Author: Social Scan

बीते दिनों से हार्ट अटैक की खबरें काफी ज्यादा सामने आ रही हैं. आए दिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई ऐसा वाकया सामने आ ही जाता है. ताजा मामला सामने आया मुंबई के ठाणे के मीरा रोड इलाके से. यहां एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी को हार्ट अटैक आ गया. वो खेलते-खेलते गिर गया. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. गिरने के बाद खिलाड़ी को आस-पास के लोग उसे अस्पताल ले गए. अस्पताल जाकर डॉक्टरों ने खिलाड़ी का इलाज किया लेकिन खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया. अब इस घटना से कई सवाल खडे़ हो […]

Read More

जिसकी उम्मीद ना थी आखिरकार वो हो गया, अनहोनी को होनी में बदल ही दिया गया. बात हो रही है यूसुफ पठान की जिन्होंने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार यूसुफ पठान ने प.बंगाल के बहरामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को मात दी. अधीर रंजन चौधरी पूरे 25 साल बाद चुनाव हारे हैं और ये कारनामा यूसुफ पठान ने कर दिखाया. यूसुफ पठान की इस जीत के बाद उनके फैंस में तो खुशी की लहर दौड़ी ही है साथ में उनके छोटे भाई इरफान पठान […]

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि जनता ने तीसरी बार एनडीए पर विश्वास जताया, हम नई उर्जा, उमंग और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं […]

Read More

देश भर में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे है तो वही इंदौर ने एक बार फिर एक साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम किए है. दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजों में जहा भाजपा के सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश भर में रिकॉर्ड मातों से जीत हासिल की है, तो वहीं इस बार NOTA में पड़े वोटो ने भी रिकॉर्ड बनाया है. इंदौर लोकसभा सीट पर 2 लाख से अधिक वोट NOTA को मिले है. पूरे भारत में आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. वहीं भाजपा के प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं […]

Read More

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एटीएम लूट की दो वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. यहां एक ही रात में लुटेरों ने दो अलग-अलग एसबीआई की एटीएम मशीन लूटने की कोशिश की. लूट के लिए बदमाशों ने दोनों मशीनें उखाड़ ली. आरोपी एक मशीन तो लेकर भाग निकले लेकिन दूसरी वारदात में मशीन उखाड़ने के बाद आरोपियों से चूक हो गई.इस वजह से आरोपी एटीएम को वहीं छोड़ भाग गए. फिलहाल पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. लुटेरों ने एटीएम उखाड़ने की […]

Read More

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट मंगलवार को घोषित किए जा रहे हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पूर्ण बहुमत मिलते दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि उसके गठबंधन एनडीए को जीत जरूर मिल रही है. इस बीच राजस्थान से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है और वह सूबे की 11 सीटों पर हार का सामना कर रही है, जिसको लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने भगवा पार्टी पर निशाना साधा है और इसके पीछे राजपूतों की नाराजगी बताई है. महिपाल मकराना ने कहा कि राजपूतों की अनदेखी और उनके लिए जो बयान दिया […]

Read More

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि आरएसएस में भी अच्छे लोग हैं. इस बार अगर आप विद्रोह नहीं करेंगे तो लोकतंत्र नहीं रहेगा. इसलिए अटल जी की कैबिनेट में से कोई एक नया प्रधानमंत्री होना चाहिए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और अटल जी के कैबिनेट में रहे शख्स को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए. ममता बनर्जी ने साफ कहा कि पीएम मोदी 400 पार की […]

Read More

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का अभियान 5 जून से शुरू होगा. पहले मैच में आयरलैंड से टक्कर होगी और ये मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. ज्यादातर फैंस इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत निश्चित मान रहे होंगे क्योंकि टीम इंडिया एक धाकड़ टीम है उसके पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं वहीं सामने आयरलैंड है जो आईसीसी रैंकिंग से लेकर अनुभव के मामले में काफी पीछे है. हालांकि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ऐसा नहीं मानते. राहुल द्रविड़ का मानना है कि आयरलैंड एक अच्छी टी20 टीम […]

Read More

अगले कुछ महीने साउथ सिनेमा के लिए जबरदस्त साबित होने वाले हैं. कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आएंगी. जिनकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वहीं इन फिल्मों का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार भी कर रही हैं. शुरुआत करते हैं जून से. इस महीने साल की सबसे महंगी फिल्म आ रही है, जो है प्रभास की ‘कल्कि 2898’. इसके बाद अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’, सूर्या की ‘कंगुवा’ और राम चरण की ‘गेम चेंजर’ समेत कई बड़ी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए साउथ सुपरस्टार्स तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन करने जा रहे […]

Read More

मेट्रो हो या ऑफिस किसी भी पब्लिक प्लेस में आपको कुछ लोग ऐसे मिल ही जाते हैं, जो आपके लैपटॉप- फोन में तांका झांकी करने लगते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा खतरा प्राइवेसी का रहता है. चैट में कई चीजें ऐसी होती हैं जो किसी दूसरे को पतना नहीं चलनी चाहिए. ऐसे में आप उन लोगों को तो रोक नहीं सकते हैं लेकिन इस परेशानी से निपटने का एक जुगाड़ कर सकते हैं. आप अपने वॉट्सएप पर प्राइवेसी एक्सटेंशन ऐड कर सकते हैं. इस एक्सटेंशन में आप अपनी पर्सनल चैट, प्रोफाइल पिक और मैसेज को हाइड कर सकते हैं. WhatsApp […]

Read More

हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी का विशेष स्थान माना जाता है. सभी शुभ और मांगलिक कार्यों का आरंभ गणेश जी की पूजा के साथ ही होता है. विनायक चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित होता है. प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा की जाती और व्रत रखा जाता है. आइए जानते हैं जून के महीने में विनायक चतुर्थी किस दिन है, इस दिन की क्या पूजा विधि है और इस व्रत का क्या महत्व है. जून […]

Read More

इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान अपना नया राष्ट्रपति चुनने की तैयारी कर रहा है. ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं, सोमवार को 5 दिनों तक चले उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन के बाद आंतरिक मंत्री अहमद वाहिदी ने कहा कि राष्ट्रपति पद के 80 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज कराया है. उम्मीदवारी दर्ज कराने वालों में उदारवादियों, सुधारवादियों से ज्यादा रूढ़िवादी और यहां तक कि अति रूढ़िवादी उम्मीदवार शामिल हैं, साथ ही कई मौलवी और चार महिलाएं भी शामिल हैं. ईरान के चुनाव में आज तक कोई महिला राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदार […]

Read More

गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहना जरूरी होता है, इसके लिए हमें बार बार पानी पीने की सलाह दी जाती है. गर्मी के दिनों में कुछ भी समस्या होने पर या तबियत बिगड़ने पर हम से यही कहा जाता है कि हम सही से पानी नहीं पीते हैं. लेकिन जैसा कि आपने कई बार सुना होगा कि किसी भी चीज की अधिकता नुकसान ही पहुंचाती है ठीक उसी तरह अगर आप हद से ज्यादा पानी पी रहे हैं तो ये भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. पानी पीने के यकीनन बहुत सारे फायदे हैं लेकिन अगर आप हद […]

Read More

मुंबईः लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों के बीच 4 जून को शेयर बाजार लहूलुहान हो गया। कारोबार के दौरान बाजार में 6000 अंक से ज्यादा की गिरावट रही वहीं निफ्टी भी 1800 अंक से ज्यादा गिरा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4389.73 (5.74%) अंक गिरकर 72,079.05 के स्तर जबकि निफ्टी में 1,379.40 (5.93%) अंक की गिरावट रही, ये 21,884.50 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आज गिरावट की वजह से निवेशकों को 43 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। 23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के […]

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय जा सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी शाम सात बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि रुझानों के मुताबिक, एनडीए 293 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन 233 सीटों पर और अन्य 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Read More

लोकसभा चुनाव परिणाम के दौरान इंदौर में एक नया कीर्तिमान बन गया है। यहां नोटा (None Of The Above) के विकल्‍प को मिलने वाले वोटों की संख्‍या एक लाख के पार हो गई है। इंदौर में नोटा को अब तक प्राप्त मत एक लाख के पार होने से देश में नया रिकार्ड बन गया है। इससे पहले वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार के गोपालगंज में 51,660 वोट पाकर नोटा ने एक कीर्तिमान बनाया था जो इस बार इंदौर में टूट गया। गौरतलब है कि इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्‍मीदवार शंकर लालवानी के कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को मैदान में उतारा […]

Read More