Author: Social Scan

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज भागीरथी ईको सेंसिटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि ईको सेंसिटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्य किए जा सकते हैं।  उन्होंने सिंचाई विभाग, संबंधित विभागों और एजेंसियों को नदी से सटे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैर कृषि और व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में संबंधित जोनल मास्टर प्लान, पर्यावरण और जैव विविधता…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया। यह पहल उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। इस परियोजना के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों के समग्र विकास का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने समेत…

Read More

नैनीताल की सीवेज परेशानियों को कम करने के लिए बनाई गई ₹110करोड़ की योजना में बड़ी ठगी के संकेत मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चौड़ा पाइप लगाने की जगह उसे अंदर से लेयर लगाकर और भी पतला कर दिया गया। इतना ही नहीं, ट्रीटमेंट प्लांट भी उस जगह बनाया गया जहां भूस्खलन सामने खड़ा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक कमिटी बनाकर इसकी जांच करवा दी है।दरअसल 4 वर्ष पूर्व नैनीताल की मॉलरोड से लेकर रूसी गांव की एस.टी.पी.प्लांट तक ऊत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड एंड रेजीलियेन्ट शहरी विकास परियोजना(UIRUDP)के अंतर्गत काम हुआ। इसमें,…

Read More

विकासनगर में अवैध खनन के भंडारण पर प्रशासन ने छापेमार कार्यवाही की है… लगातार मिल रही शिकायत के बाद SDM विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ जसवंत नगर में मौजूद इस अवैध भंडारण पर धावा बोल दिया। एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार विवेक राजौरी सहित राजस्व की टीम ने अवैध भंडारण पर छापामार कार्यवाही करते हुए रेत और बजरी के इन ढेरो की नापतोल कर डाली। प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन की टीम ने कार्यवाही को अंजाम देने के बाद जुर्माने सहित अन्य कार्यवाही के लिए मामले को खनन विभाग को…

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ डीरेगुलेशन (विनियमन मुक्ति) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने प्राथमिक क्षेत्रों में डीरेगुलेशन से संबंधित आवश्यक कदम उठाएं। मुख्य सचिव ने डीरेगुलेशन की प्रक्रिया में लंबित प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि राज्य में व्यवसाय और उद्योगों को और अधिक बढ़ावा मिल सके। विदित है कि डीरेगुलेशन प्रक्रिया के अंतर्गत सरकारी नियमों और नियंत्रण को मिनिमाइज किया जाता है। सिंगल विंडो सिस्टम जैसी पहल के माध्यम से प्रतिस्पर्धा, दक्षता और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाता…

Read More

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से आज राजभवन में रीच संस्था के पदाधिकारियों ने भेंट कर देहरादून में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विरासत महोत्सव के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि रीच संस्था वर्ष 1995 से निरंतर रूप से विरासत महोत्सव का आयोजन कर रही है और यह प्रतिष्ठित महोत्सव अब अपने 30 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी कर चुका है। उन्होंने बताया कि विरासत में देश-प्रदेश के साथ ही विदेशों से भी कलाकारों, उद्यमियों और दर्शकों की सक्रिय भागीदारी रहती है। संस्था द्वारा महोत्सव के सफल संचालन, उससे संबंधित व्यवस्थाओं एवं वर्तमान चुनौतियों के…

Read More

सीएम ने कहा, नशे को मजबूती से “ना” कहें युवा, साथियों को भी “ना’’ कहने के लिए करें प्रेरित मुख्यमंत्री धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कर पूरे देश से इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध…

Read More

सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। बैठक में अधिकारियों को घायल व्यक्तियों को पहले 48 घंटे में कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने हेतु विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बार-बार यातायात नियमों को तोड़ने वाले लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित किया जाए। साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रेड लाइट और स्पीड वॉयलेशन कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए एवं वाहनों की मॉनिटरिंग…

Read More

सीएम धामी बोले — “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए” यात्रियों से सीधे फीडबैक लेकर सीएम ने मांगे सुझाव, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख—एमडीडीए व परिवहन विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्थानों…

Read More

उत्तराखंड के भाजपा राजनीति गुरु के नाम से जाने जाने बाले उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नैनीताल लोकसभा के पूर्व सांसद महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, अपने कुमाऊं दौरे के चलते आज जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र से जसपुर नगर सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो उत्तराखंड शीतल जोशी की निवास पर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भव्य स्वागत किया तो वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाये पहनाकर अंग वस्त्र ओढ़ाकर भी स्वागत किया गया कार्यक्रम में मैं भगत सिंह कोचारी ने मीडिया से…

Read More

प्रदेश मे पिछले तीन सालो मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारीयों को निर्देश जारी किए है। स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सरकार पर सवाल खड़े किए है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा की मुख्यमंत्री का तीन सालो मे बने निवास प्रमाण पत्रों की जाँच का आदेश स्वागत योग्य जरूर है लेकिन हम सरकार से पूछना चाहते है की तीन साल ही क्यों विगत 15 सालो मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों भी जाँच होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके की कितने…

Read More

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी, उत्तराखंड सरकार का वह उपक्रम है जिसकी स्थापना 2017 में अपने विकास क्षेत्रान्तर्गत सुन्दर व्यवस्थित टाउनशिप, सुनियोजित विकास एवं विकास कार्यों की परिकल्पना को साकार करने के लिए की गयी 13 नवंबर 2017 को आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में टिहरी जिले के समस्त स्थानीय निकाय यथा नगर पालिका, नगर पंचायत एवं राष्ट्रीय राजमार्ग यथा ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, चकराता मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग यथा देवप्रयाग टिहरी राज्य मार्ग, देवप्रयाग गजा खाड़ी राज्य मार्ग, लंबगाउँ रजाखेत घनसाली राज्य मार्ग, उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा राज्य मार्ग सुवाखोली…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने समेत प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। चार घंटे चली इस बैठक में अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों को तेज करते हुए समस्त पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप भी समस्त जनपदों में कार्यों का संपादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। हाल ही में कुछ जगहों पर कूटरचित दस्तावेजों की आड़ में बाहरी…

Read More

हल्द्वानी के बरेली रोड उजाला नगर में देर शाम उसे वक्त हंगामा हो गया जब आबादी वाले इलाके में एक मांस का टुकड़ा मिला। आनन फानन में हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध शुरू किया। इस बीच मौके पर पहुंची फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को तितर बीतर किया, हंगामा कर रहेगा कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया, देर रात तक चलते रहे हंगामें के बीच SDM और सिटी मजिस्ट्रेट और SP सिटी क्राइम सहित भारी फोर्स मौजूद रही। घटना की खबर मिलते ही कई हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।…

Read More

एक बड़ी खबर है राजधानी देहरादून से जहां पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव के बेटे का एक बड़ा कारनामा सामने आया है जहां प्रणव के बेटे दिव्य प्रताप ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन के साथ दंगबगई दिखाते हुए उसके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी है। कुंवर प्रणव के बेटे के साथ मौजूद गनर ने तिरंगे पर भी लात मार दी। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और गनर कांस्टेबल राजेश सिंह…

Read More

विकासनगर के शिमला बायपास पर शेरपुर गाँव में आज सुबह का वो हादसा, जो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं। बेकाबू डंपर ने नो-एंट्री तोड़ी, खंभा उखाड़ा, पेड़ चूर किया और सीधे घर में घुस गया।  पूजा कर रही महिला गंभीर घायल, मकान ढहने की कगार पर।सूचना मिलते ही सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर खुद मौके पर पहुँचे। परिजनों से मिले, हालचाल जाना, आँसू पोंछे और ढांढस बंधाया – “चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा।” फिर पुलिस वालों को घेरा और साफ-साफ फटकार लगाई – “नो-एंट्री में एक भी खनन डंपर नहीं दौड़ेगा। ट्रक मालिकों का चक्करों का लालच,…

Read More