Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    • न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»IAS पूजा खेडकर की मां की दबंगई, बंदूक लेकर किसानों को धमकाया; Video वायरल
    महाराष्ट्र

    IAS पूजा खेडकर की मां की दबंगई, बंदूक लेकर किसानों को धमकाया; Video वायरल

    Social ScanBy Social ScanJuly 12, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर लगातार विवादों में बनी हुई हैं. इस बीच अब उनकी मां मनोरमा का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वो पिस्टल लेकर कुछ लोगों को धमकाते हुए नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो पिछले साल यानि 2023 का है. मामला किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि वह जमीन पर कब्जे को लेकर किसान को धमका रही थीं.

    पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने नौकरी के दौरान करोड़ों की संपत्ति जुटाई. कई जगहों पर अवैध कब्जा भी किया. ये वीडियो उस समय का है जब दिलीप खेडकर ने किसानों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की. किसानों ने इसका विरोध किया तो पूजा खेडकर की मां मनोरमा, बाउंसर के साथ वहां पहुंची. उन्होंने किसानों को धमकाया. इस दौरान उनके हाथ में बंदूक थी, जिससे वो किसानों को धमका रही थीं. जब किसानों ने उनके खिलाफ पुणे के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो दबाव की वजह से उनकी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी.

    मीडिया को भी धमकाया

    पूजा खेडकर की मां का एक और वीडियो भी कुछ दिन पहले वायरल हुआ था. उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर वीडियो बनाने वाले मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया था. पूजा खेडकर की मां ने कहा था कि अगर मेरी बेटी ने सुसाइड कर लिया तो मैं आप सभी को अंदर डाल दूंगी. उन्होंने मीडियाकर्मियों को धमकी भी दी थी और कैमरे पर हाथ भी मारा था.

    क्या है पूजा खेडकर मामला?

    सिविल सेवा अधिकारी के रूप में अपने अधिकारों के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आते ही पूजा का ट्रांसफर वाशिम कर दिया गया है. हालांकि ट्रांसफर से यह मामला खत्म होता नहीं दिख रहा है और केंद्र ने पूजा से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है. पूजा पर विकलांग श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत दुरुपयोग करने का आरोप है. ट्रांसफर किए जाने के बाद आईएएस अफसर पूजा खेडकर ने गुरुवार को राज्य के विदर्भ क्षेत्र में वाशिम जिला समाहरणालय में सहायक जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया.

    पूजा खेडकर का एक और कारनामा

    उधर, नवी मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र गृह विभाग को एक रिपोर्ट सौंपी है. इसमें कहा गया है कि IAS प्रोबेशनरी अधिकारी पूजा खेडकर ने स्टील चोरी मामले में गिरफ्तार अपने रिश्तेदार को रिहा करने के लिए नवी मुंबई पुलिस पर दबाव डाला है. उन्होंने मई में नवी मुंबई पुलिस के डीसीपी को फोन किया था. नवी मुंबई पुलिस ने यह रिपोर्ट बुधवार को भेजी है.

    नाना भी थे IAS अधिकारी

    पूजा महाराष्ट्र कैडर की साल 2022 बैच की IAS अफसर हैं. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 841वीं रैंक हासिल की थी. पूजा अब 30 जुलाई 2025 तक अपना शेष कार्यकाल वाशिम में बतौर ट्रेनी आईएएस पूरा करेंगी. पूजा अहमदनगर के पाथर्डी के पूर्व सिविल सेवक दिलीप खेडकर की बेटी हैं. उनके नाना जगन्नाथराव बुधवंत भी आईएएस अफसर रहे हैं. जबकि पिता दिलीप प्रदूषण विभाग में कमिश्नर हुआ करते थे. रिटायर होने के बाद उन्होंने इस साल लोकसभा चुनाव में अहमदनगर दक्षिण सीट से चुनाव भी लड़ा था. पूजा की मम्मी डॉक्टर मनोरमा खेडकर भलगांव की लोक नियुक्ता सरपंच हैं. पूजा के पास कुल 17 करोड़ की संपत्ति है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?