देहरादून में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों की अब खैर नहीं होगी।… देहरादून नगर निगम फुटपाथ पर रेडी लगाने वालों के खिलाफ जल्दी कार्रवाई करेगा।… शहर को पांच जनों में बांटा जाएगा जिस पर नगर निगम की टीम कार्रवाई करेगी।… शहर के चौकों पर दिल्ली लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।….. इसके साथ ही सड़कों पर लगी टेली, रेडी के कारण एक्सीडेंट का खतरा भी बना रहता है। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा जगह-जगह देहरादून के वार्डों में भी कैमरे लगाए जाएंगे। इंफोर्समेंट टीम भी अतिक्रमण को हटाने का काम करेगी।
Author: Social Scan
देहरादून स्थित विधानसभा में बजट सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल के एक शब्द के वजह से उत्तराखंड में पहाड़ बनाम मैदान की राजनीति ने काफी शोर मचाया। वहीं राजनीतिक दलों और लोगों के दवाब के कारण मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पहले लोगों से माफी मांगा लेकिन जब उसके बाद भी मामला ठंडा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया बतौर राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि हम सभी भारत माता के संतान है और हमें कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए आगे उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया…
नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी बदमाश सरबजीत सिंह को उधम सिंह नगर की पुलिस गिरफ्तार कर बीते दिनों रूद्रपुर ला रही थी। इसी दौरान काशीपुर क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं वाहन पलटते ही अफरा तफरी मच गई और दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर हत्यारोपी सरबजीत सिंह एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर पास के गेहूं के खेत में छिप गया। वहीं जब पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने की…
नन्दा गौरा योजना के 40 हजार 504 लाभार्थियों को 01 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया वितरण योजना से विगत 05 वर्ष में 02 लाख 84 हजार 559 लाभार्थियों को कुल 09 अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार की धनराशि प्रदान की गई बालिका के जन्म और 12वीं पास करने पर दी जा रही है कुल 62 हजार की धनराशि। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे हैं अनेक कार्य-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को…
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का सदन मैं दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि रावत ने दूसरी बार लोकसभा में अपनी सरकार के ऊपर अवैध खनन का आरोप लगाया है वहीं उन्होंने कहा कि सदन में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन सभी बातों पर मुहर लगाई है जिन बातों को कांग्रेस पिछले 8 सालों से कहते आई है। आगे उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य मैं खनन की क्या स्थिति है सरकार इस पर श्वेत पत्र जारी करे साथ…
चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है, विभागीय मंत्री धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि चार धाम यात्रा के मध्य नजर तैयारियां जोरों पर है,उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भी चार धाम यात्रा की समीक्षा बैठक कर चुके हैं वहीं उनके द्वारा भी चार धाम यात्रा को लेकर दो बैठक की गई हैं, यात्रा रूट पर डॉक्टरों की तैनादगी और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि इस बार बद्रीनाथ और केदारनाथ के अस्पताल…
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजनीति करने में मै चूक गया यदि मैं भाजपा के तरीके से हवाई राजधानी घोषित कर दी होती तो भाजपा भाजपा के ट्रेलर्स को जुम्मे की नवाज,मुस्लिम यूनिवर्सिटी, छठ की छुट्टी याद नहीं आ रही होती वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने हरीश रावत के बात पर तंज कसते हुए कहा कि जब हरीश रावत की सरकार थी तब हरीश रावत आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए थे चाहे बात करें खनन की चाहे बात की जाए आबकारी की तो सभी जगह भ्रष्टाचार व्यापक मात्रा में पाई जा…
हरिद्वार में ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की लड़ाई 1977 से सिख समुदाय के लोग लड़ रहे हैं। परंतु 9 नवंबर 2000 में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद इस लड़ाई ने एक नया मोड़ ले लिया और पिछले एक साल से सिखों के इस आंदोलन ने तेजी पकड़ी है जान गोदड़ी गुरुद्वारा के अध्यक्ष हरजीत सिंह दुआ ने कहा कि हरिद्वार में पिछले नौ महीने से सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की याद में ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा बनाने की मांग को लेकर सिख समुदाय के विभिन्न संगठन आंदोलनरत हैं। एक तरफ गुरुद्वारा को लेकर मामला दो सरकारों के बीच है…
जनपद पौड़ी में वर्तमान में 58 अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चे हैं जिनको इस श्रेणी से बाहर लाने के लिए जिला अधिकारी के नेतृत्व में लगातार काम किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में 17 अति कुपोषित तो 41 कुपोषित बच्चे हैं। जिनको आप जिला स्तरीय अधिकारी जिला अधिकारी के निर्देशों के बाद गोद लेकर उन्हें इस श्रेणी से बाहर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि जनपद पौड़ी में 58 कुपोषित बच्चे वर्तमान में है जिनको जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लेकर उन्हें…
वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल 31 मार्च को हो रहा है समाप्त, चर्चाओं में वरिष्ट आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन का नाम नए मुख्य सचिव, 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं आनंद वर्धन, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्धता मिलने के बाद भी उत्तराखंड में रहकर कार्य करना चाहते हैं आनंद वर्धन, वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए किया है आवेदन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु और प्रमुख सचिव एल फेनई भी है माने जा रहे थे दावेदारी की रेस में, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं आरके सुधांशु और एल फेनई,
@IndianExpress द्वारा जारी की गई 100 सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची में सीएम pushkardhami को देश के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में 32वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले वर्ष वह 61वें स्थान पर थे। यह छलांग इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री जी ने अपनी नेतृत्व क्षमता, कड़ी मेहनत और समर्पण से राज्य के विकास को नया आयाम दिया है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा हैं, जो न केवल राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करते हैं, बल्कि देश की राजनीति में…
देहरादून: हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को लोकसभा में अवैध खनन से भरे ट्रकों और उनसे सड़कों पर जनता की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने लोकसभा स्पीकर के जरिए केंद्र सरकार से मांग की कि अवैध तरीके से खनन सामग्री से भरे तेज गति से सड़कों पर चल रहे वाहनों की निगरानी के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए। उन्होंने अवैध खनन सामग्री ढोने वाले ट्रक मालिकों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा दूसरी बार हुआ जब हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने…
27 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक को मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा वैधानिक तरीके से ज्ञात स्रोतों की आय से अधिक चल-अचल संपत्ति अर्जित किए जाने एवं भ्रष्टाचार के संबंध में शपथ पत्र लगाकर शिकायत पत्र प्रेषित किया। पूर्व में भी एक आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा मंत्री श्री गणेश जोशी के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत की थी जिसको कि शपथपत्र के अभाव में माननीय न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसी से संबंधित कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने शपथ पत्र लगाकर एवं समस्त अचल…
हल्द्वानी में चोरगलिया क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने उपजिलाअधिकारी को ज्ञापन देते हुए नंधौर नदी से होने वाले नुकसान से गांव को बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इससे पहले बाढ़ सुरक्षा नियंत्रण के कार्यों में लीपापोती की गई जिसकी वजह से पिछले साल की आपदा में बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा के सभी कार्य ताश के पत्तों की तरह बह गए। इसलिए इस बार ग्रामीणों को पहले से चिंता सता रही है क्योंकि गलत तरीके से खनन होने के कारण नंधौर नदी का मुहाना ग्रामीण क्षेत्र की ओर…
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर गौचर से सिवाई तक साढ़े 6 किलोमीटर लंबी मुख्य टनल के आर होने पर एच सी सी डी बी एल कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की है। मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत गौचर से सिवाई तक 6.5 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन की मुख्य सुरंग का निर्माण 2021 में शुरू किया गया था। जिसे रात-दिन के अथक प्रयासों से कंपनी ने ब्रेक थ्रो करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस सुरंग को आरपार करने में इस महत्वपूर्ण एस्केप सुरंग का पूरा…
हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा समाप्त होते ही आज बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर SDM अजय वीर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अवैध…
