छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतुल और मोहंदी गांव के मध्य जंगलों में गश्त के लिए आईटीबीपी के 53वीं वाहिनी के दल को रवाना किया गया था। अधिकारियों ने […]
Author: Social Scan
भिंड जिले के फूप कस्बे में नगर पालिका की नल लाइन की दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगभग 80 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त और घबराहट की शिकायत आ रही है। बीमार फैलने के बाद भिंड जिला प्रशासन हरकत में आया और पानी के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था, विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके राजपूत ने बताया कि नई और पुरानी दोनों पाइपलाइन की पानी सप्लाई से लिए गए सैंपलों पीएचई विभाग की जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में 6 सैंपलों के 12 टेस्ट किए गए थे जिनमें से दो […]
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्र तीनों सेनाओं में अफसर ही बनते हैं। नेवी और आर्मी के चीफ भी मध्य प्रदेश से हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश कुमार त्रिपाठी एक ही स्कूल में पढ़कर आज देश में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। इसके बाद स्कूल में भी खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मौजूद सैनिक स्कूल से हर साल एनडीए में 15 से 20 छात्र पहुंचते हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश […]
पुणे के पोर्शे कांड को भला कौन भूल सकता है. पोर्शे कार चला रहे नाबालिग रईसजादे ने पिछले महीने बाइक सवार दो इंजीनियरों को कुचल दिया था. इस कारण दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई थी. मामले में अभी भी जांच जारी है. इस बीच अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 18-19 मई की रात को नाबालिग आरोपी और उसके 15 दोस्तों ने दोनों पब (Pub) में 90 हजार रुपये खर्च किए थे. नाबालिग आरोपी ने 48 हजार रुपये खर्च किए. जबकि, बाकी के 42 हजार रुपये उसके दोस्तों ने दिए. मामले में पुणे क्राइम ब्रांच ने नाबालिग के इन […]
वृंदावन के परम रसिक संत प्रेमानंद महाराज को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले युवा से लेकर बुजुर्ग सभी जानते हैं. इन दिनों चाहे रील्स हों या यूट्यूब शॉर्ट्स सभी जगहों पर आपकी फीड में पीले वस्त्र धारण करे संत उपदेश देते हुए दिखाई दे ही जाते हैं, वहीं है प्रेमानंद महाराज. इनका नाम युवाओं के बीच तब फेमस हुआ जब इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उनके पास आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. हालांकि इन दिनों प्रेमानंद महाराज अपनी तीखी टिप्पणी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यह टिप्पणी उन्होंने कथावाचक प्रदीप […]
रतलाम जिले के जावरा शहर में शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। यहां देर रात एक मंदिर में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर फेंक दिया। जैसे ही घटना की सूचना हिंदू संगठनों को लगी तो वे भडक़ गए और जावरा बंद करवाते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। मौके की नजाकत को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटनाक्रम से नाराज लोगों ने सुबह-सुबह खुल रही दुकानों को वापस बंद करवाया और फोरलेन पर जाम की कोशिश भी की। इसी बीच घंटाघर पर ज्ञापन देने […]
उत्तर प्रदेश के बरेली में यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल (UP Police Constable) ने कुछ ऐसा कांड कर दिया कि अब उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी. आरोप है कि एक छात्रा को शादी का झांसा देकर सिपाही ने उसके साथ कई बार रेप किया. उसके अश्लील वीडियो (Video) भी बना लिए. जब लड़की ने कहा कि मुझसे शादी करो तो सिपाही मुकर गया. सिपाही ने फिर किसी और लड़की से शादी कर ली. छात्रा को जब ये बात पता चली तो उसने सिपाही की शादी का विरोध किया. कांस्टेबल ने फिर उसे धमकी दे डाली. कहा कि मैं तुम्हारे […]
नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग पर आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद केंद्र सरकार और NTA को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को भी पुरानी याचिकाओं के साथ टैग किया. अब 8 जुलाई को एक साथ सभी याचिकाओं पर सुनवाई होगी. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की वेकेशन बेंच मामले की सुनवाई करेगी. याचिका में पेपर लीक और बड़े पैमाने पर घाधंली का आरोप लगाया गया है. हितेन सिंह कश्यप और अन्य उम्मीदवारों ने […]
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थाना दूरसड़ा क्षेत्र के ग्राम कुरेठा मैथाना पाली के पास सुबह 4 बजे अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन लड़कियां और दो महिलाएं हैं। श्रद्धालु ग्राम विसवार से ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी ग्राम जोरा बागपुरा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सभी घायल महिला व पुरुष तथा बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से दतिया जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सकों ने […]
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार शाम को कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया, इंदौर के एमआर 10 चौराहा पर संतो के साथ महिलाओं ने प्रदीप मिश्रा का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। दरअसल कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी सरकार पर एक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में रहवासियों ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए एमआर 10 चौराहे पर सद्बुद्धि पाठ किया। प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रदीप मिश्रा के पोस्टर का मुंह भी काला कर दिया। इस दौरान रहवासियों ने कहा […]
अक्टूबर 2022 में हुए इटली के प्रधानमंत्री चुनाव में जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ के सत्ता में आने के बाद अमेरिकी लेखक एलेन गैबॉन ने कहा था, “मेलोनी की जीत वैश्विक स्तर पर मजबूत होते मुस्लिम विरोधी गठबंधन का संकेत है.” मेलोनी प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से ही कई बार आलोचनात्मक बयानों के कारण सुर्खियों में रही हैं. मेलोनी की जीत के बाद उठाए गए उनके कदमों ने कई यूरोपीय उदारवादी पार्टियों को भी चिंतित किया है. मेलोनी कई विषयों पर काफी आक्रामक रुख अपनाती हैं. माइग्रेंट्स की बात हो या बॉर्डर की, एलजीबीटी समुदाय से लेकर […]
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बाघ के शावक की मौत हो गई है। वन मंडल मझगवां रेंज अंतर्गत चितहरा में गुरुवार को बांध के दलदल में बाघ की फीमेल शावक फंसी हुई मिली थी। शावक की मझगवां रेंज ऑफिस में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 4 माह की फीमेल शावक पिछले काफी समय से बीमार थी। उसके लंग्स में इन्फेक्शन था। उसके ब्रेन में सूजन थी और पेट में कीड़े भी थे। यह शावक शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हो चुकी थी। शावक का रेस्क्यू दलदल से किया गया था। उसके […]
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के तहसील घुवारा के कुड़ेला हल्का पटवारी वीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस में वह रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पटवारी गरीब किसान से 7 हजार रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में पटवारी बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 15 हजार रुपए काम के लिए तय हुए थे, जिसमें 7 हजार रुपए पहले आए थे और 7 हजार यह हैं और अभी एक हजार रूपए बाकी हैं, साथ ही गाड़ी का पेट्रोल खर्चा मेरे जेब से हुआ है, आपसे पूरा 15 हजार जो तय […]
दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर फैसला अब 19 जून तक के लिए टाल दिया गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से राहत को लेकर कुछ मांगें रखी गई जिस पर जवाब देने के लिए जांच एजेंसी ने और समय मांगा. इस पर कोर्ट ने सुनवाई 19 जून के लिए टाल दी. सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल की ओर से एन हरिहरन कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने कोर्ट को बताया […]
चुनाव के नतीजे क्या चुनावी रणनीतिकार और उनके द्वारा संचालित कंपनियां प्रभावित करती हैं? अगर करती हैं तो किस हद तक? चुनाव में उनका रोल कितना बड़ा और अहम होता है? हार और जीत के अंतर पर चुनावी रणनीतिकार की ओर से बनाई गई रणनीति और रूप रेखा कितना असर डालती है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो किसी भी चुनाव में बड़े उलटफेर के बाद पूछे जाते हैं, जहां किसी चुनावी रणनीति बनाने वाली कंपनी की मदद ली गई हो. लोकसभा 2024 के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद अब नतीजों का इसी नजरिए से विशलेषण किया जा रहा है. […]
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आखिरकार अपने लिए सियासी मैदान चुन ही लिया. इंडिया गठबंधन को देश में सरकार बनाने का मौका भले ही न मिल सका हो, लेकिन एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में वह जरूर खड़ी नजर आ रही है. यूपी में जिन मुद्दों पर सीटें सपा को मिली हैं, उन्हें सूबे के विधानसभा से नहीं बल्कि लोकसभा के सदन से सियासी धार दिया जा सकता है. इसीलिए करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा सांसद रहने का फैसला किया है. अखिलेश यादव के इस कदम से माना जा रहा […]
