Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रुड़की: मोहम्मदपुर गांव में अवैध कॉलोनी का बड़ा खुलासा, संदिग्ध आर्किटेक्ट की भूमिका भी आई सामने, क्या जागेगा HRDA विभाग?…
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»गंदा पानी पीकर गुजारा कर रहे राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’! जंगल में 2 किमी दूर से भरकर लाते हैं मटके
    देश

    गंदा पानी पीकर गुजारा कर रहे राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’! जंगल में 2 किमी दूर से भरकर लाते हैं मटके

    Social ScanBy Social ScanJune 27, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हम आजाद भारत के निवासी हैं. आजाद हवा में सांस लेते हैं. सभी मूल सुविधाओं से लैस देश आज विकास का राह पर अग्रसर है. लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो पीने के साफ पानी और खराब सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं. देश में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं. खासतौर पर हमारी आदिवासी जनजाती आज भी कई तरह की सुविधाओं से दूर है. ऐसी ही एक जनजाती है छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एक गांव में रहने वाली पंडो जनजाति.

    आपको ये बात जानकर हैरानी होगी लेकिन पंडो एक ऐसा समुदाय है, जो आज भी अपने घरों में तीर धनुष को सहेज कर रखते हैं. पंडो विशेष पिछड़ी जनजाति है और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाते हैं. छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र के एक वनांचल गांव सेमरदर्री का आश्रित ग्राम है बगैहा टोला, जहां 75 प्रतिशत पंडो जनजाति निवास करती है. लेकिन हैरानी की बात ये है की मूलभूत सुविधाओं से दूर इनकी दुर्दशा की कोई भी नेता जनप्रतिनिधि या अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं.

    गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं लोग

    इस गांव में पीने के पानी की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है. यहां के ग्रामीण नाले और झिरिया के गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं. लोग पहाड़ों के उबड़-खाबड़ रास्तों पर दो किमी पैदल चलकर पानी लेने जाते हैं. बरसात का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन फिर भी बारिश के बाद गर्मी कम नहीं हुई है. ऐसे में बरसात और उमस में महिलाएं सर पर बड़े-बड़े बर्तन लेकर झिरिया से पानी लेने जाती हैं. झिरिया जो मिट्टी की मेड़ से बनी है, इसमें जमीन से पानी रिस कर आता है. इसके अलावा इसमें इधर-उधर का पानी यहीं जमा होता है.

    गर्मियों में सूख जाता है कुंआ

    ये दिखने में मटमैला सा पानी किसी हाल में पीने लायक तो नजर नहीं आता, लेकिन मजबूरी ऐसी की जीने के लिए इस पानी को ही पीना होता है. इसी गांव के दूसरे मोहल्ले में एक कुंआ है और कुएं की गहराई बमुश्किल 10 फिट होगी. कम गहराई की वजह से कुएं में जो पानी है वह भी पूरी तरीके से गंदा ही होता है. इसमें एक परिवार का जीवन यापन भी मुश्किल है. कुंआ गर्मी में पूरी तरह से सूख जाता है और ऐसे में परिवारों के बीच पानी भरने के लिए द्वंद भी शुरू हो जाता है. इसके बाद इनके पास भी झिरिया का गंदा पानी पीने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता. इस पूरे गांव में पानी की एक-एक बूंद के लिए मारामारी है.

    अधिकारी नहीं ले रहे लोगों की सुध

    लोगों का कहना है जिम्मेदार लोगों से शिकायत करने के बाद भी यहां के हालत नहीं सुधरते. सरपंच से लेकर कलेक्टर तक समस्या को मौखिक और लिखित तौर पर दिया जा चुका है. कई बड़े अधिकारी इस गांव तक पहुंचे हैं, उनके द्वारा कुछ ही दिनों में हालत ठीक करने आश्वाशन भी दिया जाता है, मगर कोई समाधान नहीं किया जाता. गांव के छोटे बच्चों को देखकर साफ पता चलता है की गांव में इतने दूर से लाए गए गंदे पानी को पीने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा रहा है. बच्चों में कुपोषण साफतौर पर देखा जा सकता है. इसके अलावा, जंगल-पहाड़ों को पार कर झिरिया तक पहुंचने के दौरान ग्रामीणों को भालू और हाथियों का डर भी बना रहता है. यह क्षेत्र भालू और जंगली जानवरों से भरा पड़ा है और हाथी मरवाही वन मंडल में इन्हीं क्षेत्रों से अंदर आते हैं, ऐसे में जान जोखिम में डालकर पानी की झिरिया तक पहुंचाना इनके लिए हमेशा ही खतरों से भरा होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026
    Read More

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Read More

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रुड़की: मोहम्मदपुर गांव में अवैध कॉलोनी का बड़ा खुलासा, संदिग्ध आर्किटेक्ट की भूमिका भी आई सामने, क्या जागेगा HRDA विभाग?…

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रुड़की: मोहम्मदपुर गांव में अवैध कॉलोनी का बड़ा खुलासा, संदिग्ध आर्किटेक्ट की भूमिका भी आई सामने, क्या जागेगा HRDA विभाग?…

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Most Popular

    कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    September 22, 2026

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में विवाद, महानगर की निर्वाचित टीम ने प्रदेश संगठन से तोड़ा नाता….

    October 8, 2026

    मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

    October 22, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?