लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी, ओडिशा की पुरी सीट पर वोटिंग के बीच ईवीएम खराब होने की जानकारी सामने आई है. राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कहना है कि धीमी वोटिंग चल रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग सुचारू मतदान सुनिश्चित करे.आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भी कहा कि दिल्ली के कुछ इलाके में धीमी वोटिंग हो रही है. चांदनी चौक का दिल्ली गेट इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है. यहां पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में लाइन लगी है और पिछले 2 घंटे […]
Author: Social Scan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के पाटलिपुत्र पहुंचे, पीएम मोदी बीजेपी के पाटलिपुत्र से उम्मीदवार राम कृपाल यादव के लिए प्रचार करने पहुंचे. पीए मोदी ने इस मौके पर लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि LED के जमाने में लालटेन लेकर घूम रहे हैं, वो भी सिर्फ एक घर में रोशनी हो रही है, इन लाालटेनियों ने बिहार में अंधेरा किया है. पीएम ने कहा कि चुनाव के नतीजे क्या आने वाले हैं उसका एग्जीट पोल चालू हो गया है. पीएम मोदी ने कहा आप समझ लीजिए जब यह इंडी गठबंधन वाले सोते, उठते, जागते, बैठते ईवीएम […]
जबलपुर। विद्युत लाइन के रखरखाव कार्य के दौरान मामूली विवाद पर कुछ लोगों ने मिलकर बिजली कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। विवाद उस समय आरंभ हुआ अब उजारपुरवा अन्ना मोहल्ला में विद्युत लाइन तक पहुंच रहे पेड़ की टहनियों की छंटाई की जा रही थी। इसी दौरान नागराज नायडू, केशव, मोहन और कुछ अन्य स्थानीय लोग आए गए। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा नहीं थे, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। बिजली कंपनी के ठेका कर्मियों […]
जबलपुर। जबलपुर से निकलने वाली 50 से ज्यादा यात्री ट्रेनों में अवैध तौर पर खाना बेचने वाले अवैध वेंडर और बेस किचन संचालकों के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। नईदुनिया ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया, जिसका असर यह हुआ कि शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आरपीएफ के साथ मिलकर तीन बेस किचन में छापे मारे। गुणवत्ताहीन खाना और खाद्य सामग्री मिली जांच टीम शीला टाकीज के पीछे नेहरू नगर पहुंची, जहां पर ट्रेनों में राजकुमार रजक द्वारा बेस किचन व आदेश नामक आइसक्रीम सेंटर से बिना नाम निर्धारित अनुमति […]
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान आज यानी 25 मई को जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है. जिस दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की सदर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी के लोगों को बिना किसी वजह के थानों में बंद किया जा रहा है. उन्होंने कहा पीडीपी के एजेंट्स को थाने में बंद किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि कई जगहों पर EVM की शिकायत है. लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान आज यानी 25 मई को जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है. जिस […]
जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आया है। जहां, एक 13 वर्षीय किशोरी का सिहोरा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक के साथ विवाह हुआ। दोनों पक्षों ने गुपचुप तरीके से एक मंदिर में जोड़े के सात-फेरे कराए। पुजारी के साथ ही सात-फेरे लेने के लिए तैयार होने वाले युवक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कस सकता है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला विवाह संस्कार के छायाचित्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला। इस मामले में कुछ लोगों ने […]
जबलपुर। भेड़ाघाट के पचवंटी घाट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना हुई। युवक कटंगी से नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे उसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के साथ नाव का ठेका लेने वालों ने मारपीट की। पीड़ित युवकों ने कहा कि ठेकेदार के अलावा वहां के स्थानीय नाविक भी इस मारपीट में शामिल थे। भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। लक्ष्मण पटेल और कुछ लोग भंडारा कर रहे थे युवकों ने बताया कि नाविक उन्हें नर्मदा में डुबाेने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान युवकों ने बीच बचाव किया। […]
उत्तर प्रदेश के नोएडा से साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ठगों ने पीड़ित को 25 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट किया और इसके बाद 35 लाख रुपये ऐंठ लिए. आरोपियों ने पीड़ित को यह कहकर डराया था कि उनके नाम पर एक पार्सल मिला है, जिसमें ड्रग्स को रखकर तस्करी की जा रही थी. फिलहाल पीड़ित युवक ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है. घटना नोएडा के सेक्टर 31 की है. पीड़ित युवक का नाम हेमंत छाबड़ा है. हेमंत के मुताबिक, एक मई को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया […]
उज्जैन। गौतम मार्ग को चौड़ा करने में बाधा बने 22 धार्मिक स्थलों में से 18 धार्मिक स्थलों का जरूरी हिस्सा दो दिन सतत चली कार्रवाई में हटा दिया गया। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान एक विशेष वर्ग ने हल्का विरोध भी किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक तक को आना पड़ा। घंटेभर की बहस, बातचीत के बाद नगर निगम ने विरोध को दबाकर चिह्नित हिस्सा हटाकर ही दम लिया। प्रशासन ने दावा किया कि शेष धार्मिक स्थलों का जरूरी हिस्सा भी एक-दो दिन में हटा दिया जाएगा। जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा […]
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर की पत्नी की हत्या कर दी गई. 25 मई की सुबह जब वह गोल्फ खेलकर घर वापस लौटे तो घर में मौजूद सामान बिखरा हुआ था. साथ ही उनकी पत्नी का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. घटना शानिवार यानि 25 मई सुबह की है. यहां बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर पर लूटपाट […]
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार श्रावण मास की शुरुआत सोमवार के दिन होने से पहले ही दिन भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। महापर्व शुरू होने में दो माह का समय शेष है, ऐसे में मंदिर समिति श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी, श्रावण महोत्सव व दर्शन व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार कर रही है। 4 जून को चुनाव आचार संहिता समाप्त के बाद प्रबंध समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। श्रावण मास में महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में विशेष बदलाव होता है। भगवान […]
इंदौर। गर्मी शहर में कई स्थानों पर पेयजल समस्या देखने को मिल रही है। वहीं शनिवार को इस समस्या के विरोध में भाजपा पार्षद ने धरना दे दिया। दरअसल, पानी की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 65 के पार्षद कमलेश कालरा स्नेह नगर पानी को टंकी पहुंचे और अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए।
भोपाल। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुराना कबाड़खाना इलाके में एक दोमंजिला इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। इमारत में बिस्किट की बेकरी का संचालन होता है। आसपास के लोगों और राहगीरों ने जब बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद न्यू कबाड़खाना, फतेहगढ़, पुल बोगदा और बैरागढ़ से दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास रहने वाले भी दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी […]
महाराष्ट्र के पुणे पोर्शे हादसे में नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभी तक नाबालिग आरोपी के बिल्डर पिता का दावा था कि हादसे वाले दिन बेटा नहीं, बल्कि ड्राइवर गाड़ी चला रहा था. लेकिन अब ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने उस पर झूठे बयान दर्ज करवाने के लिए दबाव डाला था. ड्राइवर ने सुरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई, बंधक बनाया गया और पुलिस के सामने झूठे बयान दर्ज करवाने के लिए जोर […]
देवास। जिले में चल रहे भीषण गर्मी के दौर के बीच पानी व बिजली को लेकर कई क्षेत्रों में घमासान मचा हुआ है। इसके लिए लोग सड़क पर उतर रहे हैं और विवाद भी हो रहे हैं। ऐसे ही तीन मामलों में से दो में शासकीय कार्य में बाधा, नुकसान सहित एक अन्य में मारपीट का केस दर्ज हुआ है। एक मामले में सरपंच व उसके स्वजन भी आरोपी हैं। पानी के लिए प्रदर्शन, कई गांवों की बिजली बंद कराई देवास के खातेगांव क्षेत्र के जियागांव में जल संकट को लेकर शुक्रवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। जियागांव ग्रिड पर […]
पुणे कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दादा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर जुर्म कबूलने के लिए दबाव डाला, ताकि पोते को बचाया जा सके। बता दें, आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सीपी पुणे अमितेश कुमार ने बताया, नाबालिग आरोपी के दादा को पुणे पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी 365 और 368 के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे होश […]
