Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
    • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका
    • कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन
    • भुट्टे वाले के रूप में आए भगवान!
    • आज फिर गरजा MDDA का बुलडोजर… लेकिन बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्रवाई का इंतजार!
    • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
    • गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का नाम शिलापट्ट से गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म!
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की दो टूक—टीबी अभियान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, रोज होगी मॉनिटरिंग
    • मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून; प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
    • आबकारी विभाग को किसी का डर नहीं, देहरादून में सबकी नाक के नीचे घोटाले को दिया अंजाम!
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»बच्चे को उठाया… बेचने को शहर-शहर घूमीं, नहीं मिला ग्राहक तो हत्या की थी तैयारी; पुलिस ने ऐसे बचाई जान
    उत्तरप्रदेश

    बच्चे को उठाया… बेचने को शहर-शहर घूमीं, नहीं मिला ग्राहक तो हत्या की थी तैयारी; पुलिस ने ऐसे बचाई जान

    Social ScanBy Social ScanJune 27, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ह्यूमन ट्रैफिकिंग… ये एक ऐसा अपराध है जिसके जाल में फंसने वाले बच्चों का मिल पाना लगभग नामुमकिन होता है. ना तो वह बच्चे मिलते हैं और ना ही उनका अपहरण करने वाले अपराधी. इन बच्चों को गिरफ्तार कर बेचने वाले अपराधी अक्सर बच्चों के आस-पास के लोग ही होते हैं. कभी नौकरी दिलाने के बहाने तो तभी किसी और तरीके से ये लोग बच्चों को बहला-फुसला लेते हैं और जो बच्चे छोटे होते हैं उनका अपहरण कर ये अपराधी इन बच्चों को या तो किसी को बेच देते हैं या फिर उनसे भींक मंगवाते हैं. कई बार तो उनका शोषण भी किया जाता है या फिर उनके अंगों की तस्करी की जाती है.

    ये खौफनाक जाल भारत में इस कद्र फैला है की लोगों पर यकीन कर पाना मुश्किल है. एक ऐसा ही मामला सामने आया यूपी के इटावा से जहां से तीन दिन पहले एक दो साल का बच्चा गायब हो गया था. पुलिस ने छानबीन में पाया कि किरायेदार के तौर पर रहने वाली महिला ने ही अपने मकान मालिक के दो साल के बच्चे का अपहरण किया था. पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

    बच्चे की हत्या का था प्लान

    आरोप है की अपने मकान मालिक के बच्चे का पहले इन महिलाओं ने अपहरण किया, फिर उसको बेचने की कोशिश की. इसके लिए ये महिलाएं कई राज्यों में गईं, लेकिन किसी राज्य में बात नहीं बनी. जब कहीं बच्चा नहीं बिक पाया तो उन्होंने बच्चे की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाना शुरू कर दिया. लेकिन समय रहते पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.

    बच्चे को बेचना चाहती थीं महिलाएं

    पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाली दोनों महिलाओं को जब अरेस्ट किया तो पकड़े जाने पर उन्होंने कई अहम जानकारियां दीं. महिलाओं ने बताया कि वो बच्चे को बेचना चाहती थीं. इसके लिए वो कई राज्यों में घूमीं. तीन दिनों में महिलाएं बच्चे को लेकर आगरा, नोएडा, हरियाणा से लेकर फतेहाबाद तक गई. लेकिन कहीं भी कोई बच्चे को खरीदने के लिए तैयार नहीं हुआ. इस कारण उन्होंने बच्चे से छुटकारा पाने के लिए उसके मर्डर को प्लान किया. लेकिन इससे पहले की बच्चे को मारकर शव को ठिकाने लगाया जाता, दोनों पकड़ी गईं.

    पुलिस की तत्परता ने किया कमाल

    मीडिया के प्रेशर की वजह से पुलिस पर इस केस को सुलझाने का काफी दवाब था. आखिरकार तीन दिनों की कोशिश के बाद पुलिस ने अपहृत बच्चे को मध्यप्रदेश के भिंड से बरामद किया. बच्चे की सकुशल बरामदगी करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हज़ार रुपए का इनाम दिया. ये अपने आप में काफी बड़ी सफलता है जो पुलिस के हाथ लगी है क्योंकि अक्सर ऐसे मामलों में ना तो बच्चे कभी मिल पाते हैं ना ही उनके अपहरणकर्ता का पता चलता है. लेकिन इस बार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तीन दिन में उसके घरवालों से मिलवा दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 20, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 20, 2026

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका

    June 20, 2026

    कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन

    June 20, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?