चंपावत स्थित रणकोची माता मंदिर में माता रानी के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में सहभागी बनकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया
Author: Avnish Kumar Jain
चमोली जनपद के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की फूलों की घाटी रैंज में लगी वनाग्नि को बुझाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर कवायद की जा रही है। जिसके लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुरोध पर शासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र की हेलीकॉप्टर से रेकी की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अग्नि शमन हेतु हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्र में पानी डालने की भी योजना बनाई गई है। https://youtu.be/ZDMHUh0TLgM?si=2nOtz0sLf3PdtnbX
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड नैनीडांडा के ग्राम कौला मल्ला तोक, खडोलियाखेत में स्थापित पीरुल कलेक्शन प्लांट तथा विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीरुल संग्रहण कार्य में लगी महिलाओं से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की और इस पहल को ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बताया। महिलाओं ने पीरुल को सुखाने के लिए छोटी यूनिट मशीन की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीरुल कलेक्शन से महिलाओं को नियमित आय मिल रही है और इस कार्य को और अधिक मजबूत किया…
क्या सरकारी अस्पताल अब इलाज के केंद्र नहीं, बल्कि दलालों की मंडी बन चुके हैं? उत्तराखंड के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो स्वास्थ्य विभाग के दावों की धज्जियां उड़ा रही है। यहाँ रात के अंधेरे में मानवता शर्मसार हो रही है। जब गरीब मरीज उम्मीद लेकर अस्पताल पहुँचता है, तो डॉक्टर नहीं, बल्कि ‘दलाल’ उसका स्वागत करते हैं। और खेल शुरू होता है—जिंदगी और मौत के सौदेबाजी का।रुड़की के सरकारी अस्पताल में इन दिनों सफेद कोट के पीछे काले धंधे का बोलबाला है। सूत्रों की मानें तो अस्पताल के कुछ डॉक्टरों और स्टाफ की मिलीभगत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना की । उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखण्ड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता…
शासकीय आवास पर माननीय लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Anurag Singh Thakur जी से भेंट हुई। इस दौरान उनके साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
देहरादून में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा विभिन्न क्षेत्रों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवक मंगल दल, महिला मंगल दल एवं प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। स्वामी विवेकानन्द जी ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक गौरव को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनका युवा शक्ति पर अटूट विश्वास था। वे मानते थे कि अनुशासित, आत्मविश्वासी और राष्ट्रभक्त युवा ही भारत को पुनः विश्व गुरु बना सकते हैं। आज आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। …
