रुद्रपुर में विशेष समुदाय के युवक के द्वारा नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किच्छा से रुद्रपुर के होटल ले जाया गया। युवती को होटल ले जाने की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी होटल पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को जानकारी दी। हंगामा की सूचना मिलती ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा होटल के रजिस्टर को देखा गया तो रजिस्टर में युवक ने अपना नाम अहद ठाकुर पुत्र विशाल ठाकुर दर्ज कराया था, और आधार कार्ड भी अहद ठाकुर का दिया। जबकि युवक का असली नाम अहद खान बताया जा रहा है। युवती ने बताया कि युवक उसे पिछले 1 साल से नाम बदलकर बात कर रहा था और उसे झांसे में लेकर आज होटल आया युवक के मुस्लिम होने की जानकारी उसे नहीं थी। अब पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
- एक और नियुक्ति घोटाला?
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
Thursday, July 30

