उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को राजस्व परिषद सभागार में जिलाधिकारियों के साथ राजस्व वादों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि धारा 34 एवं 143 से सम्बन्धित एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों को अगले तीन माह में निपटारा कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को धारा – 34 और 143 से सम्बन्धित वादों में गम्भीर अनियमितताओं पर तत्काल विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विकासनगर के तहसील को वादों के निस्तारण में धीमी गति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
Author: Social Scan
हरिद्वार में स्थानीय व्यापारियों से भेंट कर नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म पर संवाद किया। इस अवसर पर व्यापारियों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और आम जनता को घटी हुई GST दरों के बारे में जागरूक करें, ताकि उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुंचे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में लागू GST 2.0 केवल टैक्स सुधार नहीं है, बल्कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का संकल्प है। इस पहल से न केवल व्यापारियों को लाभ मिलेगा बल्कि स्थानीय उत्पादन और स्वदेशी उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर माननीय विधायक Madan…
जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1905 पर पंजीकृत शिकायतों के निस्तारण हेतु की जा रही विभागवार कार्यवाही की समीक्षा की गई। सीडीओ ने विद्युत विभाग, कृषि विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी, पेयजल आदि विभागों से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने एवं शिकायतकर्ता को की गई कारवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की…
उत्तराखंड के विकासनगर तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिकॉर्ड रूम से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज गायब होने की खबर है। यह मामला तब उजागर हुआ जब एक वकील ने RTI के तहत सेंट्रल होपटाउन के 1975-76 के आवंटन से संबंधित पत्रावली और ले-आउट नक्शे की प्रति मांगी। जवाब में रिकॉर्ड कानूनगो ने बताया कि पत्रावली तो उपलब्ध है, लेकिन ले-आउट की शीट गायब है। सवाल यह है कि इतना महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज आखिर रिकॉर्ड रूम से कैसे गायब हो गया? इस मामले को लेकर एडवोकेट तरुण कुमार ने देहरादून के जिलाधिकारी से मुलाकात की और इस…
मसूरी में अवैध खनन का मुद्दा गरमा गया है। मसूरी माल रोड पर हो रहे कथित खनन के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की षहर अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल ज़ोरदार नारेबाजी की बल्कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले को रोककर सड़क पर ही घेराव कर दिया। वह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मसूरी गढ़वाल टेरेस रेस्टोरेंट के सामने, जहां पहाड़ को मशीनों से काटे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि यह खनन नियमों और प्रतिबंधों को…
पटेलनगर, देहरादून में “जीएसटी बचत उत्सव” के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से भेंट कर GST की घटी दरों के संबंध में संवाद किया। इस संबंध में उनसे स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है और जीएसटी की दरों में कमी से समाज में सभी वर्गों के जीवन को खुशहाल बनाने की ऐतिहासिक पहल हुई है। निश्चित रूप से जीएसटी का यह उत्सव आगामी दीपावली के पर्व के दौरान आम लोगों के…
एडवोकेट विकेश नेगी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “बॉबी पंवार युवाओं के हितैषी नहीं, बल्कि उन्हें अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आंदोलन अब बेरोज़गारों का नहीं, बल्कि राजनीतिक मंच बन चुका है।” नेगी का दावा है कि उन्होंने बेरोज़गारों की मांगों को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की, लेकिन इसके लिए जब-जब बॉबी पंवार से जरूरी दस्तावेज़ मांगे, उन्होंने एक भी कागज़ उपलब्ध नहीं कराया। सवाल ये है कि अगर आंदोलन सचमुच युवाओं के भविष्य के लिए है तो पारदर्शिता से क्यों भागा जा रहा है.? यही नहीं, आंदोलन के दौरान लगे…
कैम्प कार्यालय परिसर से नगर निगम, देहरादून द्वारा संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का फ्लैग ऑफ किया। स्मार्ट तकनीक आधारित यह पहल देहरादून को साफ-सुथरा रखने के साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। नगर निगम द्वारा बेड़े में शामिल की गई उन्नत मशीनों से सड़कों की नियमित सफाई अधिक प्रभावी और तेजी से होगी। साथ ही धूल व प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। देहरादून सहित समस्त उत्तराखण्ड को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मेयर देहरादून Saurabh Thapliyal जी सहित अन्य…
सचिवालय में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को दिव्यांगजनों के लिए संपूर्ण प्रदेश में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन शिविरों में दिव्यांगजनों को चिकित्सा सुविधाओं के साथ ही प्रमाण-पत्र, कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण भी मौके पर ही उपलब्ध कराए जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को सभी योजनाओं का लाभ पूरी सुगमता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए। इस वर्ग की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होना चाहिए। दिव्यांगजनों को विभिन्न शासकीय सेवाओं में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान प्रावधानों के…
जालौन कोल्ड स्टोर प्रताप पुरा में कोल्ड स्टोर पर कब्जा करने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास पुलिस आने से बिफल हुआ, आपको बता दे ग्राम प्रतापपुरा मे जालौन कोल्ड स्टोर स्थापित है जिसका संचालन प्रेम कुमार गुप्ता उर्फ कल्लू करते हैं इस कोल्ड स्टोर में विनय महेश्वरी पूर्व में साझेदार थे कल रात को 7:30 बजे विनय महेश्वरी रामनरेश तिवारी संजू गुर्जर अपने अपने साथ तमाम अवैध असलाहा लाठी लेकर, कब्जा करने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंच गए जिसमें कुछ लोग मुंह वाधे थे, पुलिस के आने पर मौके से भाग…
देहरादून में पेपर लीक प्रकरण को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे युवाओं से सीधे संवाद करने जिलाधिकारी सवीन बंसल और एसएसपी अजय सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनरत छात्रों को समझाने और बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश की, लेकिन युवाओं ने साफ शब्दों में कहा कि अब आश्वासन नहीं, केवल ठोस कार्रवाई चाहिए। वहीं, जिलाधिकारी ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर है। पिछले कुछ वर्षों में 25 हजार से ज्यादा पारदर्शी भर्तियां इसका सबूत हैं। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ…
रुड़की के मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अवैध गैस चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया और क्षेत्र में सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलौर क्षेत्र में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत रात के समय कार्रवाई करते हुए गैस चोरी के एक बड़े कैप्सूल और 23 सिलेंडरों को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया कैप्सूल अवैध तरीके से गैस ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल हो रहा था और यह लंबे समय से चल रहे गैस चोरी के नेटवर्क का हिस्सा था। कुछ दिन पहले प्रशासनिक टीम ने भी गैस प्लांट इलाके में कार्रवाई की…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया माहरा ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की नौकरियों से खिलवाड़ कर रही है, पेपर लीक घोटाले में हाकम सिंह जैसे लोगों को दोबारा संरक्षण मिल रहा है और सरकार सीबीआई जांच से बच रही है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 3 अक्टूबर तक परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की घोषणा नहीं हुई तो कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी और पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ेगी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के भविष्य के…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदादेवी राजजात यात्रा के तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित विभागों और स्टेक होल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शीघ्र तैयार की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा की ऐतिहासिकता, विशिष्टता और मौलिकता से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए। उन्होंने इसकी डॉक्यूमेंट्री भी तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा…
आज शहीद राइफलमैन नरेश उनियाल जी के आवास से मिट्टी का संग्रहण कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारम्भ किया। इस दौरान शहीद नरेश उनियाल जी के चित्र पर माल्यार्पण और शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित है, जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। हमारे लिए यह गर्व का अवसर है जब हम उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सबसे बड़ा बलिदान दिया। शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि जीवन का वास्तविक…
