देहरादून में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रोड शो में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर अपार उत्साह, ऊर्जा और आत्मीयता के साथ उपस्थित जनसमूह से मिले असीम प्रेम और आशीर्वाद से हृदय अभिभूत है। इस भव्य आयोजन में मातृशक्ति, युवा शक्ति, वरिष्ठजन एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रही सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। यह जनसमर्थन पिछले चार वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक, जनहितकारी और दूरदर्शी निर्णयों पर जनता की सशक्त…
Author: Avnish Kumar Jain
देहरादून में मातृशक्ति से आत्मीय संवाद हुआ। स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग, स्वरोजगार के नए अवसरों और मजबूत होती आर्थिकी पर सार्थक चर्चा हुई। उनकी मेहनत और उत्साह वास्तव में प्रेरणादायक है। साथ ही ₹401 करोड़ से अधिक लागत की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण कर उन्हें सहयोग और सम्मान देने का भी अवसर मिला।
परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए इंटेंसिव केयर सेंटर का लोकार्पण करने के साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री भी वितरित की। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने विगत चार वर्षों में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास, पर्यटन को बढ़ावा, महिला…
सीईसी सदस्य और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की अवधि समाप्त हो चुकी है, जिसके तहत राज्य को 28 हजार करोड़ रुपये मिले थे, जबकि 16वें वित्त आयोग में राज्य को अपेक्षित धनराशि नहीं मिलने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में मातृशक्ति का पोषण स्तर गिरकर 56 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार 30 हजार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹ 99.44 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹ 302.42 करोड़ की 41 विकास योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। लोकार्पण ₹ 7898.74 लाख की लागत से नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत सपेरा बस्ती में आई० एण्ड डी० एवं 15 एम.एल.डी, एस.टी.पी निर्माण का कार्य। ₹ 2846 लाख की लागत से आराघर चौक से मोधरोवाला…
देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी की किल्लत के बीच आम आदमी जहां परेशान है,वहीं हल्द्वानी के एक नौजवान शिवम का ये देसी जुगाड़ चर्चा का विषय बन गया है पुराने और बेकार पड़े मोबिल ऑयल से चलने वाला ये स्टोव अब लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बनता नजर आ रहा है ये तस्वीरें हैं उस जुगाड़ की जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।जहां लोग इस्तेमाल के बाद मोबिल ऑयल को बेकार समझकर फेंक देते हैं वहीं इस युवक ने उसी तेल को बना दिया खाना पकाने का जरिया कम लागत में तैयार किया गया ये…
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एमबी इंटर कॉलेज परिसर में सरकार के 4 साल पर आयोजित होने वाले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। कल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक विशाल जनसभा को हल्द्वानी में संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियां को देर शाम तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 4 साल में राज्य में ऐतिहासिक काम किया है और केंद्रीय रक्षा मंत्री हमें इस कार्यक्रम…
माँ वाराही मंदिर, देवीधुरा (चम्पावत) के नव-निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन एवं भव्य शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होकर देवतुल्य जनता एवं श्रद्धालुओं को संबोधित किया। ये निर्माण कार्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देने के साथ स्थानीय आस्था और अर्थव्यवस्था को सशक्त करेंगे। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी प्राचीन परंपराओं, लोक-आस्थाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से है। यहां के प्रत्येक मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, पर्व-त्योहारों और सामाजिक एकता के जीवंत केंद्र हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार इन पावन धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और…
राजपुर रोड (देहरादून) से माननीय विधायक Khajan Dass जी, रुद्रप्रयाग से माननीय विधायक Bharat Singh Chaudhary जी, हरिद्वार से माननीय विधायक Madan Kaushik जी, रुड़की से माननीय विधायक Pradeep Batra जी एवं भीमताल से माननीय विधायक Ram Singh Kaira जी को कैबिनेट मंत्री पद के शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड के सर्वांगीण, समावेशी एवं सर्वस्पर्शी विकास यात्रा में नवनियुक्त मंत्रीगणों का योगदान महत्वपूर्ण होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि…
स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और तकनीक का प्रभावी समावेश आज की आवश्यकता है। आज हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में प्रतिभाग करते हुए यह अनुभव हुआ कि यदि हम प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएं और उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेलीमेडिसिन एवं आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों से जोड़ें, तो दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ और प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकती हैं। कोविड-19 के अनुभव ने भी यह स्पष्ट किया है कि तकनीक आधारित स्वास्थ्य प्रणाली भविष्य की दिशा तय करेगी। हमारे स्वास्थ्य कर्मी इस व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका निरंतर प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन और नवीन…
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों में राज्य की अतिथि सुविधाओं को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस एनेक्सी, देहरादून में नवीनीकरण कार्य को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता आवास व राज्य संपत्ति सचिव डॉ आर राजेश कुमार…
आधुनिकता और कंक्रीट के बढ़ते जंगलों के बीच, हमारे आंगन की पहचान रही नन्हीं गौरैया अब धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। लेकिन देहरादून जिले के विकासनगर में एक युवा इस दिशा में एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। ग्राम एटनबाग निवासी आकाश मुल्तानी पिछले चार वर्षों से बेकार पड़े ‘कबाड़’ का इस्तेमाल कर गौरैया के लिए सुरक्षित आशियाने तैयार कर रहे हैं। पेश है विकासनगर से यह विशेष रिपोर्ट।”विकासनगर के ग्राम एटनबाग निवासी आकाश मुल्तानी की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक व्यक्तिगत प्रयास के रूप में उभरी है। आकाश पिछले 4 वर्षों से निरंतर…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग की नीलकंठ महादेव (पौड़ी गढ़वाल) एवं रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए पार्किंग निर्माण गाइडलाइंस का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नीलकंठ महादेव (लागत ₹5183.65 लाख) एवं रामनगर ( लागत ₹3857.64 लाख) मल्टीस्टोरी पार्किंग में प्रवेश एवं निकासी के लिए सभी तकनीकी पहलुओं का विशेष…
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते ॥ शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
कालाढूंगी तहसील के कोटाबाग इंडेन गैस एजेंसी द्वारा कोटाबाग क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गैस आपूर्ति की जाती है जिसके चलते बैलपड़ाव बाजपुर चौराहे पर गैस एजेंसी द्वारा गैस बाटी जा रही थी परंतु उपभोक्ताओं की लंबी कतार के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं उपभोक्ताओं की आपस में तीखी नोकझोंक भी होती देखी गई,, वहीं उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडरों की संख्या गाड़ी में कम होने से असमंजस का माहौल बना रहा वहीं गैस एजेंसी द्वारा पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण की गई,,, जहां एक ओर सरकार गैस की कमी नहीं होने की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने बणगांव – चोपड़ा – कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल – जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है। प्रदेश के हर गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने…
