सीएम पुष्कर धामी पिथौरागढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर दोपहर को पिथौरागढ़ पहुंचे जहां पर देव सिंह मैदान में सहकारिता मेले का उद्घाटन करने के साथ करोडों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और सहकारी विभाग के द्वारा लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के द्वारा जिले में किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व सीएम पुष्कर धामी ने मुनस्यारी के सीमांत गांव मिलम में सुबह आईटीबीपी जवानों और ग्रामीणों से मुलाकात भी की। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल सहित आदि…
Author: Social Scan
नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने नैनीताल जिले के कप्तान के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है..कार्यभार लेते ही नए कप्तान के सामने ना सिर्फ यातायात मैनेजमेंट चुनौती है तो 4 नवम्बर राष्ट्रपति के दौरे को सकुशल सम्पन्न करना चुनौती है…नव नियुक्त एसएसपी मंजूनाथ ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के लिये तैयारियां पूरी की जा रही हैं यातायात के साथ सुरक्षा बेहतर रहे इसके लिये फोर्स को लगाया जा रहा है साथ ही शासन स्थर पर भी तैयारियां की गई हैं। नैनीताल पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंजूनाथ टीसी ने कहा कि नैनीताल में पुलिस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेआज पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ सीमांत गांव मिलम में ITBP के वीर जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। दर्गम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सेवा में समर्पित हमारे जवानों की प्रतिबद्धता और सीमांत क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्रेरणादायक है। इस दौरान जवानों के साथ बात कर राष्ट्र के प्रति उनके सेवा भाव और समर्पण को नमन किया। इसके उपरांत ग्रामीणों से भी आत्मीय संवाद कर सीमांत क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं साझा की। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम…
जनपद भ्रमण पर विकासखंड मुनस्यारी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जी.जी.आई.सी.) हेलीपैड मुनस्यारी में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। पुलिस के जवानों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान प्रदान किया गया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने भारी संख्या में उपस्थित मुनस्यारी क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं स्थानीय नागरिकों से भेंट की तथा उनके स्नेहस्वरूप भेंट किए गए पुष्पगुच्छ स्वीकार किए और समस्त उपस्थित नागरिकों के स्नेह के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने तत्पश्चात आईटीबीपी की 14वीं बटालियन मुनस्यारी पोस्ट पहुंचकर जवानों से मुलाकात की।…
शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र — मुख्यमंत्री धामी ने की परियोजना की समीक्षा मुख्यमंत्री धामी ने “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पर्यावरणीय दृष्टि से और मजबूत और आकर्षक बन सके। मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा…
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विभाग द्वारा “निनाद उत्तराखंड” शीर्षक से एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन 1 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। यह नौ दिवसीय कार्यक्रम उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, कला, संगीत, नृत्य और साहित्य की समृद्ध परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता और परंपरागत लोकजीवन का जीवंत प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन दिवस पर लोकनृत्य प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी,…
उत्तराखंड में इस बार दीपावली पर दीयों के साथ-साथ शराब की बिक्री ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया। आबकारी विभाग के मुताबिक, त्योहारों के 15 दिनों में प्रदेशभर में शराब की बिक्री 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई — जो पिछले साल के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत ज्यादा है। आबकारी विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर दीपावली के बाद तक शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर और ऊधमसिंहनगर जैसे शहरों में शराब दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। कई दुकानों पर प्रीमियम और विदेशी ब्रांड की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, उधम सिंह नगर में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव में सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा छठ व्रतियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। छठ पूजा हमारी सनातन संस्कृति की उस दिव्य परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आस्था, अनुशासन, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संगम दिखाई देता है। यह पर्व हमें जीवन में संयम, श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति सम्मान का संदेश देता है। इस अवसर पर…
प्रदेशभर में लोक आस्था का पर्व छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भी सपरिवार प्रेमनगर स्थित टोंस नदी के घाट पर पहले अस्ताचलगामी और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। https://youtu.be/HYM2OVUs_cI?si=bcEnwLR85SRzYIqC
देहरादून में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ में सम्मिलित होकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाड़ियों व युवा साथियों को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजित हो रहा सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को गाँव-गाँव से खोजकर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का एक व्यापक अभियान है हमारी सरकार उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है, आज हमारे खिलाड़ी वैश्विक पटल पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर माननीय…
सोमवार को मुख्यमंत्री ने नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया। यह मेला केवल एक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को निरंतर गति प्रदान करता आ रहा है। हमारी सरकार द्वारा जहाँ एक ओर राज्य के शहरों से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं, वहीं हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं। https://youtu.be/dzTLURWT7Oo?si=Y6P7-pY5UO-fAZhz
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्य में पारदर्शिता और ईमानदारी को प्राथमिकता दें, ताकि राज्य के विकास में जनता का विश्वास और मजबूत हो सके। यह जन जागरूकता कार्यक्रम प्रदेशभर में विभिन्न माध्यमों — जैसे सेमिनार, कार्यशालाओं, जनसंपर्क अभियानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स — के जरिए आयोजित…
सीएम धामी बोले — “वाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को मिलेगा नया संबल” सीमांत माणा गाँव में संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति की अद्भुत संगम झलक बद्रीविशाल के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महोत्सव का संचालन भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, उत्तर भारत क्षेत्र के जनरल…
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में चिकित्सा व्यवस्था, डॉक्टर्स, उपलब्ध संसाधनों इत्यादि के संबंध में समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यूसेज चार्ज, 108 एम्बुलेंस समेत अन्य जानकारियां हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीडिया एवं अन्य माध्यमों से मरीजों को रेफर किए जाने की सूचना के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में रेफरल मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए। इस समिति के अध्यक्ष स्वयं जिलाधिकारी होंगे। जिलाधिकारी…
विधायक मनोज तिवारी ने रद्द कराया डॉक्टरों का स्थानांतरण तो यशपाल आर्या ने इस पर सरकार से पूछा ऐसा क्यों? जनता डॉक्टर चाहती थी, नेताओं ने राजनीति थमा दी 24 घंटे में धामी सरकार ने सीएचसी को उप-जिला अस्पताल बनाया, लेकिन विपक्ष को ‘बुखार’ चढ़ गया जनता को डॉक्टर मिले — कांग्रेस को दर्द हुआ! आदेश हुए जारी, फिर विरोध में हुए रद्द ‘फैमिली डॉक्टर पॉलिटिक्स’ का खुलासा पूर्व सीएम की नातिन और विधायक के करीबी पर सियासी हलचल डॉक्टर को ट्रांसफर के बाद पैर में चोट — मेडिकल सर्टिफिकेट देहरादून से! अब इलाज या बहाना? चौखुटिया में जनता के…
साहित्य, कला और संवाद के इस मंच पर देश-विदेश से आए लेखक, कलाकार और विचारक अपनी सृजनशीलता और अनुभूतियों से समाज को नई दिशा दे रहे हैं। ऐसे आयोजन न केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को वैश्विक पहचान भी दिलाते हैं। साहित्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर का दर्पण है, जो समाज के चिंतन को दिशा देता है। युवा पीढ़ी में साहित्य और कला के प्रति संवेदनशीलता व सृजनशीलता विकसित करने की दिशा में यह फेस्टिवल एक प्रेरणादायक और सार्थक पहल है।
