल ऑपरेशन जारी है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में कुमकाडी पोस्ट के पास सुबह गोलीबारी हुई. गोलीबारी में मेजर समेत सेना के पांच जवान घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक जवान की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने घात लगाकर सेना पर हमला किया. उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षाबलों को […]
इजराइल की तरफ से गाजा पर लगातार हमले जारी हैं. IDF के हवाई हमलों के कारण गाजा में नवजात बच्चों, समते तकरीबन हर रोज कई लोगों की जान जा रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गाजा में मारे जा रहे लोगों के चिंता जाहिर की है. इसके साथ ही, प्रियंका गांधी ने वैश्विक नेताओं से भी, गाजा में इजराइल की इस कार्रवाई की निंदा करने का आग्रह किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि गाजा में हर दिन निर्दोष बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, डॉक्टर, लेखकों, पत्रकारों की मौत हो रही है. यह इजराइल समेत दुनियाभर के नागरिकों की […]
लोकसभा चुनाव के बाद देश की सियासत पूरी तरह से बदल गई है. इस चुनाव में ओबीसी मतदाता असल ‘गेम चेंजर’ साबित हुए हैं. इसके चलते ही बीजेपी 303 सीटों से घटकर 240 सीट पर पहुंच गई है. पीएम मोदी को सहयोगी दलों के सहारे सरकार बनानी पड़ी है. बीजेपी ने अपने खिसके हुए जनाधार को दोबारा से वापस लाने के लिए ओबीसी पर खास फोकस किया है. लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने सभी राजनीतिक नियुक्तियों में ओबीसी को ही अहिमयत देने का काम किया है. फिर चाहे प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात हो या विधान परिषद सदस्य और […]
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत चार तृणमूल नेता राज्यपाल को लेकर टिप्पणी कर सकते हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट की खंडपीठ ने राज्यपाल द्वारा दायर मानहानि मामले में ऐसा आदेश दिया. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि टिप्पणी करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे मानहानि की परिभाषा या मानहानि से जुड़े कानून का उल्लंघन न हो. जस्टिस इंद्रप्रसन्ना मुखर्जी की खंडपीठ ने शुक्रवार को यह आदेश दिया. उसके बाद खंडपीठ ने मामला न्यायमूर्ति कृष्ण राव की एकल पीठ को लौटा दिया. बता दें कि शुरुआत में मामला सिंगल बेंच में चल रहा था. […]
मद्रास हाई कोर्ट ने एक वकील को जमकर फटकार लगाई है. तमिलनाडु के कन्याकुमारी से एक वकील ने वैश्यालय चलाने के लिए कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी. उस याचिका में वकील ने वैश्यालय चलाने के लिए सुरक्षा की मांग की. याचिका दाखिल करने वाले शख्स ने कोर्ट को बताया कि मौजूदा समय में वो खुद भी वकालत कर रहा है तो कोर्ट भी हैरान रह गई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि वकील साहब आपने वकालत की डिग्री कहां से ली है? दरअसल, एक वकील के खिलाफ वैश्यालय चलाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई है. याचिकाकर्ता ने […]
आज कारगिल विजय दिवस को 25 साल पूरे हो गए हैं. पूरा देश वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद कर रहा है. सूरवीरों के शौर्य और साहस से भरी अनगिनत कहानियां इंटरनेट पर तैर रही हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1999 में उधमपुर के सैन्य अस्पताल में जाकर घायल जवानों से मुलाकात की थी और उनका जोश बढ़ाया था, हालांकि तब वो किसी प्रशासनिक पद पर नहीं थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्रास का दौरा किया और कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर कारगिल युद्ध […]
पाकिस्तान से भारत लौटीं मूक-बधिर गीता ने आठवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण कर ली है. अब वो सरकार से नौकरी की मांग कर रही हैं. मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा में गीता को 600 में से 411 अंक मिले हैं. सामाजिक विज्ञान और संस्कृत में उन्होंने इतने अच्छे अंक हासिल किए हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा. इंदौर की गैर सरकारी संस्था आनंद सर्विस सोसायटी पाकिस्तान से गीता की वापसी के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के जतन में जुटी है. संस्था के सचिव […]
केंद्र सरकार ने 21 जुलाई को ऐतिहासिक फैसला लिया. 58 साल बाद सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) में शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया. सरकार के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिस पर दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. हाई कोर्ट ने कहा, केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काम करने के तरीके और उसके उद्देश्यों को समझने में 50 साल से ज्यादा का समय लग गया, […]
