मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रदेश भर में किया जाए। बैठक के दौरान 01 नवम्बर से 09 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं पर्यटन के साथ ही सड़कों एवं नेटवर्क की कनेक्टिविटी के…
Author: Social Scan
नैनीताल ज़िले के कालाढुंगी क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दो पिकअप वाहनों को पकड़ा, जिनमें कथित रूप से गौमांस भरा हुआ था, मामला बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र का है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि बैलपड़ाव पुलिस और वन विभाग के कुछ कर्मियों ने पैसे लेकर वाहनों को चौकी से जाने दिया. इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा फैल गया, संगठनों ने आरोप लगाया कि बैलपड़ाव चौकी में बैठे पुलिसकर्मियों और फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से यह अवैध मांस तस्करी हो रही है,उन्होंने चौकी इंचार्ज को तत्काल…
आज भैया दूज के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल हेतु बंद हो गए। कपाट बंद होने से पूर्व बाबा केदार की पूजा-अर्चना में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इन दिव्य और भावनात्मक क्षणों में श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित होकर अपार शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। बाबा केदार के प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, शान्ति एवं खुशहाली से परिपूर्ण रहे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार के प्रयासों से इस वर्ष चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री केदारनाथ…
देशभर में 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो गया है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बिहारी महासभा छठ महापर्व तैयारियों में जुट गई है. बिहार महासभा ने आज छठ पर्व की तैयारी को लेकर बैठक की है बैठक में छठ घाटों की सफाई व्यवस्था ट्रैफिक व्यवस्था समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। आपको बताते चले कि संतान की कुशल कामना के लिए महिलाएं यह कठिन निर्जला व्रत रखती हैं. देहरादून में कई जगहों पर छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा, इसमें मालदेवता, टपकेश्वर, प्रेमनगर, चंद्रबनी जैसे कई स्थान शामिल हैं. बिहारी महासभा के अध्यक्ष लल्लन…
कार्यदायी संस्थाओं को तय समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार आनंद बर्द्धन बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बद्रीनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, इस दौरान मुख्य सचिव को पुलिस द्वारा गॉड ऑफ़ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद मुख्य सचिव कार से भगवान बद्रीनाथ धाम पंहुचें जँहा उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सेवा और संरक्षण, हमारे जीवन को आगे बढ़ाता…
पुलिस महा निरीक्षक कार्यालय की भूमिका भी संदिग्ध हो रही प्रतीत दो पुलिसकर्मी आयात करने के पीछे के रहस्य का हो पर्दाफाश हरिद्वार भूमि घोटाले में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी का है मामला आईजी कार्यालय व भूमि हड़पने वाले गठजोड़ की हो जाच कहीं उच्चाधिकारी दबाव में तो नहीं कराई गई पावर ऑफ अटॉर्नी! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हाल ही में जनपद हरिद्वार के ग्राम सुनहरा में लगभग 50 करोड रुपए की बेशकीमती भूमि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए हड़पने के खेल के…
बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, वर्ष 2026 की यात्रा तैयारियों के दिए निर्देश केदारनाथ धाम पहुँचे मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज बुधवार को भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और…
भारत का पहला कंजर्वेशन रिजर्व, आसन वेटलैंड, इन दिनों विदेशी पक्षियों और पर्यटकों से गुलज़ार है। विकासनगर की इस खूबसूरत झील पर मेहमान पक्षियों के स्वागत के लिए क्या खास इंतजाम किए गए हैं, आइए दिखाते हैं इस विशेष रिपोर्ट में…देहरादून से महज 40 किलोमीटर दूर, विकासनगर में बनी आसन बैराज की झील अब प्रवासी पक्षियों की चहल-पहल से जीवंत हो उठी है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही इन पक्षियों की चहचहाहट ने इस झील को और भी रंगीन बना दिया है। 2005 में देश का पहला कंजर्वेशन रिजर्व घोषित हुआ यह वेटलैंड, 2020 में उत्तराखंड का पहला रामसर…
जिलाधिकारी कुमार ने स्वाला में कार्यरत JCB ऑपरेटरों और कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार मंगलवार देर रात स्वाला पहुंचे, जहाँ उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव कार्य में लगातार जुटे JCB ऑपरेटरों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने मिठाई वितरित कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि “आप सभी ने पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में, दिन-रात फील्ड में रहकर जोखिम उठाते हुए सड़क को सुचारु बनाए रखने में जिस समर्पण और जिम्मेदारी…
दिवाली के चका चौन्द् के बीच आतिशबाजी हो रही है, खुशियां बनाई जा रही है, हर तरफ उत्साह और उमंग है सत्ता के गलियारों में तो दिवाली की रौनक कुछ ज्यादा ही है … विधायकों के चेहरे पर मुस्कान है हर कोई इसी उम्मीद में मुख्यमंत्री के दरबार में जारी लगा रहा है कि शायद केबिनेट विस्तार होगा तो जगह मिल जाए… तमाम नेता मुख्यमंत्री के दरबार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी हाजिरी लगाई, और स्पीकर रितु खंडूरी ने भी सीएम के आवास पर जाकर दीपावली की बधाई दी लेकिन इसी दीपावली पर बिशन सिंह चुफाल है ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। साथ ही पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रतिवर्ष ₹100 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। पुलिस कल्याण निधि के अंतर्गत वर्तमान में प्रावधानित ₹2.50 करोड़ की धनराशि को बढ़ाकर ₹4.50 करोड़ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त…
केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय : राज्यपाल गुरमीत सिंह राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्थाओं एवं प्रशासन की तत्परता की सराहना की उत्तराखंड के सतत विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मंगलवार सुबह प्रातः 8:45 बजे बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए तथा विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। राज्यपाल के धाम आगमन पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा वीआईपी हैलीपैड पर पुष्पगुच्छ…
दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संवेदनशीलता और अपनत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दीपावली आपदा प्रभावित परिवारों के बीच में जाकर मनाई। मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुँचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की मांग अनुसार अधिकारियों को…
अब तक 26,000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी — मुख्यमंत्री धामी बोले, पारदर्शिता हमारी पहचान सीएम धामी ने कहा — प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हमारी प्रतिबद्धता, भर्ती प्रक्रिया अभियान की तरह जारी रहेगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति पत्र प्राप्त होना नवनियुक्त कार्मिको और उनके परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर है। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की, हरिद्वार में नव निर्मित भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। ये कार्यालय मात्र भौतिक संरचना नहीं, बल्कि संगठन की वैचारिक दृढ़ता, अनुशासन और सेवा-संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा एवं संगठन शक्ति के बल पर आज जन-जन के विश्वास का पर्याय बन चुकी है। यही संगठन वह विराट शक्ति है, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्र ने सुशासन, विकास और आत्मनिर्भरता की जो गति प्राप्त की है, वह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत…
