Author: Avnish Kumar Jain

देहरादून के राजपुर रोड सिल्वर सिटी मॉल मे हुवे दिन दहाड़े क़त्ल की वारदात का आज देहरादून पुलिस और एस टी एफ की टीम ने खुलासा कर दिया है जिसमे अभी तक पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि इस पूरे मामले में झारखंड गैंग के ही 10 से 12 लोग शामिल थे। एस टी एफ के एस एस पी अजय सिंह ने बताया की मृतक विक्रम शर्मा की हत्या करने के लिए एक बड़ी साजिश रची गई थी। जिसके लिए विक्रम शर्मा की रैकी के लिए 10 से 12 लोगो…

Read More

पिटकुल में प्रबंध निदेशक की नियुक्ति एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच हेतु विशेष ऑडिट की मांग जन संगठन जन प्रहार ने आज Comptroller and Auditor General of Uttarakhand को एक औपचारिक प्रार्थना-पत्र प्रेषित कर Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited (पिटकुल) में कथित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय, स्वतंत्र एवं विशेष लेखा परीक्षा (Special Audit) कराने की मांग की है। प्रेस को जारी बयान में जन प्रहार के पदाधिकारियों ने कहा कि पिटकुल के वर्तमान प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। 18 फरवरी 2026 को माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय…

Read More

रुड़की की खानपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर ‘सियासी महासंग्राम’ छिड़ गया है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच की तल्खी अब सोशल मीडिया से निकलकर ‘महापंचायत’ तक पहुँच गई है। हाल ही में एक शादी समारोह में नोट उड़ाने के वीडियो पर मचे बवाल के बाद, अब चैंपियन ने अपने ‘रंग महल’ पर हुंकार भरी है।विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक शादी समारोह के दौरान डांसर पर पैसे लुटाते नज़र आए। इस वीडियो को…

Read More

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पिटकुल के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति को अवैध करार देते हुए 18 फरवरी 2026 के आदेश में उन्हें तत्काल पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि भर्ती नियमों, विशेषकर शैक्षिक योग्यता, का कड़ाई से पालन अनिवार्य है और प्रशासनिक विवेक नियमों का स्थान नहीं ले सकता। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष और याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सरकार न्यायालय के आदेश की अनदेखी कर रही है। प्रेस विज्ञप्ति मामले में पक्षकार दीक्षि पोखरियाल ने आरोप लगाया…

Read More

आज लोक भवन में उत्तराखण्ड क्रीड़ा विश्वविद्यालय की प्रबन्ध परिषद की प्रथम बैठक ली। हमारे राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है उन्हें आधुनिक संसाधन, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और सशक्त मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की। मुझे विश्वास है कि यह विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान न होकर उत्तराखण्ड में उत्कृष्ट खेल संस्कृति के निर्माण का प्रेरक केंद्र बनेगा। “ग्राम से ओलंपिक” तक का लक्ष्य ही हमारी दिशा होनी चाहिए। गौलापार, हल्द्वानी में स्थापित यह विश्वविद्यालय “मिशन ओलंपिक 2036” की भावना के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। पारदर्शिता और स्वायत्तता के साथ यह संस्थान राज्य की खेल…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भिकियासैंण पहुंचकर विधायक रानीखेत श्री प्रमोद नैनवाल के भाई तथा भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख रहे स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल…

Read More

09 से 13 मार्च तक राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रारंभ हो रहे पंचम विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में सत्र के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय एवं पुलिस विभाग को सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा…

Read More

विरही (बेडूबगड), चमोली में आयोजित ‘जनजाति समागम–2026′ में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस दौरान किए गए आत्मीय स्वागत हेतु मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों का सहृदय आभार। सीमांत क्षेत्र की इस पावन धरती पर जनजातीय समाज के अथक परिश्रम, संस्कृति, परंपरा व प्रकृति के प्रति उनकी गहरी आस्था हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमारी सरकार जनजातीय समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 128 गांवों को चिन्हित कर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य…

Read More

माननीय न्यायालयों की सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन में आज प्रदेश के समस्त जनपदों में मा० न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वृहद एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। जनपद प्रभारियों द्वारा न्यायालय परिसरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों की भौतिक समीक्षा की गई तथा प्रवेश व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं तैनात सुरक्षा बलों की तत्परता का परीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई तथा परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। जनपद प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीसीआर भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर व्यवस्थाओं की कर रहे समीक्षा। 234.55 करोड़ रुपये के 34 प्रमुख स्थायी कार्यों का किया शिलान्यास कुंभ के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के साथ शहर के दीर्घकालीन विकास पर फोकस। घाट व सिंचाई अवसंरचना के 7 कार्यों पर 70.54 करोड़ रुपये खर्च,गंगा तट पर सुविधाओं को मजबूत कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था। सड़क व परिवहन के 12 कार्यों पर 127.23 करोड़ रुपये स्वीकृत, ट्रैफिक प्रबंधन और सुगम आवागमन को प्राथमिकता। पेयजल, जल आपूर्ति व श्रद्धालु सुविधाओं के 15 कार्यों पर 36.78 करोड़ रुपये, स्वच्छ पेयजल, मूलभूत सुविधाएं…

Read More

बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी के गुप्तकाशी स्थित आवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। श्रीनिवास पोस्ती जी का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा। बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Read More

ग्राम बीरों देवल, रुद्रप्रयाग में आयोजित माँ चंडिका महाबन्याथ में सम्मिलित होकर माँ चंडिका की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएँ की। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी आध्यात्मिक ऊर्जा, लोक आस्था और समृद्ध परंपराओं से है और हमारी सरकार इन धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश को अध्यात्म की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के तहत गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल सिटी विकसित की जा रही है। इस अवसर…

Read More

पौड़ी गढ़वाल में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनता-जनार्दन एवं प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनके सुझाव, अपेक्षाएँ और अनुभवों को जाना। आप लोगों से प्राप्त प्रत्येक सुझाव बजट को समावेशी तथा व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसा बजट पेश करें जो प्रभाव में व्यापक और परिणाम में ठोस हो। ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ यही हमारी कार्यशैली का मूल मंत्र है, और इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप आगामी बजट तैयार किया जा रहा है। यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग युवाओं, मातृशक्ति, किसानों, श्रमिकों,…

Read More

पौड़ी में पहली बार बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किया गया। पौड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में काश्तकारों, युवा उद्यमियों, बुद्धिजीवियों और मंडल स्तरीय अधिकारियों ने भाग लेकर अपने सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य बजट की महत्ता को आमजन तक पहुँचाना है, ताकि सरकार का बजट केवल कागज़ों तक सीमित न रहकर जनहित में प्रभावी रूप से लागू हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ऐसा समावेशी बजट लाने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे युवाओं, बुजुर्गों, किसानों और…

Read More

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नेलांग वैली के लोग द्वारा अपनी ही जमीन से वंचित रहने व उनके संवैधानिक अधिकारों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में टिप्पणी करते हुए पूछा है कि जब न तो भूमि का अधिग्रहण किया गया और न ही विधिवत रिक्विज़िशन किया गया, तो आखिर सेना ने 1962 से आज तक ग्रामीणों की जमीन पर कब्ज़ा कैसे बनाए रखा?नेलांग वैली के लोग पिछले कई दशकों से अपनी ही जमीन से वंचित हैं। यह केवल जमीन का मामला नहीं है, बल्कि यह उनके संवैधानिक अधिकारों — विशेषकर अनुच्छेद 300A के तहत…

Read More

तिब्बती समुदाय विश्वभर में अपने नये साल यानी लोसर का जश्न मना रहा है। नैनीताल में भी तिब्बती समुदाय ने सुख निवास स्थिति बौद्ध मठ में लोसर का जश्न मनाया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने मठ में पूजा अर्चना की। तीन दिन तक चले लोसर के जश्न में लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। तिब्बती समुदाय ने पूजा अर्चना कर विश्व शांति और दलाई लामा की दीर्घायु की कामना की। लोसर के मौके पर तिब्बती समुदाय की महिलाओं और पुरूषों ने पारंपरिक परिधानों में मंगल गीत गाये।  आपको बता दें कि आज ही के दिन…

Read More