Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देवभूमि परिवार पोर्टल लॉन्च, विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का विमोचन; CM धामी ने तय किया विकास का रोडमैप
    • शंखनाद का नाद निकला फर्जी
    • राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
    • मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
    • उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
    • आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    Monday, November 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»संगठन को बीजेपी टास्क फोर्स की क्लीन चिट, क्या यूपी में हार की वजहें कुछ और हैं?
    उत्तरप्रदेश

    संगठन को बीजेपी टास्क फोर्स की क्लीन चिट, क्या यूपी में हार की वजहें कुछ और हैं?

    Social ScanBy Social ScanJune 19, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेन्द्र मोदी का पहला वाराणसी दौरा खत्म हो गया. यूपी के सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से भी मिले. पीएम मोदी की मुलाकात वाराणसी के विधायकों से भी हुई, लेकिन यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन पर कोई बात नहीं हुई.

    वाराणसी में इस बार पीएम मोदी सिर्फ डेढ़ लाख वोटों से जीते. आख़िर इतने कम वोटों से जीत क्यों हुई! इसकी भी कोई समीक्षा नहीं हुई. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर किसी से कोई सवाल नहीं किया.

    यूपी में बीजेपी इस बार सिर्फ 33 लोकसभा सीटें जीत पाई. उसे 29 सीटों का नुकसान हुआ. पिछले चुनाव में हारी हुई 14 सीटों में भी पार्टी बस एक सीट ही जीत पाई. पश्चिमी यूपी के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली. हारी हुई सीटों की ज़िम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को दी गई थी. लोकसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी कैंप में सन्नाटा पसरा है.

    खराब प्रदर्शन की समीक्षा कैसे हो और कौन करे?

    इस बात को लेकर लखनऊ के पार्टी ऑफिस में 13 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. इसमें तय हुआ कि लोकसभा की सभी 80 सीटों की समीक्षा होगी. चाहे पार्टी की जीत हुई हो या फिर हार. इसके लिए बीजेपी के 40 नेताओं की एक टीम बनाई गई, जिसे टास्क फोर्स का नाम दिया गया है. इन्हें टास्क दिया गया है हार के सभी कारणों का पता लगाने के लिए.

    टास्क फोर्स के सभी बीजेपी नेताओं को दो दो लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी. इनसे कहा गया था कि ग्राउंड पर जाकर पता करें कि पार्टी ने अच्छा क्यों नहीं किया ! इसके लिए 20 जून की डेडलाइन दी गई थी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अमेठी की समीक्षा खुद करने का फैसला किया, जबकि संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रायबरेली की समीक्षा करेंगे.

    बैठक 13 जून को हुई लेकिन पार्टी के कई नेताओं ने अब तक लोकसभा क्षेत्रों का दौरा भी शुरू नहीं किया है. योगी सरकार में मंत्री रहे बीजेपी के सीनियर नेता महेन्द्र सिंह ने अभी काम शुरू नहीं किया है. यही हाल ग़ाज़ीपुर के ऑब्ज़र्वर विदयाभूषण का भी है. पार्टी के कुछ नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारी में व्यस्त रहे. इन तमाम बातों का ध्यान रखते हुए बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने अब रिपोर्ट जमा करने की तारीख़ 25 जून कर दी है.

    बीजेपी के कुछ नेता ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार भी कर ली है. विजय बहादुर पाठक ने ग्राउंड पर जाकर अपना काम पूरा कर लिया है.

    दिल्ली में होगी यूपी की फाइनल समीक्षा

    यूपी की तरह ही देश के कुछ और राज्यों में भी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद से ख़राब रहा. ऐसे राज्यों की कोर कमेटी के साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की बैठकों का दौर शुरू हो गया है.

    इन राज्यों में विधानसभा चुनाव भी जल्द होने हैं. महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के बीजेपी नेताओं की मीटिंग दिल्ली में हो गई है. यूपी का भी नंबर कभी भी आ सकता है. इससे पहले बीजेपी की यूपी यूनिट अपना होम वर्क पूरा कर लेना चाहती है.

    क्यों हारी बीजेपी, जितने मुंह, उतनी बातें

    यूपी में बीजेपी के ख़राब प्रदर्शन की कई वजहें बताई जा रही हैं. जितने मुंह, उतनी ही बातें. लेकिन कुछ कारणों पर आम सहमति है.सब मानते हैं कि संविधान और आरक्षण बचाने के नाम पर बीजेपी का एक बड़ा वोट बैंक इंडिया गठबंधन में शिफ़्ट हो गया. लोकसभा उम्मीदवारों के खिलाफ लोगों में नाराजगी रही.

    इस बारे में पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा पीएम मोदी की लोकप्रियता पर उम्मीदवारों का एंटी इनकंबेसी हावी रहा. इस चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता कम सक्रिय रहे. राष्ट्रवादी मुद्दों पर जाति का गुना गणित प्रभावी रहा. चुनाव लड़ने वाले कई उम्मीदवारों ने भीतरघात का भी आरोप लगाया है.

    सांसद जगदंबिका पाल, साक्षी महाराज से लेकर हारे हुए उम्मीदवार आर के सिंह पटेल ने तो भीतरघात करने वाले नेताओं के नाम तक बताए हैं. टास्क फ़ोर्स में शामिल कुछ नेताओं का कहना है कि संगठन ने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया. बूथ प्रबंधन,चुनाव प्रचार से लेकर रैली और रोड शो की व्यवस्था में कहीं कोई कमी नहीं रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    राजस्व वसूली में तेजी, पुराने वादों के निस्तारण पर डीएम सख्त

    September 29, 2026
    Read More

    यूपी का बुलडोजर तोड़ता है इमारतें, उत्तराखंड के हरिद्वार में कटती है घास!

    September 1, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    देवभूमि परिवार पोर्टल लॉन्च, विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का विमोचन; CM धामी ने तय किया विकास का रोडमैप

    November 2, 2026

    शंखनाद का नाद निकला फर्जी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं

    October 31, 2026

    मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश

    October 31, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    देवभूमि परिवार पोर्टल लॉन्च, विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का विमोचन; CM धामी ने तय किया विकास का रोडमैप

    November 2, 2026

    शंखनाद का नाद निकला फर्जी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं

    October 31, 2026
    Most Popular

    कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    September 22, 2026

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में विवाद, महानगर की निर्वाचित टीम ने प्रदेश संगठन से तोड़ा नाता….

    October 8, 2026

    मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

    October 22, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?