Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी ये 18 ट्रेनें, यूपी-बिहार समेत इन राज्य के छात्रों को होगा फायदा
    देश

    परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी ये 18 ट्रेनें, यूपी-बिहार समेत इन राज्य के छात्रों को होगा फायदा

    Social ScanBy Social ScanJune 20, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भारतीय रेल ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेस कंपीटिटिव एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी सहूलियत दी है. रेलवे इन छात्रों की सुविधा के लिए 9 जोड़ी स्पेशल परीक्षा ट्रेनें चलाने जा रही है. परीक्षा के समय इन विशेष ट्रेनों से कंपीटिटिव एग्जाम देने वाले छात्रों को बहुत सुविधा मिलेगी. रेलवे के अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि एग्जाम में शामिल होने वाले लड़के लड़कियों को कोई दिक्कत या असुविधा नहीं हो इसके लिए रेलवे 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है.

    रेलवे द्वारा 9 जोड़ी स्पेशल परीक्षा ट्रेनें 21 से 23 जून यानी तीन दिन तक चलेंगी. वहीं, कुछ ट्रेनों को 22 से 24 जून तक चलाया जाएगा. विभाग ने उसको लेकर टाइम टेबल और रूट जारी किया है. परीक्षा के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलने से छात्र बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं. आइए जानें स्पेशल परीक्षा ट्रेनों का टाइम टेबल और रूट.

    1- गाड़ी संख्या 03205/03206

    आरा-बक्सर-दिलदार नगर के रास्ते पटना से चलकर दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन को जाने वाली गाड़ी संख्या 03205 (पटना-डीडीयू अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 21, 22 और 23 जून, 2024 को पटना जंक्शन से रात को 01.00 बजे खुलेगी और उसी दिन सुबह 05.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी.

    वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03206, डीडीयू से 21, 22 और 23 जून, 2024 को शाम 19.30 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 23.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

    2- गाड़ी संख्या 03669/03670

    जहानाबाद-गया-अनुग्रह नारायण रोड-डेहरी ऑन सोन-सासाराम के रास्ते पटना से चलकर दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन को जाने वाली गाड़ी संख्या 03669 (पटना-डीडीयू अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 21 और 23 जून, 2024 को पटना जंक्शन से रात 21.00 बजे खुलकर 23.50 बजे गया रुकते हुए अगले दिन सुबह 05.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी.

    वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03670 डीडीयू से 22 एवं 24 जून, 2024 को शाम 19.30 बजे खुलकर देर रात्रि 00.05 गया रुकते हुए सुबह 03.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

    3- गाड़ी संख्या 05563/05564

    सीतामढ़ी-दरभंगा-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते रक्सौल रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 05563 (रक्सौल-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 21 जून, 2024 को 19.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

    4- गाड़ी संख्या 05557/05558

    बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते बेतिया रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 05557 (बेतिया-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 21 जून, 2024 को रात 23.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

    वहीं, वापसी में गाड़ी सं. 05558 पटना जंक्शन से 22 जून, 2024 को शाम 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे बेतिया पहुंचेगी.

    5- गाड़ी संख्या 03202/03201

    पटना जंक्शन से गाड़ी संख्या 03202 (पटना-कटिहार अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 21, 22 और 23 जून, 2024 को दोपहर 15.00 बजे खुलकर उसी दिन 21.45 बजे कटिहार पहुंचेगी.

    वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03201 कटिहार से 21, 22 और 23 जून, 2024 को रात 22.15 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

    6- गाड़ी संख्या 05573/05574

    मानसी-खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-सोनपुर-पाटलि पुत्र के रास्ते सहरसा से गाड़ी संख्या 05573 (सहरसा-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 21 और 23 जून, 2024 को रात 20.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 04.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

    वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05574 (पटना-सहरसा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 22 एवं 24 जून, 2024 को पटना जंक्शन से शाम 19.10 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे सहरसा पहुंचेगी.

    7- गाड़ी संख्या 03397/03398

    गाड़ी संख्या 03397 पटना जंक्शन से (पटना-गया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 21, 22 और 23 जून, 2024 को रात 01.00 बजे खुलकर उसी दिन सुबह 04.00 बजे गया पहुंचेगी.

    वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03398 गया रेलवे स्टेशन से (गया-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को रात 20.00 बजे खुलकर उसी दिन रात 23.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

    8- गाड़ी संख्या 05268/05267

    समस्ती पुरबछवारा-बरौनी-बेगुसराय-मुंगेर के रास्ते मुजफ्फरपुर से गाड़ी संख्या 05268 (मुजफ्फरपुर-भागलपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 21 और 23 जून, 2024 को रात 22.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 04.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

    वहीं, वापसी में गाड़ी सं. 05267 भागलपुर से (भागलपुर-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 22 और 24 जून, 2024 को शाम 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 00.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

    9- गाड़ी संख्या 05201/05202

    हाजीपुर-सोनपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर से गाड़ी संख्या 05201 (मुजफ्फरपुर-छपरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 22 और 23 जून, 2024 को रात 02.00 बजे खुलकर उसी दिन सुबह 05.00 बजे छपरा पहुंचेगी.

    वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05202 (छपरा-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) 22 एवं 23 जून, 2024 को छपरा से शाम 19.30 बजे खुलकर उसी दिन रात 23.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?