उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल आदरणीय Bhagat Singh Koshyari जी से उनके देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर उन्हें आंग्ल नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी।
Author: Social Scan
उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है….सोशल मीडिया पर उर्मिला सनावर के एक वीडियो और ऑडियो सामने आने के बाद मामले में कथित वीवीआईपी को लेकर नई बहस छिड़ गई है…..अब इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ती और अखिल भारतीय पीपल अगेंस्ट रेप इन इंडिया की प्रमुख योगिता भयाना ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की……प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान योगिता भयाना ने कहा कि उर्मिला सनावर द्वारा जारी ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट्स की गंभीरता से जांच होनी चाहिए….उन्होंने आरोप लगाया…
देहरादून मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ पुनर्निर्माण व बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा की। सचिवालय में संबंधित विभागों व जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक। चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर जोर। दर्शन टोकन के साथ लाइव नंबर व संभावित समय डिस्प्ले अनिवार्य करने के निर्देश। दिव्यांग व असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर व गोल्फ कार्ट की व्यवस्था होगी। साइनेंज व QR कोड आधारित सूचना पटल लगाने के निर्देश। केदारनाथ रोपवे के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अभी से तैयारिया तेज https://youtu.be/DgUkRJ-9N7g?si=5dDkChu4KmA1KaEh
देखें आदेश,केंद्र में किस विभाग में मिली आईएएस बगौली को प्रतिनियुक्ति….. नई दिल्ली। उत्तराखंड1 कैडर के आईएएस शैलेश बगौली प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में जाएंगे। सालनके आखिरी दिन 31 दिसम्बर को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संयुक्त सचिव/संयुक्त सचिव के समकक्ष स्तर के 35 अधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है, जिनका वेतनमान वेतन मैट्रिक्स के स्तर 14 के अनुसार होगा: देखें आदेश शैलेश बगौली, आईएएस (यूडी:2002) को राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, श्री नवल किशोर राम,…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज की 6वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री आनन्द बर्द्धन एवं निदेशक मंडल द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में अपर सचिव एवं एमडी सुश्री झरना कमठान ने हाउस ऑफ हिमालयाज की अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से अधिक से अधिक क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स एवं स्वयं सहायता समूहों को जोड़ कर हाउस ऑफ हिमालयाज में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स और स्वयं सहायता समूहों को और अधिक मजबूत किए…
देहरादून में नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों से आत्मीय संवाद किया। उनका अनुभव, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उत्तराखंड के वीर सैनिक हमारा गौरव हैं और हमारी सरकार सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान, पुनर्वास और समग्र कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उनके हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। साथ ही सैनिकों को प्रदान की जाने वाली पुरस्कार एवं सम्मान राशि में भी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों और पूर्व सैनिकों की वीर भूमि है और राज्य सरकार उनके सम्मान, पुनर्वास एवं कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील एवं सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सैनिक पुत्र होने की वजह से उन्होंने सेना के अनुशासन, त्याग और देशभक्ति को करीब से देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सैनिकों से संबंधित हर कार्यक्रम में जाने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में शहीद आश्रितों, पूर्व सैनिकों और सेवा निवृत्त सैन्य कर्मियों…
हर मोर्चे पर भी विफल हो चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री कार्मिक एवं पेंशनर्स इलाज के लिए खा रहे दर-दर की ठोकरें विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदेश के कार्मिकों/पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड से इलाज दिलाने में नाकाम हो चुके स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की बर्खास्तगी को तहसील में प्रदर्शन कर मा.मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा नेगी ने कहा कि प्रदेश के कार्मिकों एवं पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड की विसंगतियां एवं अन्य लापरवाही के चलते अधिकांश सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज…
अंकित हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग अब और तेज होती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच अब लोक कलाकार भी इस आंदोलन से जुड़ने लगे हैं। लोक गायक किशन महिपाल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक जनता सड़कों पर उतरकर दबाव नहीं बनाएगी, तब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की बेटी का मामला है और न्याय के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। वहीं लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने सरकार से निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राजकीय राजमार्गों, वन भूमि व राजस्व भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ स्वतः संज्ञान लिए जाने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट की खण्डपीठ ने सभी विभागों के सचिवों सहित गृह सचिव से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में सरकारी भूमि में अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए किस तरह से टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। उसकी 8 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 8 जनवरी 2026 की तिथि नियत की हैपूर्व…
वायु प्रदूषण नियंत्रण पर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली बैठक एनसीएपी की छठी बैठक में वायु गुणवत्ता सुधार पर समीक्षा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की प्रगति रिपोर्ट। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी विभागों को सख्त निर्देश। स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर। परिवहन, पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास विभाग की अहम भूमिका तय। जन-जागरूकता और वृक्षारोपण अभियान तेज करने के निर्देश। डिजिटल डिस्प्ले से आमजन को वायु गुणवत्ता की जानकारी देने पर सहमति। https://youtu.be/H80ZzGpCzi0?si=XTMEnwxr2o_BQ8fj
जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के अनुसार टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे काफ़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों में से लगभग 60 घायल…
केंद्र सरकार ने जारी की ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि राज्य में खनन सुधार पर केद्र की मोहर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया है। धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। इनमें ई-नीलामी प्रणाली, सेटेलाइट आधारित निगरानी, सख्त अनुपालन व्यवस्था, अवैध खनन पर रोक को आधुनिक माइनिंग सर्विलांस सिस्टम का सुदृढ़ीकरण मुख्य है। साथ ही खनन लॉट के…
सचिवालय में नव वर्ष के अवसर पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रमुख पर्यटक स्थलों, अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगुंतकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। पुलिस द्वारा नियमित रूप से रात्रि कालीन गश्त की जाए। अनियंत्रित और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए। यह भी सुनिश्चित हो कि चेकिंग के नाम पर आम जनता एवं पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान…
देहरादून में स्व. उमेश अग्रवाल जी की 66वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. उमेश अग्रवाल जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने आचरण, विचार और कर्मों के माध्यम से समाज को सेवा, संस्कार और समर्पण का मार्ग दिखाया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर माननीय राज्य सभा सांसद Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री Ajaey Kumar जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी, Umesh…
दयालपुर क्षेत्र में स्थित ‘नॉर्थ एवेन्यू’ प्रोजेक्ट को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां हाई टेंशन बिजली टावरों के बीच पूरे प्रोजेक्ट को काटकर फ्लैट और प्लॉट बेचे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई फ्लैटों के अंदर ही सरकारी बिजली के खंभे लगे हुए हैं, इसके बावजूद बिल्डर बेखौफ होकर इन्हें ग्राहकों को बेच रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सरकारी बिजली का खंभा सीधे फ्लैट के अंदर खड़ा है, जो किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। इसके बावजूद बिजली विभाग को बार-बार…
