Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»दिल्ली/NCR»कैंसर की नकली दवाएं, कीमो के इंजेक्शन… दिल्ली में खुलेआम बिक रही थी ‘मौत’, इंटरनेशनल ड्रग रैकेट गैंग का भंडाफोड़
    दिल्ली/NCR

    कैंसर की नकली दवाएं, कीमो के इंजेक्शन… दिल्ली में खुलेआम बिक रही थी ‘मौत’, इंटरनेशनल ड्रग रैकेट गैंग का भंडाफोड़

    Social ScanBy Social ScanJune 6, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दिल्ली में प्रतिबंधित ‘जीवन रक्षक’ कैंसर दवाओं के अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने उस विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया है, जो विदेश से प्रतिबंधित दवाइयां भारत ले आता था. ये विदेशी नागरिक सीरिया का रहने वाला है. आरोप है की मुनीर अहमद नाम का शख्स सीरिया का निवासी तुर्की, मिस्र और भारत के बीच दवाइयों की आपूर्ति करता था.

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सिंडिकेट के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दवाओं के थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता और फार्मासिस्ट शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से करोड़ों रुपए मूल्य की कई अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड लाइफ सेविंग्स, कैंसर/मधुमेह की दवाएं जब्त की हैं. पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई दवाइयां भारत में प्रतिबंधित हैं.

    ये नकली दवाएं की गईं बरामद

    साइबर सेल, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को जानकारी मिली थी कि दिल्ली और एनसीआर के इलाके में कुछ दवा विक्रेता और साथ में थोक विक्रेता अवैध रूप से अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं, जिनमें कैंसर रोधी दवाएं शामिल हैं, बेच रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, मुनीर मिस्र से इन दवाइयों को भारत लता था- ZELBORAF 240 MG TABLET, OPDIVO, LENVIMA, ERBITUX, OZEMPIC 0.25 MG INJECTION, REVOLADE, OPDYTA, PEMBROLIZUMAB INJECTION, VENCLYXTO 100 MG TABLET.

    वहीं वापस भारत से वापस जाते समय अपने साथ Soranib tablet, Glivec tablet, Remiven tablet hu, Herti injection, Palnat tablet, Regorafenib injection सहित इत्यादि दवाइयों को मिस्र लेकर जाता था. पुलिस इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ कि जब पुलिस को इस रैकेट के बारे में जानकारी मिली थी तो इसके बाद एक टीम बनाई गई. इस गैंग की पहली जानकारी 4 अप्रैल को पुलिस टीम को मिली थी. जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले दवा विभाग के अधिकारियों से मिली. उन्हें अपनी रेड में शामिल किया. साथ में पुलिस ने संबंधित दवा कंपनी के कर्मचारियों को भी अपने साथ लिया.

    तीन टीम ने एक साथ छापेमारी की

    पहली टीम लाल किले के पास भागीरथ प्लेस के दवा बाजार पहुंची, जहां पर मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने भागीरथ पैलेस में स्थित मैसर्स श्री राम इंटरनेशनल ट्रेडर्स पर छापा मारा. यहां पर पुलिस ने विदेश से मंगाई गईं काफी संदिग्ध दवाएं जब्त की. पुलिस ने इस दुकान से करीब डेढ़ करोड़ की दवा जब्त की. इन दवाओं के सैंपल ड्रग्स इंस्पेक्टर ने लिया. पुलिस के मुताबिक, यह पता चला कि दुकान का मालिक अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाइयां बेच रहा था.

    इसके बाद, दूसरी छापेमारी टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के अधिकारियों और स्पैन कंसल्टेंसी के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली के दरियागंज स्थित टेरी व्हाइट लाइफ केयर नामक एक अलग दवा विक्रेता पर भी छापा मारा. दुकान की तलाशी के दौरान विदेशी आयातित दवाइयों के संदिग्ध स्टॉक के साथ-साथ लगभग 2.5 करोड़ रुपए मूल्य के अन्य व्यापारिक स्टॉक पाए गए. इन दवाइयों के सैंपल भी ले लिए गए हैं.

    पुलिस का कहना है की जिन दवाइयों को जब्त किया गया है, वो विदेश से मंगाई गई हैं और भारत में बिक्री और वितरण के लिए अधिकृत नहीं हैं. इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की. एफआईआर 274/275/276/420/120बी/34 आईपीसी और 63/65 कॉपीराइट अधिनियम के तहत दर्ज की गई है.

    पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस का कहना है इसके बाद जांच के दौरान उन्हें पता चला कि यह पूरा जो सिंडिकेट है, वो विदेशी नागरिकों की मदद से चलाया जा रहा था. दिल्ली पुलिस की तीसरी टीम को जानकारी मिली थी कि सीरिया का रहने वाला मुनीर अहमद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास आने वाला है. इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर मुनीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह तुर्की, मिस्र और भारत के बीच दवाइयों की आपूर्ति करने के लिए एक कोरियर के रूप में काम करता है और तुर्की और मिस्र की दवाइयों को भारत और तुर्की और मिस्र के बाजार में भारतीय दवाओं की आपूर्ति करता है.

    उसके पास से एक मोबाइल फोन और मिस्र और सीरिया के दो पासपोर्ट, मिस्र और तुर्की के दो आई कार्ड बरामद किए गए. इसके अलावा, यह भी पता चला है कि इस सिंडिकेट का सरगना भी एक विदेशी नागरिक है और मिस्र से सिंडिकेट को संचालित कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कुंवर दिव्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन

    November 30, 2025
    Read More

    दिल्ली मेट्रो में अब ये क्या हुआ! एक ने मारी चप्पल तो दूसरे ने जड़ा थप्पड़, Video बनाते रहे यात्री

    July 31, 2024
    Read More

    30 बेसमेंट सील-200 को नोटिस… कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार, फीस पर भी लगेगी लगाम?

    July 31, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?