Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»दिल्ली/NCR»दिल्ली में केदारनाथ धाम! दोहरे दबाव में धामी सरकार… कैसे खत्म होगी घाटी में लोगों की नाराजगी?
    दिल्ली/NCR

    दिल्ली में केदारनाथ धाम! दोहरे दबाव में धामी सरकार… कैसे खत्म होगी घाटी में लोगों की नाराजगी?

    Social ScanBy Social ScanJuly 16, 2024Updated:January 8, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    केदार घाटी में इन दिनों भोलेनाथ के जयकारे के साथ-साथ सरकार के विरोध के घंटों -डमरूओं की गूंज सुनाई दे रही है. सत्ताधारियों की बुद्धि-शुद्धि की प्रार्थनाएं भी हो रही हैं. इस विरोध के केंद्र में बुराड़ी (दिल्ली) में बन रहा केदार नाथ मंदिर है. मंदिर का भूमिपूजन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था. इसका संदेश प्रस्तावित मंदिर से सरकार के जुड़ाव के तौर पर लोगों तक गया. हालांकि स्थानीय आबादी के विरोध और हाल के उपचुनावों में शिकस्त के कसैले संदेश के बीच राज्य सरकार ने दिल्ली के मंदिर से पल्ला झाड़ लिया है. धामी ने मंदिर के भूमिपूजन के सिर्फ तीन दिन के अंतराल में साफ किया कि दुनिया में कोई दूसरा केदार नाथ धाम हो ही नहीं सकता. बावजूद इसके विरोध के स्वर मुखर हैं.

    पवित्र केदार द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक

    पवित्र केदारनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में पांचवा है. उत्तराखंड के चारों धामों में भी यह सम्मिलित है. धाम का इतिहास भगवान शिव के अवतार नर -नारायण, पांडव और आदि शंकराचार्य से जुड़ा है. हिमालय के सुरम्य क्षेत्र में स्थित इस प्राचीन मंदिर के कपाट शीत ऋतु में छह महीने बंद रहते हैं. माना जाता है कि मंदिर में स्थित शिवलिंग स्वयंभू है अर्थात स्थापित नहीं अपितु स्वतः प्रकट है. मंदिर का प्रथम बार निर्माण पांडु राजा जन्मेजय ने कराया. आठवीं-नौवीं सदी में आदि शंकराचार्य द्वारा इसका पुनरुद्धार हुआ. धाम के पास पवित्र नदियों के संगम की मान्यता है जिसमें मंदाकिनी, मधुगंगा, क्षीर गंगा और स्वर्ण गौरी शामिल हैं. मंदिर के पीछे विशाल भीम शिला स्थित है, जिसने 2013 की भयंकर आपदा में मंदिर की रक्षा की.

    भगवान शिव का है सदैव वास

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण बदरी वन में पार्थिव शिवलिंग का पूजन करते थे. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए. नर-नारायण ने उनसे प्रार्थना की कि भगवान शिव यहां सदैव वास करें. भगवान ने उनकी प्रार्थना स्वीकार की और कहा कि यह क्षेत्र केदार के नाम से जाना जाएगा. स्कंद पुराण के केदार खंड के अनुसार केदार वह स्थान है, जहां भगवान शिव अपने उलझे बालों से पवित्र गंगा को मुक्त करते हैं. द्वापर युग में कौरवों और अन्य बांधवों की हत्या के पाप से मुक्ति के लिए पांडव भगवान शिव के दर्शन के लिए हिमालय आए. मान्यता है कि शिव अंतर्ध्यान होकर केदार में जा बसे. पांडव उनकी भक्ति में केदार तक पहुंचे. तब शिव ने पशु का रूप धारण कर लिया. भीम को उनके दर्शन की युक्ति सूझी और विशाल रूप धारण करके अपनी दोनों टांगें केदार पर्वत के दोनों ओर फैला दीं. अन्य पशु इनके नीचे से निकल गए. लेकिन भैंसे का रूप धारण किए भगवान शिव जब निकल रहे थे तो भीम ने अंतर्दृष्टि से उन्हें पहचान लिया. भीम ने उन्हें रोकने का प्रयत्न किया तो वे धरती में समाने लगे. शिव ने उनका पृष्ठ भाग पकड़ा. तभी से भगवान शिव यहां भैंसे की पीठ की आकृति में पूजे जाते हैं. मान्यता है कि भैंसे का मुख नेपाल में निकला, जहां भगवान पशुपतिनाथ की पूजा की जाती है. आदि शंकराचार्य को प्राचीन मंदिर के पुनरुद्धार का यश प्राप्त है. मंदिर के पीछे उनकी समाधि स्थित है. विश्वास किया जाता है कि वे स्वतः धरती में समाधिस्थ हुए.

    आस्था के केंद्र पर विरोध प्रदर्शन!

    लेकिन इन दिनों केदार धाम तीर्थ यात्रियों की अगाध आस्था और दर्शन-पूजन के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए चर्चा में है. इस विरोध में साधु -संत, पुजारियों-भक्तों के साथ ही तमाम स्थानीय आबादी शामिल है. वजह इसकी अनुकृति है, जिसका दिल्ली में निर्माण प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री धामी द्वारा इस मंदिर के भूमिपूजन से माना गया कि योजना को सरकार का संरक्षण है. केदार नाथ ट्रस्ट दिल्ली के अध्यक्ष सुरिंदर रौतेला के कथित बयान कि जो वृद्ध-अशक्त केदार धाम तक नहीं जा पाते थे, उनके लिए दिल्ली में ही केदार बाबा के दर्शन सुगम हो जाएंगे. केदार धाम आस्था का तो प्राचीन केंद्र है ही, इसी के साथ प्रतिवर्ष वहां पहुंचने वाले लाखों तीर्थ यात्री स्थानीय आबादी के बड़े हिस्से की आजीविका में सहायक होते हैं. मंदिर के साथ ही चार धाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा रामनगर से वैकल्पिक मार्ग निर्माण के सर्वेक्षण के लिए परंपरागत यात्रा मार्गों के किनारे बसने वाली आबादी को उद्वेलित किया. धारणा बनी कि नए मार्ग के निर्माण से यात्री उससे गुजरेंगे और पुराने मार्ग उपेक्षित रह जायेंगे. इसका भी सीधा असर इन इलाकों की स्थानीय आबादी की रोजी रोटी पर आयेगा.

    विपक्ष और शंकराचार्य के सरकार से सवाल

    दिल्ली के केदार मंदिर को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी मैदान में आ गई है. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने कहा है कि दिल्ली में केदार नाथ मंदिर का निर्माण सनातन परंपराओं के विरुद्ध है. केदार नाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है और दिव्यधाम का प्रतीकात्मक निर्माण स्वीकार्य नहीं है. आर्य ने केदारनाथ से शिला ले जाकर दिल्ली के मंदिर में स्थापित करने और मुख्यमंत्री धामी द्वारा उसके पूजन को केदार नाथ की पवित्र परम्परा का अपमान बताया है. आर्य के अनुसार केदार नाथ धाम करोड़ों की आस्था का केंद्र है, न कि पर्यटन और प्रदर्शनी का. आर्य ने दिल्ली के मंदिर से सरकार को जोड़ते हुए सवाल किया कि सरकार और ट्रस्ट को दिल्ली में मंदिर की स्थापना की क्यों जरूरत पड़ी? ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रश्न किया है कि शिव पुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में केदार धाम का पता हिमालय है. फिर वह दिल्ली में कैसे स्थापित हो सकता है? उन्होंने इसके पीछे राजनीतिक एजेंडा बताया. शंकराचार्य ने कटाक्ष करते हुए कहा कि केदार नाथ मंदिर का 228 किलो सोना गायब हो गया. सरकार उसकी जांच की जगह दिल्ली में केदार धाम बना रही है.

    दोहरे दबाव में धामी सरकार

    फिलहाल धामी सरकार दोहरे दबाव में है. लोकसभा चुनाव की उसकी शानदार सफलता को विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव की शिकस्त ने बदमजा कर दिया है. बद्रीनाथ में उसके प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी को कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने 5,224 मतों के अंतर से पराजित किया. हरिद्वार की मंगलौर सीट पर कांग्रेस के निजामुद्दीन से कड़े मुकाबले में भाजपा के करतार सिंह भड़ाना 422 वोटों से हारे. बेशक 2022 में भी भाजपा इन सीटों पर हारी थी लेकिन लोकसभा चुनाव में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में उसे आठ हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त मिली थी. राज्य की लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत के कारण भी सरकार का हौसला बुलंद था. लेकिन नतीजों ने उसे निराश किया. अयोध्या के बाद दूसरे तीर्थस्थल बद्रीनाथ में हार ने विपक्षियों को हिन्दू मतों पर भाजपा की दावेदारी पर सवाल खड़े करने का मौका दिया है. क्या उत्तराखंड के उपचुनावों की हार में केदार नाथ के दिल्ली मंदिर और चारों धाम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्माण के एंगल की भी कोई भूमिका रही है? नतीजों के बाद जिस तेजी से मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली के प्रस्तावित मंदिर से पल्ला झाड़ते हुए साफ किया है कि दूसरा कोई केदार धाम हो ही नहीं सकता है, उसने संदेश दिया है कि सरकार आस्था के इस संवेदनशील सवाल पर बहुत सचेत है. चारों धाम यात्रा मार्ग को लेकर नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह के जरिए सरकार की सफाई कि परम्परागत मार्गों से यात्रा जारी रहेगी , से साफ है कि सरकार इनके किनारे बसी आबादी को कतई नाराज नहीं करना चाहिए. अतिरिक्त मार्ग की जरूरत का कारण परम्परागतगत मार्गों पर ट्रैफिक का बढ़ता दबाव बताया गया है. दिल्ली के केदार नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरिंदर रौतेला ने भी इस मंदिर से उत्तराखंड सरकार का कोई लेना-देना न होने का बयान देकर इस मसले पर फैली नाराजगी को कम करने का प्रयत्न किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कुंवर दिव्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन

    November 30, 2025
    Read More

    दिल्ली मेट्रो में अब ये क्या हुआ! एक ने मारी चप्पल तो दूसरे ने जड़ा थप्पड़, Video बनाते रहे यात्री

    July 31, 2024
    Read More

    30 बेसमेंट सील-200 को नोटिस… कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार, फीस पर भी लगेगी लगाम?

    July 31, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?