मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इगास के रुद्रप्रयाग पहुंचे जहां उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की साथ ही आपदा प्रभावितों के बीच बैठकर उनका दर्द साझा किया और उनको हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया, वही उन्होंने ज़मीन पर बैठकर चाय पी, उनकी बातें सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिया। https://youtu.be/X3RcnAGwAA4?si=1qqrtzcC-Fo8Dicl मुख्यमंत्री ने राहत व पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका दौरा जनता से जुड़ाव और संवेदनशीलता की मिसाल रहा।
Author: Social Scan
सचिवालय में ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना के मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। इस दौरान लकी ड्रॉ में इलेक्ट्रिक कार जीतने वाली नैनीताल जनपद निवासी सोनिया और टिहरी जनपद के जसवाल रावत से फोन पर वार्ता कर उन्हें शुभकामनाएं दी। टैक्स के प्रति जनता को जागरूक करने और अनियमितता पर रोक लगाने के उद्देश्य से आगे भी यह योजना जारी रहेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में नेक्स्ट जेन जी.एस.टी. व्यवस्था ने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश के राजस्व में निरंतर वृद्धि हो…
राष्ट्र के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिले में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा समेत अन्य द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिक शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी की शुरुआत हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम से हुई,…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान 14 अगस्त को हुई घटना, पांच सदस्यों के कथित अपहरण को लेकर स्वतः संज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। पूर्व के आदेश पर आज जांच अधिकारियों द्वारा मामले की सील बंद रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई। कोर्ट जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए 28 नवंबर तक सम्पूर्ण जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 28 नवंबर की तिथि नियत की है। आज हुई सुनवाई पर सरकार व मामले की जाँच कर रहे चार आईओ…
जनपद मुख्यालय पर आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ को अत्यंत उत्साह और धूम–धाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक विशाल ‘एकता मार्च’ का आयोजन किया गया। जिसमें ज़िले के माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलास्तरीय अधिकारियों, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र–छात्राओं, अन्य संगठन तथा समाज के सभी वर्गों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र को एकजुट करने के सपने को याद करना और लोगों में एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा…
बीते सितंबर माह में जनपद पौड़ी के पाबौ ब्लॉक के चैड़ गांव में घर पर प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। महिला ने दम तोड़ने से पहले एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया था। उस समय यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर गई थी कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाएं अस्पताल की जगह घर पर प्रसव करने को मजबूर क्यों हैं। अब इस संवेदनशील मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है, क्योंकि जन्मे हुए उस नवजात शिशु की भी लगभग एक माह बाद मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत की एकता और अखंडता के लिए आजीवन समर्पित, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सरदार पटेल जी के संकल्प और समर्पण से प्रेरणा लेकर देश आज ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनकी इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण, हम सभी को सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के विचारों को आत्मसात…
एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली ऋषिकेश निवासी तनु रावत इन दोनों विरोध को लेकर सुर्खियों में है। सुर्खियों में आने की वजह जयराम आश्रम की एक बिल्डिंग में रात को उत्तेजक कपड़ो में शूटिंग कर वीडियों वायरल करना है। इस लिए तनु रावत राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर के निशाने पर हैं। राघवेंद्र भटनागर ने राम के नाम से जुड़े परिसर में उत्तेजक कपड़े पहनकर वीडियो शूट कर वायरल करने पर विरोध किया है। इसी के साथ तनु रावत का फ्लैट खाली कराने की मांग जेआरए के प्रबंधक से की है। राघवेंद्र…
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा…
देहरादून: उत्तराखंड में नई आबकारी नीति के लागू होने के बाद शराब दुकानों के संचालन में आ रही बाधाओं ने सरकार की आय पर बड़ा असर डाला है। आबकारी विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹5,060 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक ₹2,409 करोड़ का राजस्व ही प्राप्त हुआ है, जो कि कुल लक्ष्य का मात्र 95.59 प्रतिशत है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कई जिलों में दुकानों के न खुलने या बंद रहने से राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार 9 जनवरी से राज्यभर में 41 दुकानों का संचालन रुक…
देहरादून: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आने की चर्चाएं जोरों पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का भी उद्घाटन कर सकते हैं. सैन्य धाम के उद्घाटन से पहले ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. सैन्य धाम निर्माण को लेकर एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने पत्र से जरिये पीएम मोदी से शिकायत की गई है शिकायतकर्ता एडवोकेट विकेश नेगी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर सैन्य धाम से जुड़ी शिकायत की है. https://youtu.be/-3-N29X1Mf8?si=OFxyOqFvTyB9zmt2
उत्तराखंड हाईकोर्ट में रामनगर के भाजपा नेता मदन जोशी के खिलाफ दंगा भड़काने व छोई में गौमांस के आरोप में 23 तारीख को ड्राइवर नासिर की पिटाई के मामले में उनकी पत्नी नूरजहां की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर दायर याचिका पर करते हुए। जांच अधिकारी से शोशल मीडिया से भड़काऊ फेसबुक पोस्ट हटाने के साथ ही निष्पक्ष जांच कर 1 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने एक सप्ताह बाद की तिथि नियत की है। आज हुई सुनवाई के दौरान पुलिस के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट को बताया वाहन में…
हजारों आंदोलनकारी आज भी चिन्हीकरण से वंचित| कड़े मानक बन रहे चिन्हीकरण प्रक्रिया में बाधक| सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा मूल निवासियों को| विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार जोर-शोर से राज्य गठन की रजत जयंती मनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन राज्य गठन का असली मकसद आज भी कोसों दूर है| प्रदेशवासी खासतौर पर राज्य गठन के पुरोधा आंदोलनकारी आज भी खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं नेगी ने कहा कि जिन आंदोलनकारियों की बदौलत राज्य का गठन हुआ, आज…
मसूरी से करीब 30 किलोमीटर दूर जौनपुर जौनसार लखवाड़ बाँध प्रभावित कास्तकार संयुक्त संघर्श मोर्चा के बैनर तले जौनपुर जौनसार क्षेत्र के लखवाड़ बाँध परियोजना से प्रभावित करीब 32 गाँवों के ग्रामीणों और काश्तकारों ने बुधवार को परियोजना स्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय अधिकारियों और एलएनटी कंपनी के कर्मियों पर उनके अधिकारों की अनदेखी और शोषण का आरोप लगाया। प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नेता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी संयोजक मंडल के महिपाल सिंह सजवाण, जयपाल सिंह राणा और काश्तकारों व ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना के तहत दो गांव पूरी तरह प्रभावित…
उत्तराखंड राज्य के रजत जंयती वर्ष के मौके पर आयोजित होने जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियां जारी हैं। तीन नवंबर को पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा विशेष सत्र की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस बैठक में शासन प्रशासन के वरिष्ठ अघिकारी भी मौजुद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगामी 15 नवंबर को भूकंप तथा भूकंप के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली अन्य आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा विभिन्न रेखीय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सभी 13 जनपदों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। आज सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों को मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने…
