अवैध प्लॉटिंग पर एक बार फिर मसूरी – देहरादून विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गर्जा है… देहरादून के हसनपुर-डांडापुर गाँव मे 100 बिगाह और विकासनगर के कैनाल रोड पर 8 बिगाह ज़मीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर प्राधिकरण की कार्यवाही शुरू होते ही भूमाफियाओ मे हड़कंप मच गया… लगातार मिल रही शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी विकासनगर के निर्देश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व मे टीम ने दोनों जगह कार्यवाही करते हुए कुल 108 बिगाह अवैध प्लॉटिंग को JCB मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया https://youtu.be/SfPnyyk1jq4?si=quSONMmsyBIPR8sT
Author: Social Scan
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर विचार – विमर्श किया गया तथा सात परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए तथा उनकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में UIDB के अंतर्गत हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का पुनरुद्धार और सती कुंड व आसपास के क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रोजेक्ट को अनुमोदित किया गया। साथ ही ऋषिकेश में आस्था पथ…
सम्मेलन में जिलाधिकारी अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी द्वारा अपने जनपदों की Best Practices (सर्वोत्तम पहलों) पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने Sports, Health and Wellness विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधायें प्रदान किये जाने तथा नयी प्रतिभाओं को अवसर प्रदान किये जाने हेतु Sports and Community Fitness Center तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 100 बच्चों को फ्री कोचिंग और ट्रेनिंग के साथ- साथ अन्य सहायता दी जा रही है। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया ने पिरूल…
https://youtube.com/shorts/1Y__8zk4YNM?si=7jPRB6BrY1MCHNzE
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले – अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग नहीं की जाएगी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय – मोहन सिंह बर्निया मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीमों ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर सील लगाई, प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस संयुक्त कार्रवाई को अब तक के…
विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में देवी रोड तड़ियाल चौक स्थित के-प्राइड मॉल से मालवीय उद्यान तक आयोजित “यूनिट मार्च” एवं तिरंगा पदयात्रा में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे देश में तिरंगा पदयात्राएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विचार गोष्ठियाँ और जन-जागरण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवनदीप आश्रम, रुड़की में पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही साधु-संतों का आशीष प्राप्त किया एवं ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार का लोकार्पण कर सनातन धर्म और जीवन दर्शन पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर कन्या पूजन करने के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे नवदंपत्तियों को नव जीवन की शुभकामनाएं दी। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में गौरव के साथ फहरा रही है। हमारी सरकार भी देवभूमि को…
फर्जी दस्तावेज लगा कर स्थाई निवास बनाने के मामले में ज़िलें की हर तहसील में जाँच जारी है, DM के निर्देश पर जनपद के सभी तहसीलों में पिछले पांच साल में बनाए गए स्थाई निवास के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी तहसील में पांच सालों में बने 150-200 स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। जांच के दौरान 48 ऐसे स्थाई निवास बने है जिनमें लगे डॉक्यूमेंट में जांच टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई है। एसडीएम हल्द्वानी ने फ़र्ज़ी पाये गये सभी 48 स्थाई निवास प्रमाण पत्र को…
दिसंबर 2025 से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों पर अब ग्रीन सेस लगेगा। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को राज्य की सीमा में प्रवेश करते ही एंट्री टैक्स के रूप में ग्रीन सेस देना होगा सूचना के मुताबिक, ग्रीन सेस की वसूली पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी और वाहनों के FASTag से पैसे स्वतः कट जाएंगे। इस प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए पूरे प्रदेश में 40 से अधिक ANPR कैमरे लगाए गए हैं। RTO देहरादून संदीप सैनी के अनुसार, परिवहन विभाग ने इस पूरी व्यवस्था…
अल्मोड़ा नगर में बढ़ते जाम की समस्या के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/नगर आयुक्त नगर निगम रामजी शरण शर्मा आज स्वयं नगर का निरीक्षण करने पहुंचे। अल्मोड़ा में बढ़ती जाम की समस्या के निदान हेतु आज करबला से धारानौला तक कई स्थानों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जाम की समस्या के समाधान हेतु अतिरिक्त पार्किंग बननी आवश्यक हैं। इन पार्किंग के लिए आज दुगालखोला, ताम्र नगरी, ऑफिसर कॉलोनी, बड़ीबगीचा तथा धारानौला में स्थानों का चिन्हीकरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित स्थलों पर पार्किंग के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गाँधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट…
उत्तराखंड के बने 25 साल हो चुके हैं।सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन हल्द्वानी से 8 किलोमीटर दूर काठगोदाम स्थित दानीजाला गांव विकास से कोसों दूर है।गौलानदी के पार बसे इस गांव के लोग आधुनिकता और डिजिटल के युग में आज भी रस्सी और तार से बनी ट्रॉली के सहारे अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को रोजाना पार कर अपने घर आने जाने के लिए मजबूर हैं को मजबूर हैं इस गांव को आजाद हिंद फौज सेनानी गांव के नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं इस गांव के हर एक परिवार का व्यक्ति…
रुद्रपुर के रम्पुरा में स्कूल में टीचर द्वारा कक्षा 4 की चतरसे की गई मारपीट मामले में कारवाही न होने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा समर्थकों के साथ रम्पुरा चौकी पहुंचे और उन्होंने एसआई प्रियांशु जोशी से कक्षा 4 की छात्रा के साथ शिक्षिका द्वारा स्कूल में की गई बेहरमी से मारपीट के मामले में जानकारी लेकर कारवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को अपना रवैया बदलना होगा, पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। विधायक शिव अरोरा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि आरोपी टीचर और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई कराई जायेगी। चाहे कितना भी दबंग…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत मंगलवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इस दौरान रावत ने चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महाराज के क्षेत्र में लगातार गुलदार की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, लोग दहशत में हैं, लेकिन मंत्री केवल सोशल मीडिया पर दिल बनाने में व्यस्त हैं। रावत ने कहा कि उन्होंने वह दौर भी देखा है जब लाखों श्रद्धालु महाराज के कार्यक्रमों में उमड़ा करते थे, मगर आज उनका वह रुतबा नहीं बचा। उन्होंने…
मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स व वॉलिंटियर्स से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर संवाद किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने वर्ष 2014 से ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को शासन का मजबूत आधार बनाया। डिजिटल इकोसिस्टम के माध्यम से उन्होंने संवाद, पारदर्शिता और जनभागीदारी को नई ऊँचाई देते हुए देश में डिजिटल गवर्नेंस की नई मिसाल स्थापित की है। आज वे विश्व के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शीर्ष स्थान पर हैं उत्तराखंड…
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के ख़ान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स मैं 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 मैं राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग मैं दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। इस प्रकार खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट सुधारों और बेहतर नीतियों…
