Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    Friday, March 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»सावन में जाना है देहरादून या हरिद्वार, अपनाएं ये रूट… नहीं मिलेगा जाम का झाम
    उत्तराखण्ड

    सावन में जाना है देहरादून या हरिद्वार, अपनाएं ये रूट… नहीं मिलेगा जाम का झाम

    Social ScanBy Social ScanJuly 22, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सावन का महीने 22 जुलाई से शुरू हो गया है, ऐसे में पूरे देश में कांवड़ियों की धूम मची हुई है. कांवड़ियों के लिए इस बार सभी राज्यों के प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं ताकि उन्हें रास्ते में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. ऐसी स्थिति में कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए डायवर्जन भी किए गए हैं. इसके लिए प्रशासन की ओर से एडवायजरी जारी की गई है. दिल्ली वालों को अगर पहाड़ के दीदार करने हैं और देहरादून रूट पर जाना है तो उनके लिए बिना ट्रैफिक में फंसे एक आसान रास्ता डायवर्जन के जरिए बनाया गया है.

    यातायात पुलिस के मुताबिक दिल्ली से किसी शख्स को देहरादून या ऋषिकेश जाना है तो उसे दिल्ली से पहले रामपुर तिराहा जाना होगा. रामपुर तिराहा से देवबंद होते हुए गागलहेडी फिर छुटमलपुर फिर बिहारीगढ़ के रास्ते गुजर कर देहरादून पहुंचना होगा. अगर लोगों को सीधे दिल्ली के लिए वहां से वापसी करनी है तो उन्हें भी इसी रास्ते से वापस आना होगा. अगर कोई वाहन दिल्ली से देहरादून जाते वक्त नारसन से होकर गुजर रहा है तो उसने बिझौली एनएन 344 से भगवानपुर, मंडावर, छुटमल और बिहारीगढ़ से देहरादून जाना होगा.

    बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए रूट

    बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम से नजीबाबाद दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को श्रीनगर से पैडी कोटद्वार, नजीबाबाद, बिजनौर, बिलासपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर बाईपास लेकर दिल्ली आना होगा. वहीं अगर दिल्ली, मेरठ या मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाना है तो इसके लिए मुजफ्फरनगर से होकर मंगलौर के रास्ते नगला इमरती जाना होगा. इसके बाद लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चैक मातृसदन, शमशानघाट पुल होकर बैरागी पार्किंग पहुंचना आसान होगा.

    रोडवेज बसों हेतु यातायात प्लान

    देहरादून/ऋषिकेश से अगर किसी को हरिद्वार जाना है तो उसके लिए रोडवेज की व्यवस्था भी बदली गई है. ज्यादातर बसों को निर्धारित रूप से संचालित किया जाएगा और उन्हें मोतीचूर पार्किंग में पार्क किया जाएगा. देरहादून/ऋषिकेश से मुरादाबाद-काशीपुर, नैनीताल की ओर जाने वाली रोडवेज बसें नेपाली तिराहा, रायावाला, सप्तऋषि, दुदाधारी तिराहा, चंडीपुल, श्यामपुर, चिड़ियापुर और नजीबाबाद के रास्ते पर चलेंगी. दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से चलने वाली बसें अपने निर्धारित मार्ग पर ही संचालित की जाएंगी. हालांकि देहरादून से दिल्ली आने-जाने वाली रोडवेज बसें मोहंड, छुटमलपुर होकर गुजरेंगी.

    पैदल कांवड़ यात्रा के लिए प्लान

    मेरठ मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए हर की पैडी से गंगाजल लेने की व्यवस्था की गई है. इसके बाद वह रोडीबेलवाला रैंप से केशन आश्रम तिराहा से ओम पुल के सामने वाले रेगुलेटर के ऊपर से बाहर निकलेंगे. इसके बाद कांवड़िये शंकराचार्य चौक से नहर पटरी, सिंहद्वार से आर्य नगर, ज्वालापुर, लालपुल पार करके जाटवाड़ा पुल से होकर नहर पटरी तक पहुंचेंगे और वहां से अपने-अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

    March 27, 2026
    Read More

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

    March 27, 2026
    Read More

    अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम

    March 26, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

    March 27, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

    March 27, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

    March 27, 2026

    अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम

    March 26, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?