Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»राजस्थान»जोधपुर: पथराव, आगजनी…चप्पे-चप्पे पर पुलिस, धारा 144 लागू, सूरसागर हिंसा की कहानी
    राजस्थान

    जोधपुर: पथराव, आगजनी…चप्पे-चप्पे पर पुलिस, धारा 144 लागू, सूरसागर हिंसा की कहानी

    Social ScanBy Social ScanJune 24, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    शुक्रवार की शाम जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इस दौरान जमकर हिंसा हुई. दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बाजी की गई. हिंसक भीड़ ने एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. हिंसा पर काबू करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया. पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ स्थिति को कंट्रोल किया. हिंसक झड़प में एक महिला घायल हुई, उसकी आंख में चोट आई है. एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. पुलिस ने अब तक इस मामले में 42 लोगों को गिरफ्तार किया है.

    पुलिस लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है. विवाद एक जमीन को लेकर शुरू हुआ जिसने साम्प्रदायिक तनाव का रूप धर लिया. दरअसल सूरसागर इलाके में ईदगाह के पास खाली पड़ी विवादित जमीन है. 15 साल पहले दोनों समुदाय के बीच समझौता हुआ था कि इस जमीन पर किसी भी तरह का किसी के द्वारा कोई निर्माण नहीं किया जाएगा और न किसी का दरवाजा इस ओर खुलेगा. आरोप है कि एक पक्ष ने ईदगाह की दीवार तोड़कर विवादित जमीन की ओर दरवाजा निकाल लिया. दूसरे पक्ष ने इस बात का विरोध किया.

    समझौते के बाद हो गई हिंसा

    मामला पुलिस तक पहुंचा. दोनों पक्ष थाने में पुलिस के सामने भी उत्तेजित होते रहे. काफी मशक्कतों के बाद पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में कामयाब हुई. मामला सुलझता दिख पुलिस बेखबर हो गई. अचानक शुक्रवार की शाम दोनों पक्ष हिंसक हो उठे. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. बलवाइयों ने एक दुकान और ट्रैक्टर में आग लगा दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल पर भी भारी पथराव किया गया. हिंसा रोकने के लिए पहले पुलिस ने लाठी चार्ज किया, लेकिन फिर भी उपद्रवी नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और मौके पर स्थिति को काबू में लिया.

    पुलिसकर्मी और महिला हुई घायल

    पथराव की घटना में एक थाना अधिकारी घायल हो गए. उनके चेहरे पर पत्थर लगने से वह चोटिल हो गए. घटना में लाजवंती नाम की महिला के आंख में गंभीर चोट आई है. उनके परिजनों ने बताया कि वह अपने घर में बैठी थी. इस दौरान उसे पता चला कि उसका पोता घर से बाहर खेल रहा है. शोर शराबा सुनकर वह अपने पोते को लेने के लिए बाहर दौड़ी. जैसे ही उसने पोते को गोद में उठाया इतने में एक पत्थर जाकर उसकी आंख पर लगा. परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई.

    5 थाना इलाकों में लगाई धारा 144

    सूरसागर में हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है. सांप्रदायिक तनाव शहर के दूसरे क्षेत्रों में नहीं पहुंचे इसको लेकर एहतियात तौर पर पांच थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई है. सूरसागर के अलावा प्रताप नगर थाना क्षेत्र, प्रताप नगर सदर थाना, देव नगर थाना और राजीव गांधी थाना क्षेत्र में आईपीसी की धारा 144 के अंतर्गत निषेधआज्ञा लागू कर दी गई है.

    42 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

    सूरसागर क्षेत्र में उपद्रव फैलाने के मामले में पुलिस ने 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पांच नाबालिग को निरुद्ध किया है. पुलिस ने पकड़े आगे आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दो पार्षदों को जमानत का लाभ दिया और अन्य को जेल भेजने के आदेश दिए हैं. सूरसागर के व्यापारियों के मोहल्ले सहित कुछ क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तनात किया गया है. फिलहाल मौके पर शांति है.

    रविवार को फिर से हुआ समझौता

    रविवार की शाम को एक पक्ष की महिलाएं सूरसागर थाने के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची. बड़ी संख्या में महिलाओं का जमावड़ा सूरसागर थाने के बाहर हो गया. पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वापस घर भेजा. बवाल को लेकर पुलिस ने दोनों पक्ष के जिम्मेदार लोगों को बिठाकर मीटिंग करवाई. इस मीटिंग में एक बार फिर समझौता हुआ और इसके बाद ईदगाह की दीवार पर बना विवादित गेट बंद कर दिया गया.

    पलायन को हो रहे मजबूर

    सूरसागर में पिछले कई सालों से दंगे होते आ रहे हैं. यहां पथराव होना आम बात हो गई है. ऐसे में तनावपूर्ण स्थिति में रहना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है. कई परिवार है जो इन दंगों के कारण अपना मकान बेचकर यहां से पलायन कर चुके हैं. कुछ और लोग भी है जो यहां से अपना घर बेच कर जाने की सोच रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    पिता, सौतेली मां और बहन को मारा, 50-50 किलो के पत्थर बांधकर पानी में फेंका; आखिर क्यों हत्यारे बने बेटे?

    July 29, 2024
    Read More

    एक दिन पहले मनाया 18वां बर्थडेे, फिर ‘सॉरी’ बोलकर पांचवीं मंजिल से कूदी NEET छात्रा

    July 28, 2024
    Read More

    पेपर लीक का बड़ा मुर्गा पकड़ो… किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं सचिन पायलट?

    July 25, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?