मोदी 3.0 के नए मंत्रिमंडल को राहुल गांधी ने NDA का परिवारमंडल बताया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन मंत्रियों के नाम हैं, जिनके पिता या परिवार के अन्य सदस्य पहले राजनीति में रह चुके हैं. इनमें कई नेता तो ऐसे हैं, जिनके पिता पीएम और सीएम तक रह चुके हैं. मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाए गए नेताओं को सोमवार देर शाम पोर्टफोलियो बांटे गए थे. मंगलवार को राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इस मंत्रिमंडल को NDA का परिवार मंडल बताया. नेताओं के नाम का पोस्टर शेयर […]
Author: Social Scan
जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला कर दिया था. हमले में 9 लोगों की मौत और 33 घायल हुए हैं. आतंकियों ने बस पर गोलियों की बरसात कर दी. एक गोली ड्राइवर को भी लगी. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायलों में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लोग भी हैं, जो कि अस्पतालों में भर्ती हैं. ये लोग रियासी आतंकी हमले की बात करते ही डर जाते हैं, बस एक ही बात कहते हैं कि भगवान ने उनकी जान बचा ली. आतंकी हमले के दौरान बस में […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक गैंगरेप पीड़िता जहर खाकर डीएम कार्यालय पहुंच गई. पीड़िता जिलाधिकारी से मिल पाती, उसके पहले ही वह उल्टी करने लगी और बेहोश हो गई. यह देख कार्यालय में हड़कंप मच गया. तत्काल उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. रेप पीड़िता अपने साथ एक आवेदन लेकर पहुंची थी. आवेदन में लिखा था कि वह चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. बीते 27 जनवरी को वह चिड़ियाघर घूमने गई थी. वहां पर मोहल्ले के ही हिमांशु, राकेश और आशीष मिले और काफी देर तक […]
दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे की मारपीट कर हत्या कर देने वाले हत्यारे को छतरपुर की गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शनिवार की रात 9:30 पर गुलगंज थाना क्षेत्र गुलगंज कस्बे के एक ढ़ाबे से हुई और बाद में आरोपी को दमोह पुलिस को सौंप दिया गया है। दरअसल दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी समाज के माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के द्वारा बिना कारण ही मारपीट करके मार डाला गया और उस व्यक्ति का हुलिया रेलवे स्टेशन पर लगे cctv कैमरे में कैद […]
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन वन अमले ने रात्रि के समय सूअर का शिकार कर मांस पकाते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। जिन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगाव के ढाना ग्राम मे दबिश दी जहां एक घर पर जंगली सुअर का मांस पकाते हुए कुछ लोगों को पकडा है। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर मे दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी, शिकार के फंदे के लिए उपयोग में लाया गया। जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री […]
अगर कहा जाए कि दतिया में बदमाश पुलिस को चोर सिपाही का खेल खेला रहे हैं तो वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से शायद यह गलत नहीं होगा। जिले में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या, हत्या के प्रयास जैसी घटनाएं कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस लाचार दिखाई दे रही है। जिले में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से जिला थर्रा गया है। पुलिस एक हत्या को वर्कआउट नहीं कर पाती कि, बदमाश दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। पुलिस पर सुरक्षा का भरोसा करने वाली जनता अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। कोतवाली […]
नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। मोदी कैबिनेट में इस बार मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। पहली बार केंद्र में मंत्री बने शिवराज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो अहम विभाग दिए गए हैं। उन्हें कृषि एवं किसान […]
अखिलेश यादव आज सवेरे से ही बधाई ले रहे थे. सैफई में पहले अपने घर पर समाजवादी पार्टी नेताओं से मिले. फिर घर के बगल में बने पार्टी ऑफिस पहुंच गए. यहां कई जिलों के पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे. वैसे तो उन्होंने सिर्फ मैनपुरी के नेताओं को ही बुलाया था. मैनपुरी की करहल सीट से वे पिछली बार विधायक चुने गए थे. कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद से उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. आज या कल में विधानसभा अध्यक्ष से मिल कर वे इस्तीफा भी दे देंगे. इसके बाद वे […]
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इस साल के अंत तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा. हालांकि तब तक जेपी नड्डा अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. बीजेपी सूत्रों ने ये जानकारी दी. जेपी नड्डा का कार्यकाल इस महीने के अंत तक समाप्त हो रहा है, लेकिन नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक वह मंत्रालय के साथ-साथ पार्टी का काम भी देखते रहेंगे. जेपी नड्डा को मोदी सरकार 3.0 में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. जेपी नड्डा के अलावा भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है, जिससे […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम गठित कर ली है. रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह, गृह मंत्रालय अमित शाह, विदेश मंत्रालय एस जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण को सौंपा है. मोदी सरकार 3.O में राष्ट्रीय हित व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अहम फैसले लेने वाली सुरक्षा मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) से जुड़े मंत्रालयों को बीजेपी ने अपने पास रखा है. इस तरह नरेंद्र मोदी ने अपनी विश्वसनीय कोर टीम को पुराने मंत्रालय सौंपकर साफ कर दिया कि गठबंधन के बावजूद एनडीए सरकार 2019 के रोडमैप पर ही आगे बढ़ेगी. पीएम मोदी लगातार कहते रहे हैं कि उनका […]
छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार रविवार को हिंसा की आग में जल उठा. जमकर पथराव और आगजनी हुई. सतनामी समाज के लोगों ने खूब बवाल काटा. बेकाबू भीड़ ने कलेक्टर भवन में आग लगा दी. पास में ही जिला पंचायत भवन और तहसील ऑफिस भी था, यहां भी तोड़फोड़ कर आगजनी की गई. 100 से अधिक गाड़ियां जला दी गईं. पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी निशाना बनाया गया. पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लाचार नजर आया. प्रदर्शनकारी एक-एक कर गाड़ियों में आग लगा रहे थे. […]
चिलचिलाती धूप के कारण अब उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पिछले 47 दिन से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है जो सुबह-शाम,दिन-रात चारों पहर लोगों को सता रही है। ऐसे में परेशानियों से बचें और मेहनत कम व सेहत का ध्यान ज्यादा रखें। अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार भी बन सकते हैं। क्योंकि अधिक मेहनत करने पर शरीर से पसीना निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी आने लगती है। यदि शरीर में पानी की कमी पूरी ना की जाए तो जेएएच के […]
जबलपुर। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार के बीच गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र, तेलगांना सहित अन्य प्रदेशों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के ऊपर भी चक्रवातीय परसंचरण बना हुआ है। तीन मौसमी प्रणालियां भी सक्रिय हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे मौसम की रंगत बदल रही है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप, बादल और शाम को तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान में घट-बढ़ […]
आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार भुरी टेकरी कनाडिया से नायता मुंडला आरटीओ तक निर्माणधीन आरई 2 रोड निर्माण में बाधक बस्ती हप्सी बिचोली कांकड के निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की विभिन्न आवास इकाईयों में विस्थापित करने की कार्यवाही की गई। अधीक्षण यंत्री श्री डीआर लोधी ने बताया कि आरई 2 रोड में बाधक हप्सी बिचोली कांकड में 265 मकान सहित कुल 325 परिवार निवासरत थे। जिनमें से 184 परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा चुकी है, शेष परिवार को भी बस्ती के नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा आवास योजना में विस्थापित करने की […]
मणिपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में 1 जवान घायल हो गया है. सीएम के सुरक्षा काफिले यह हमला उस समय किया गया है, जब यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की तरफ जा रहा था. पूरा मामला ये है कि सीएम एन बीरेन सिंह मंगलवार को जिरीबाम का दौरा करने वाले थे. उनके दौरे से पहले सीएम की सुरक्षा टीम वहां जा रही था. संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया. सुरक्षा बलों के वाहनों […]
जबलपुर। शासकीय पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर होम साईंस कालेज परिसर में प्रवेश प्रक्रिया पांच जून से से प्रारंभ हो गई है, जो 30 जून तक चलेगी। डीपीएसई (शाला पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा) सत्र 2024 25 में प्रवेश के लिए महिला अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 30 जून है। एमपी आनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य कर रहा है पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा.राममोहन तिवारी ने बताया कि इस शिक्षक प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए एमपी आनलाइन द्वारा रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लए […]
