Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    • सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
    • सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
    • उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
    Wednesday, October 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»दिल्ली/NCR»अक्षरधाम मंदिर में नशा मुक्ति पर लिया गया संकल्प… रामदास आठवले समेत बड़ी हस्तियों ने दिए संदेश
    दिल्ली/NCR

    अक्षरधाम मंदिर में नशा मुक्ति पर लिया गया संकल्प… रामदास आठवले समेत बड़ी हस्तियों ने दिए संदेश

    Social ScanBy Social ScanJune 27, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत देश की जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया. हग्स लाइफ होलिस्टिक ड्रग डी-एडिक्शन रिहैबिलिटेशन सेंटर एंड कंसल्टेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित इस सेमिनार में सभी ने नशे की बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम के सह आयोजक तेजेंद्र सिंह (प्रेरक वक्ता और स्वास्थ्य मार्गदर्शक) ने इस कार्यक्रम को अक्षरधाम मंदिर परिसर में आयोजित करने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि भगवान स्वामिनारायण ने अपने जीवनकाल में 3,000 साधुओं को गांवों में भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया था, जहां उन्होंने लोगों को नशा छोड़ने के लिए परामर्श दिया था. प्रमुख स्वामी महाराज (1921-2016) ने इस आंदोलन को आधुनिक युग में भी जारी रखा. उनके प्रयासों से भारत और दुनिया भर में लाखों लोग व्यसन मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित हुए.

    उन्होंने कहा कि अपने जीवन में प्रमुख स्वामी महाराज ने दुनिया भर में 40 लाख से अधिक लोगों को व्यसन छोड़ने के लिए प्रेरित किया था. इनमें उद्यमी, ग्लोबल लीडर, शोध वैज्ञानिक, किसान और आदिवासी समुदाय शामिल थे. पूरी दुनिया में अक्षरधाम (BAPS) संस्था नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रही है. आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे. इनमें केंद्रीय मंत्री, अनेक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पुलिस और नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो, मीडिया और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, मानसिक स्वास्थ्य संगठन और छात्र शामिल थे. सभी ने नशीले पदार्थों के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ संकल्प लिया और नशा मुक्ति में योगदान के लिए प्रमुख स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि दी.

    आठवले ने विकास के लिए सरकार को सराहा

    इस मौके पर मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास बंधु आठवले ने नशा मुक्ति के साथ सड़क निर्माण, हवाई अड्डों के विकास और रोजगार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री के प्रभावशाली कार्यों की चर्चा की. उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 25 करोड़ लोगों के उत्थान के लिए सरकार के कार्यों की भी प्रशंसा की.

    स्कूलों में भी चलाया जा रहा है नशा मुक्ति अभियान

    अक्षरधाम मंदिर की एक स्वयंसेविका मीरा सोंडागर ने कहा कि आज BAPS के अध्यक्ष और गुरु महंत स्वामी महाराज असंख्य लोगों को व्यसन की बेड़ियों से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. अक्षरधाम संस्था का नशा मुक्ति कार्यक्रम स्कूलों पर भी ध्यान दे रहा है. BAPS के बालमंडल के सदस्यों ने अन्य किशोरों को गुटखा और धूम्रपान से दूर रहने की प्रेरणा देने के लिए कई बार अनेक स्कूलों का दौरा किया है.

    कार्यक्रम में यूपी के मुरादाबाद के स्कूली बच्चों ने ‘नशे की लत कैसे हमारे जीवन को नष्ट कर सकती है और इससे कैसे उबरें’ विषय पर एक नाटक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में दिल्ली के नारकोटिक्स आयुक्त दिनेश बौद्ध मंचीय अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में हर साल 70,000 से 80,000 लोग नशे की लत से मौत के शिकार हो जाते हैं. इस दिशा में सरकार और BAPS का प्रयास सराहनीय है.

    नशा मुक्ति के साथ-साथ योगाभ्यास का भी संदेश

    वहीं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और भाजपा आंध्र के पूर्व सह-प्रभारी सुनील देवधर ने नशा मुक्त भारत के साथ-साथ स्वच्छता, डिजिटल लेन-देन, योगाभ्यास, वोकल फॉर लोकल, बाजरा उपभोग और जैविक खेती सहित विभिन्न पहलों पर जोर दिया, मंच अतिथि राजीव चंद्र शर्मा, वाणिज्य विभाग में कार्यालय प्रबंधन में पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर, एस.डी. कॉलेज, अंबाला कैंट; विजय सिंह चौहान, आर्थोपेडिक सर्जन चेयरमैन प्रकाश अस्पताल और सुमित जिदानी, प्रशासनिक अधिकारी, दिल्ली सरकार ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को लेकर जागरुकता बढ़ाने की बात कही.

    उन्होंने कहा कि व्यसन परिवार, समाज, समुदाय, राष्ट्र और पूरी दुनिया को प्रभावित करता है. समाज सुधारक और कार्यकर्ता रचना वशिष्ठ ने अपने आभार भाषण के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कुंवर दिव्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन

    November 30, 2025
    Read More

    दिल्ली मेट्रो में अब ये क्या हुआ! एक ने मारी चप्पल तो दूसरे ने जड़ा थप्पड़, Video बनाते रहे यात्री

    July 31, 2024
    Read More

    30 बेसमेंट सील-200 को नोटिस… कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार, फीस पर भी लगेगी लगाम?

    July 31, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026

    गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल

    October 28, 2026

    आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार

    October 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026

    गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल

    October 28, 2026

    आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड

    October 28, 2026
    Most Popular

    कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    September 22, 2026

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में विवाद, महानगर की निर्वाचित टीम ने प्रदेश संगठन से तोड़ा नाता….

    October 8, 2026

    मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

    October 22, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?