मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाईन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून शहर में सीवर लाईन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के सीवर लाईन से अनाच्छादित क्षेत्र को आच्छादित करने का प्लान एवं प्राथमिकता तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पूरे देहरादून की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देहरादून में सीवर लाईन कनेक्टिविटी के लास्ट माईल कनेक्टिविटी…
Author: Social Scan
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब, रेसकोर्स (देहरादून) में मत्था टेककर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उनके प्रेरणादायी जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही गुरुद्वारा परिसर में संगत की सेवा का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ और भोजन प्रसाद वितरण में सहभागिता कर गुरु परंपरा के सेवा-पथ को प्रणाम किया। https://youtu.be/jZfRo2lIPRo?si=c-m3MWVFNnyqr5fC
मुख्यसेवक सदन में ‘बिल लाओ-इनाम पाओ’ योजना के अंतर्गत लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना उपभोक्ता जागरूकता के साथ-साथ उपभोक्ता व व्यापारी वर्ग के बीच पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत करने का उत्कृष्ट माध्यम बनकर उभरी है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग में नया विश्वास उत्पन्न हुआ है, जिसका लाभ विशेष रूप से व्यापारियों को प्रोत्साहन, प्रॉफिट और प्रोडक्शन के रूप में मिला है हमारा मानना है कि राजस्व वृद्धि सिर्फ आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण अंग है। हमारी…
उपाध्यक्ष महोदया ने आज दिनांक 24-11-2025 को हरिद्वार स्थित इंद्रालोक फेज – 1 का निरिक्षण किया तथा रिक्त फ्लैट को जल्द बेचने के निर्देश दिए साथ ही रुड़की स्थित गंगा व्यू आवसीय योजना का भी निरिक्षण किया तथा रिक्त प्लाटो को जल्द बेचने के निर्देश दिए
लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनता द्वारा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया, इन सभी मांगों पर गंभीरता से परीक्षण कर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हमारी सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठा रही है। आज प्रदेश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं, सुप्रसिद्ध हनोल मंदिर का ₹120 करोड़ का विशेष मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इस आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ पीएम स्कूलों की समीक्षा की। इस दौरान सीएस ने पीएम स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक माह में कम्प्यूटर लैब स्थापित करने के साथ ही पुस्तकालयों हेतु शीघ्र बजट आवंटित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि 32 पीएम स्कूलों में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना में भी तेजी लायी जाए। जिनका बजट जारी किया जाना है, उनका एक माह के भीतर बजट जारी कराया जाए। उन्होंने कहा कि Tinkering Lab शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के…
बीजेपी के भीतर इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पार्टी नेताओं के अलग-अलग बयान खुद इसकी तकदीर कर रहे हैं। पहले कई नेताओं ने अपने बयानों में इसकी पुष्टि की है, अब सांसद अनिल बलूनी का बयान इसकी गवाही दे रहा है। क्या है पूरा मामला देखिए हमारी इस रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक विशन सिंह चुफाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक अरविंद पांडे, विधायक मुन्ना सिंह चौहान समेत कई नेताओं के बयानों ने न केवल भारतीय जनता पार्टी को असहज किया…
देखते ही देखते दो दिन… और शक्ति नहर के किनारे सैकड़ों परिवारों का आशियाना मिट्टी में मिल गया। कल अवैध निर्माण ध्वस्त हुए थे, आज सुबह से फिर बुलडोजर गरजे और बचे हुए मकानों को भी जमींदोज कर दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक भी ईंट खड़ी रहने नहीं दी गई। मलबे के बीच महिलाओं की चीखें, बच्चों का रोना और बुजुर्गों की बेबसी… ये तस्वीर किसी को भी झकझोर देने वाली है। सर्द हवाएँ चल रही हैं और ये लोग अब खुले आसमान के नीचे हैं कानून की नजर में अतिक्रमण गलत है, इसमें कोई दो…
अधिकांश अस्पतालों में कैशलेस की सुविधा नहीं आपात स्थिति में कार्मिक कहां से करे पैसों की व्यवस्था! पैसे की प्रतिपूर्ति कराने के लिए लगाए विभाग के चक्कर स्वास्थ्य मंत्री हैं बेसुध विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेश कार्मिक गंभीर बीमारी/ आपात स्थिति में गोल्डन कार्ड नामक कागज का टुकड़ा लेकर अस्पताल दर अस्पताल की ठोकरें खाने को मजबूर है, लेकिन उसको इस कार्ड से कैशलेस सुविधा नहीं मिल पाती, जिस कारण कार्मिक (अधिकारी/ कर्मचारी)…
उत्तराखण्ड को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें देने का दावा करने वाली सरकार के दावे बुरी तरह फेल होते नज़र आ रहे है, जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तो पहले से ही स्वास्थ्य सेवायें लगातार दम तोडती नजर आ रही है। लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मुख्य शहरों के अस्पताल भी बीमार दिखने लगे है, लोग इलाज के लिये दर-दर भटकने के लिये मजबूर हैं।हलद्वानी बेस अस्पताल में 4 साल पहले एक ICU 10 बेड का बनाया गया था जो लम्बे समय से बंद पड़ा है।स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी बंद पड़े ICU पर चिंता जताई है, उन्होंने कहा जब तक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है। बाणासूर के बाद अब डांडा ककनई क्षेत्र भी पैराग्लाइडिंग के लिए तेजी से विकसित हो रहे हैं। वर्तमान में डांडा में ‘पैराग्लाइडिंग उड़ान अभ्यास’ नाम से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है, जिसमें सोलो पैराग्लाइडिंग पायलट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पायलटों को अभी सोलो उड़ान की ट्रेनिंग दी जा रही है और 100 घंटे की उड़ान पूरी होने पर वे टैंडम (कमर्शियल) पायलट बनने के लिए पात्र होंगे। डांडा में 6 नवम्बर से 25 नवम्बर…
आज राजभवन में आयोजित प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन के एक कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित राज्य के सभी वरिष्ठ एवं युवा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में प्रत्येक अधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड के समग्र विकास और जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारी अपनी सक्रिय और जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करें। राज्यपाल ने अधिकारियों द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की…
शासकीय आवास पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। जनता का विश्वास ही शासन का आधार है और प्रत्येक अधिकारी का यह दायित्व है कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को यह ध्यान रखना होगा कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहे तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूर्ण पारदर्शिता और निश्चित समयसीमा में पहुँचे। कार्यप्रणाली में गति, संवेदनशीलता और जवाबदेही ही सुशासन की पहचान है। आने वाले पाँच वर्ष उत्तराखंड के लिए अत्यंत निर्णायक हैं। हमें एक टीम की भाँति…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास की संपूर्ण और प्रामाणिक दस्तावेज़ी यात्रा को प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने राज्य के गठन के बाद की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा को जिस सुसंगतता और प्रामाणिकता के साथ संकलित किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति और लोक…
2660 करोड़ गटक गये पेयजलकर्मी : – सीएजी की रिपोर्ट से एडवोकेट विकेश नेगी ने किया खुलासा – विधानसभा में भी पेश नहीं की रिपोर्ट, न ही हुई कोई चर्चा देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम ने वर्ष 2016 से अब तक लगभग 2660.27 करोड़ का गोलमाल किया है। यह गड़बड़ी निर्माण और विकास कार्यों में अनियमितता के तौर पर की गयी है। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल यानी सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर किया है। एडवोकेट नेगी के मुताबिक कोराना काल 2021-22 में भी पेयजल निगम ने 829.90 करोड़ डकार लिए। एडवोेकेट विकेश नेगी ने…
अल्मोड़ा के राजकीय उ0मा0वि0 डबरा के प्रधानाचार्य द्वारा थाना सल्ट को सूचना को दी कि स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया । सल्ट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। घटनास्थल से कुल 161 जैलेटिन की रॉड बरामद हुई। बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके पर बुलाया गया। सैंपल कलेक्ट किए गए है। उपरोक्त संबंध में थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जैलेटिन की रॉड किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी…
