बीजेपी को पिछले दो चुनाव में जिस उत्तर प्रदेश ने सत्ता की बुलंदी तक पहुंचाया था, 2024 के चुनाव में उसी प्रदेश ने उसे सत्ता के दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है, 2019 की तुलना में इस बार 28 सीटें कम हो गई हैं. सूबे में हार का साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं. मुजफ्फरनगर में लोकसभा सीट पर में मिली हार के बाद बीजेपी में अंदरूनी कल और तेज हो गई है. संजीव बालियान बनाम संगीत सोम के बीच सियासी लड़ाई अब जाट बनाम ठाकुर होती नजर आ रही […]
Browsing: देश
कभी दाऊद का खास रहा गैंगस्टर अबू सलेम डर के साए में जी रहा है. महाराष्ट्र की तलोजा जेल में बंद अबू सलेम को यह डर डी कंपनी के सरगना दाऊद और उसके गुर्गों से है. इस संबंध में अबू सलेम ने कोर्ट में अर्जी भी लगाई है. गुहार की है कि उसे किसी ऐसे जेल में शिफ्ट ना किया जाए, जहां पहले से डी कंपनी के गुर्गे बंद हैं. उसने कोर्ट को बताया है कि पहले ही दो बार उसके ऊपर जानलेवा हमले हो चुके हैं. यदि वह किसी अन्य जेल में जाता है तो फिर उसके ऊपर हमले […]
ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा उठ चुका है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन माझी (Mohan Majhi) के नाम पर मोहर लग गई है. वो बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चर्चा है कि पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. राज्य में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद चर्चा थी कि भाजपा ओडिशा सीएम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर चर्चा कर सकती है. मगर, संबलपुर सीट से सांसद धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बन गए हैं. इसलिए अब मुख्यमंत्री पद के लिए ब्रजराजनगर […]
बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने की आरोपी कुलविंदर कौर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उनकी रिहाई के लिए किसान आवाज बुलंद किए हुए हैं. पंजाब किसान कांग्रेस खुलकर कुलविंदर के समर्थन में आ चुकी है और मामले की जांच की मांग कर रही है. मंगलवार को कुलविंदर के भाई शेर सिंह ने उनसे मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया. शेर सिंह ने कुलविंर से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी बहन ने भावनाओं में बहकर सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था. वो किसान आंदोलन पर कंगना के दिए गए बयान […]
मोदी 3.0 के नए मंत्रिमंडल को राहुल गांधी ने NDA का परिवारमंडल बताया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन मंत्रियों के नाम हैं, जिनके पिता या परिवार के अन्य सदस्य पहले राजनीति में रह चुके हैं. इनमें कई नेता तो ऐसे हैं, जिनके पिता पीएम और सीएम तक रह चुके हैं. मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाए गए नेताओं को सोमवार देर शाम पोर्टफोलियो बांटे गए थे. मंगलवार को राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इस मंत्रिमंडल को NDA का परिवार मंडल बताया. नेताओं के नाम का पोस्टर शेयर […]
जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला कर दिया था. हमले में 9 लोगों की मौत और 33 घायल हुए हैं. आतंकियों ने बस पर गोलियों की बरसात कर दी. एक गोली ड्राइवर को भी लगी. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायलों में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लोग भी हैं, जो कि अस्पतालों में भर्ती हैं. ये लोग रियासी आतंकी हमले की बात करते ही डर जाते हैं, बस एक ही बात कहते हैं कि भगवान ने उनकी जान बचा ली. आतंकी हमले के दौरान बस में […]
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इस साल के अंत तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा. हालांकि तब तक जेपी नड्डा अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. बीजेपी सूत्रों ने ये जानकारी दी. जेपी नड्डा का कार्यकाल इस महीने के अंत तक समाप्त हो रहा है, लेकिन नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक वह मंत्रालय के साथ-साथ पार्टी का काम भी देखते रहेंगे. जेपी नड्डा को मोदी सरकार 3.0 में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. जेपी नड्डा के अलावा भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है, जिससे […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम गठित कर ली है. रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह, गृह मंत्रालय अमित शाह, विदेश मंत्रालय एस जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण को सौंपा है. मोदी सरकार 3.O में राष्ट्रीय हित व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अहम फैसले लेने वाली सुरक्षा मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) से जुड़े मंत्रालयों को बीजेपी ने अपने पास रखा है. इस तरह नरेंद्र मोदी ने अपनी विश्वसनीय कोर टीम को पुराने मंत्रालय सौंपकर साफ कर दिया कि गठबंधन के बावजूद एनडीए सरकार 2019 के रोडमैप पर ही आगे बढ़ेगी. पीएम मोदी लगातार कहते रहे हैं कि उनका […]
मणिपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में 1 जवान घायल हो गया है. सीएम के सुरक्षा काफिले यह हमला उस समय किया गया है, जब यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की तरफ जा रहा था. पूरा मामला ये है कि सीएम एन बीरेन सिंह मंगलवार को जिरीबाम का दौरा करने वाले थे. उनके दौरे से पहले सीएम की सुरक्षा टीम वहां जा रही था. संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया. सुरक्षा बलों के वाहनों […]
आंध्र प्रदेश की नई सरकार का गठन जल्द होने वाला है. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्रबाबू नायडू इस महीने की 12 तारीख को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. साथ ही चंद्रबाबू नायडू सरकार में किन किन चेहरों को जगह दी जाएगी इसको लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई है. इस बीच, ऐसा माना जा रहा है कि सरकार में जन सेना पार्टी मुखिया पवन कल्याण को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. उनको लेकर स्थिति साफ होती दिखाई दे रही है. एक तरफ पवन कल्याण के हाथ में कई फिल्में हैं, तो दूसरी तरफ जनता […]
देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले भारत में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सारी दुनिया में तारीफ हो रही है. रविवार के पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. इस चुनाव में देश की जनता ने 543 सांसद को अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है. सूत्रों के मुताबिक देश की 18वीं लोक सभा के लिए 18-19 जून को सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र 18 जून से शुरू हो सकता है. 18-19 जून को सांसदों की शपथ और […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश में सरकार बन गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेकर मोदी सरकार का हिस्सा बन गए हैं. मोदी सरकार की नई मंत्रिपरिषद के गठन के साथ ही बीजेपी संगठन में बदलाव की नींव भी रख दी गई है. जेपी नड्डा के मंत्रिमंडल में शामिल होने के साथ ही अब बीजेपी को नए अध्यक्ष की तलाश करनी होगी. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी की कमान अब किसे मिलेगी और कौन पार्टी का चेहरा होगा? 2014 में राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष थे और लोकसभा […]
9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली और पीएम की जिम्मेदारी संभाली, उन के साथ ही 71 सांसदों ने भी शपथ ली. इसी कड़ी में केरल से बीजेपी के सांसद सुरेश गोपी जिन्होंने पहली बार केरल में बीजेपी को जीत दिलाई उन्होंने राज्य मंत्री की शपथ ली थी. लेकिन शपथ लेने के अगले ही दिन उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्में करनी है, वो मंत्री नहीं बनना चाहते थे. हालांकि, अब उन्होंंने इस बात को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था. इससे पहले आया कि सुरेश गोपी ने मीडिया से बात करते […]
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार बन गई है और दस साल बाद केंद्र में बिहार की सियासी धमक बढ़ गई है. मोदी मंत्रिमंडल में बिहार के मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर आठ हो गई है. मोदी सरकार 3.O में बिहार से आठ मंत्री बनाए गए हैं, जिसमें 4 कैबिनेट और चार केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ ली है. बीजेपी कोटे से 4 मंत्री बने हैं, तो 4 मंत्री पद सहयोगी दलों के हिस्से में गए हैं. जेडीयू से दो, एलजेपी (आर) से एक और हम पार्टी के इकलौते सांसद जीतनराम मांझी को […]
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. पीएम मोदी बीजेपी के पहले और देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार सत्ताकी हैट्रिक लगाई है. नरेंद्र मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली. मोदी सरकार 3.O के मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं मिली है. आजादी के बाद केंद्र की यह पहली सरकार है, जिसके मंत्रिमंडल के गठन में किसी भी मुसलमान को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया. इस तरह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार में मुस्लिम प्रतिनिधित्व का सिलसिला तीन से […]
जम्मू-कश्मीर के रियासी में यात्री बस पर हुए आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है. हमला उस बस पर किया गया, जो शिव खोड़ी से लौट रही थी. बस में सवार सभी तीर्थयात्री शिव खोड़ी में भोले बाबा के दर्शन के लिए गए थे और वापस कटरा लौट रहे थे. हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. दहशतगर्दों ने 30 से 40 राउंड फायर किए और एक गोली बस ड्राइवर को लगी, जिसके चलते बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. बस पर दो आतंकवादियों ने हमला किया. सूत्रों […]
