Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • “विकास शायद रास्ता भूल गया… आज भी पेड़ के सहारे जिंदगी और मौत के बीच सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण”
    • “प्रशासन सुधरे, वरना हमें भी लाठी उठानी पड़ेगी”: आसन नदी में अवैध खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सीएम आवास कूच की चेतावनी
    • सिस्टम बेबस या लापरवाह? उफनती नदी में डांडी-कांडी बना सहारा
    • भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
    • एक और नियुक्ति घोटाला?
    • धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
    • सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
    • अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    • दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
    • रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
    Saturday, August 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»क्या राहुल गांधी की दुविधा हो गई खत्म? वायनाड सीट से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव!
    देश

    क्या राहुल गांधी की दुविधा हो गई खत्म? वायनाड सीट से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव!

    Social ScanBy Social ScanJune 13, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    क्या राहुल गांधी की दुविधा खत्म हो गई? जिसका जिक्र उन्होंने खुद वायनाड में किया था. आम जनता को थैंक्यू करने पहुंचे राहुल ने वायनाड में कहा था कि वह इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि किस सीट से सांसद बने रहें. इस बार वे केरल के वायनाड के साथ-साथ यूपी की रायबरेली सीट से भी चुने गए हैं. वायनाड में राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे छोड़कर हर किसी को इसका जवाब पता है.’

    रायबरेली और वायनाड में से किसी एक सीट को चुनने को लेकर राहुल गांधी धर्म संकट में हैं. जब वे संकट में थे तब वायनाड के लोगों ने उनका साथ दिया. पिछले लोकसभा चुनाव में वे अमेठी से हार गए थे. इस हार ने राहुल गांधी का मनोबल तोड़ दिया था. वायनाड की रैली में ही उन्होंने इशारों ही इशारों में अपने मन की बात कर दी थी. उन्होंने कहा, ‘आप लोगों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह प्यार दिया. मैं आप लोगों के प्रेम को जिंदगी भर याद रखूंगा.’

    राहुल गांधी के इस बयान से वायनाड को गुडबाय कहने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वे रायबरेली से ही सांसद बने रहना चाहते हैं. कहा जा रहा है कि उनकी मां सोनिया गांधी भी ऐसा ही चाहती हैं, जो यहां से कई बार सांसद रहीं. उन्होंने तो रायबरेली के लोगों से भी कहा था कि अब राहुल आपके हवाले हैं.

    दक्षिण और उत्तर भारत से सधेगा संतुलन

    ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ देंगे. उनके इस्तीफा देने के बाद इस लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा. सूत्र बताते हैं कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं. उनके चुनाव जीतने पर रायबरेली के साथ-साथ वायनाड का प्रतिनिधित्व गांधी नेहरू परिवार के पास ही रहेगा. दक्षिण और उत्तर भारत का संतुलन भी बना रह सकता है. केरल में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इस बार यूपी में भी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है.

    कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव में ये तर्क दिया जाता रहा कि परिवार के तीन सदस्यों का संसद में जाना ठीक नहीं है क्योंकि इससे बीजेपी को परिवारवाद के बहाने कांग्रेस पर हमले का मौका मिल जाएगा, लेकिन इंडिया गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन के बाद सोच बदलने लगी है. गांधी नेहरू परिवार के एक करीबी नेता का कहना है कि इस बार परिवारवाद का मुद्दा नहीं चला इसलिए संसद में सोनिया और राहुल के साथ प्रियंका गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय कहते हैं कि अखिलेश यादव के परिवार के पांच सदस्य लोकसभा का चुनाव जीते हैं. जनता जिसे चाहती है उसे चुनती है. इसका परिवारवाद से क्या लेना देना.

    चुनाव लड़ने से बचती रहीं प्रियंका

    उन्होंने कहा कि राहुल के रायबरेली का सांसद बने रहने से पार्टी और कार्यकर्ताओं को ताकत मिलेगी. प्रियंका गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में सक्रिय राजनीति में आईं थीं. उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया था, लेकिन अब तक वे चुनाव लड़ने से बचती रही हैं. इस लोकसभा चुनाव में उनके रायबरेली या फिर अमेठी से चुनाव लड़ने की बड़ी चर्चा थी, पर वे पार्टी की स्टार प्रचारक ही बनी रहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Read More

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Read More

    दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल

    July 29, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    “विकास शायद रास्ता भूल गया… आज भी पेड़ के सहारे जिंदगी और मौत के बीच सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण”

    August 1, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    “विकास शायद रास्ता भूल गया… आज भी पेड़ के सहारे जिंदगी और मौत के बीच सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण”

    August 1, 2026

    “प्रशासन सुधरे, वरना हमें भी लाठी उठानी पड़ेगी”: आसन नदी में अवैध खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सीएम आवास कूच की चेतावनी

    August 1, 2026

    सिस्टम बेबस या लापरवाह? उफनती नदी में डांडी-कांडी बना सहारा

    July 31, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?