अंकित हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग अब और तेज होती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच अब लोक कलाकार भी इस आंदोलन से जुड़ने लगे हैं। लोक गायक किशन महिपाल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक जनता सड़कों पर उतरकर दबाव नहीं बनाएगी, तब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की बेटी का मामला है और न्याय के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। वहीं लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने सरकार से निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना जरूरी है, ताकि सरकार और कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा बना रहे। प्रसिद्ध लोक गायिका मीना राणा ने भी सीबीआई जांच का समर्थन करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच से ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकता है और कानून पर लोगों का विश्वास कायम रह सकेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- शंखनाद का नाद निकला फर्जी
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
Monday, November 2

