Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    Monday, March 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»महाराष्ट्र NDA में हलचल के बीच फिर सामने आए एकनाथ शिंदे के ‘धर्मवीर’, क्या चुनाव में दिखाएंगे दम?
    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र NDA में हलचल के बीच फिर सामने आए एकनाथ शिंदे के ‘धर्मवीर’, क्या चुनाव में दिखाएंगे दम?

    Social ScanBy Social ScanJuly 1, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. सभी दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने में जुटे हैं. राज्य में सत्तारुढ़ एनडीए गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी आगामी चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की जुगत में है. चुनाव से कुछ समय पहले धर्मवीर-2 का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है. फिल्म के जरिए शिंदे लोगों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं.

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल रविवार को मराठी फिल्म धर्मवीर-2 का पोस्टर जारी किया, जो उनके राजनीतिक गुरु और शिवसेना के दिग्गज दिवंगत आनंद दिघे पर आधारित बॉयोपिक का सीक्वल है. फिल्म का पहला पार्ट करीब 2 साल पहले साल 2022 में रिलीज किया गया था.

    बगावत से पहले रिलीज हुई थी ‘धर्मवीर’

    यह फिल्म एकनाथ शिंदे की शिवसेना से बगावत से पहले रिलीज की गई थी. साल 2022 के मध्य में शिंदे ने अपने समर्थक विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. इस वजह से महाराष्ट्र में कई दिनों तक राजनीतिक अनिश्चितता बनी रही और फिर जून में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी.

    आनंद दिघे अब शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के प्रतीक बन गए हैं और उन्हें पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे के साथ प्रमुख नेताओं में से एक के रूप में पहचाना जाता है.

    चुनाव से पहले धर्मवीर-2 होगी रिलीज

    फिल्म धर्मवीर-2 रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक 2 महीने पहले 9 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म में सीएम शिंदे पर भी आधारित एक किरदार है. पोस्टर रिलीज के दौरान सीएम शिंदे ने कहा, “फिल्म के माध्यम से दिघे साहब अमर हो जाएंगे और लोगों को उनसे प्रेरणा मिलेगी.”

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह अपने गुरु के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं. फिल्म का पहला हिस्सा साल 2022 में रिलीज किया गया था. प्रवीण तरडे द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रसाद ओक, क्षितिज दाते, मकरंद पध्ये, स्नेहल तरडे और श्रुति मराठे मुख्य भूमिकाओं में हैं.

    कौन हैं आनंद दिघे

    27 जनवरी 1951 को कोलाबा में जन्मे आनंद दिघे महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा नाम है और उन्हें धर्मवीर के नाम से भी जाना जाता है. वह अपने इलाके में बहुत लोकप्रिय थे. दिघे शिवसेना के वरिष्ठ नेता और ठाणे जिला इकाई के प्रमुख थे. वह 1984 में ठाणे के जिला प्रमुख बनाए गए थे. वह अपने घर पर रोजाना दरबार लगाया करते थे जिसमें शिवसेना के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बने तनाव या विवाद को खत्म कराते थे.

    आनंद दिघे ठाणे में बालासाहेब ठाकरे की हर बैठक में शामिल होते थे. फिर धीरे-धीरे वह राजनीति में आ गए. उन्होंने ही ठाणे में सालाना नवरात्रि उत्सव और पहली दही हांडी का आयोजन की शुरुआत की थी. उन्होंने ठाणे क्षेत्र के कई युवा राजनेताओं जैसे एकनाथ शिंदे, रवींद्र फाटक और राजन विचारे को तैयार किया और उनका मार्गदर्शन किया. शिंदे बाद में 30 जून 2022 को राज्य के मुख्यमंत्री बने.

    आनंद दिघे अगस्त 2001 में एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए थे, और इसके बाद उन्हें ठाणे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां हृदय गति रुकने की वजह से 26 अगस्त को मृत्यु हो गई थी.

    लोकसभा में शिवसेना का लचर प्रदर्शन

    शिवसेना विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना चाह रही है. हाल में ही खत्म हुए लोकसभा चुनाव में शिवसेना का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. एनडीए गठबंधन में शिवसेना ने 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जबकि 7 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी.

    वहीं उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा और 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जबकि 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. ऐसे में विधानसभा चुनाव में शिवसेना के दोनों गुटों में किसे बड़ी जीत मिलती है ये देखने वाली बात होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?